लॉकडाउन की पाबंदियों के बीच मोबाइल रिचार्ज कराने का अनूठा तरीका
देहरादून । उत्तराखंड में जहाँ बड़ीआबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है और देशव्यापी लॉकडाउन के कारण मोबाइल रिचार्ज कराने से वंचित है, ऐसे में मदद के लिए जियो नेएक बहुत ही उपयोगी योजना शुरू की है जिसका नाम है जियो एसोसिएट प्रोग्राम। इसके अंतर्गत जियो का कोई भी ग्राहक अपने मोबाइल से घर बैठे ही अपने परिवार, पडोसी, दोस्तों, आस पास और अपने कम्युनिटी के लोगों का मोबाइल रिचार्ज कर सकता है। जहां एक तरफ लॉकडाउन के दौरान लोगों को बिना दुकान जाये ही मोबाइल रिचार्ज कराने की सहूलियत मिलती है, वहीँ दूसरी तरफ जो ग्राहक अपने मोबाइल से दूसरों…
हजारों प्रवासी मजदूरों को राहत देगी सरकार, श्रम विभाग ने 4 जिलों में बांटे ढाई करोड़ रूपये
देहरादून। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए पूरे देश में जारी लॉकडाउन के दौरान सबसे अधिक परेशानी दिहाड़ी मजदूरों को हो रही है। जिनको राहत देने के लिए सरकार अपने स्तर से लगी हुई है। श्रम विभाग ने अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर जिलों के पंजीकृत मजदूरों को लॉकडाउन के दौरान राहत देते हुए करीब ढाई करोड़ रुपये बांटे हैं। इसके अलावा बाहरी राज्यों के फंसे प्रवासी मजदरों को अभी तक कोई राहत राशि नहीं मिल पाई है। ऐसे में प्रवासी मजदूरों को राहत देने के उद्देश्य से भारत सरकार ने श्रम विभाग से उनका डाटा एकत्रित करने के…
बीस अप्रैल से लागू होगी छूट, गृह मंत्रालय की गाइड लाइन जारी
कम जोखिम वाले क्षेत्रों में ही मिलेगी छूट देहरादून । केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन 2.0 के दौरान कम जोखिम वाले क्षेत्रों में छूट संबंधी गाइलाइन जारी कर दी है। यह छूट 20 अप्रैल से लागू होगी। कटाई और आने वाले दिनों में नए बुआई सीजन के शुरू होने के मद्देनजर खेती-किसानी से जुड़े कामों को खास छूट दी गई है। हालांकि, इस दौरान सोशल डिस्टेंस के नियमों का पालन करना अनिवार्य होगी। इसके अलावा तीन मई सभी तरह की परिवहन सेवाएं रद्द रहेंगी। कृषि के अलावा कुछ उद्योगों को छूट दी गई है। एसईजेड में काम शुरू हो सकता…
वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तम असनोड़ा का निधन, ऋषिकेश एम्स में थे भर्ती
देहरादून। वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तम असनोड़ा का निधन हो गया। वे ऋषिकेश एम्स में भर्ती थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को लगभग सायं चार बजे दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ। वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तम असनोड़ा को दिल का दौरा पड़ने के बाद गत 12 अप्रैल को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर ऋषिकेष एम्स मेें भर्ती कराया गया था। जहां बुधवार को उन्हें फिर दिल का दौरा पड़ा, इस बार उन्हें डाक्टर बचा नहीं पाए। वे मासिक पत्रिका रीजनल रिपोर्टर के संपादक थे। श्री असनोड़ा विगत 30 वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता से जुड़े रहे। उनके…
पीआरसीआई देहरादून चैप्टर द्वारा आॅनलाइन लेक्चर का किया आयोजन , जानिए खबर
देहरादून । पब्लिक रिलेशन कांउसिल ऑफ इण्डिया (पीआरसीआई) देहरादून चैप्टर द्वारा कर्णावती विश्वविद्यालय गुजरात में बुधवार को क्राईसेस कम्यूनिकेशन पर निःशुल्क आॅनलाईन लेक्चर का आयोजन किया गया। पीआरसीआई देहरादून चैप्टर के सचिव विकास कुमार द्वारा कर्णावती विश्वविद्यालय में जन संचार विभाग के विद्यार्थियों को यह लेक्चर दिया गया। लेक्चर सीधे आॅनलाईन आयोजित किया गया, जिसमें काफी बच्चों ने प्रतिभाग किया। सचिव द्वारा जन संचार से जुड़े तथ्यों पर विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की गई। जिसमें पब्लिक रिलेशन, मीडिया मैनेजमेंट, ईवेंट मैनेजमेंट, प्रिंट मीडिया, इलैक्ट्रोनिक मीडिया, आॅनलाईन पोर्टल, सरकारी डिपार्टमेंट के पीआर सीसी विभाग, पीआर एजेन्सी, मीटिंग, प्रैसवार्ता, सीएसआर, आर्टिकल प्लेसमेंट, सोशल…
उत्तराखंड: आर्थिकी में सुधार के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित
सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निर्देश पर बनाई गई समिति देहरादून | प्रदेश की आर्थिकी में सुधार लाने और आजीविका के संसाधनों में वृद्धि के लिए इंदु कुमार पाण्डे की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय सलाहकार समिति गठित की गई है। कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए लाॅकडाऊन से हुए नुकसान को कम करने और उत्तराखंड की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिये मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निर्देश पर इस समिति का गठन किया गया है। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्री इंदुकुमार पाण्डे को इसका अध्यक्ष नामित किया गया है। प्रमुख सचिव उद्योग मनीषा…
दुकानदार ने उधारी के विवाद में मारी गोली, मौत
लक्सर । कोतवाली क्षेत्र में उधार के रुपए को लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीच विवाद हो गया था। इसी विवाद में दुकानदार ने तमंचे से ग्राहक को गोली मार दी। ग्राहक को गंभीर हालत में पास के अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार घटना गढ़ी सांगीपुर गांव की है। गांव में आरोपी आरिफ की परचून की दुकान है। आरिफ की दुकान से ही शोएब उधार में सामान लिया करता था। मंगलवार को उधार के रुपए को लेकर आरिफ और शोएब के बीच झगड़ा हो गया। इसी बीच…
चारधाम यात्रा : श्रद्धालु करेंगे ऑनलाइन दर्शन
देहरादून । गढ़वाल कमिश्नर रविनाथ रमन ने कहा कि चार धाम यात्रा तय समय पर ही शुरू होगी, लेकिन श्रद्धालुओं को अभी आने की इजाजत नहीं होगी। क्योंकि जब तक केंद्र सरकार से हमें कोई निर्देश नहीं आ जाता तब तक श्रद्धालुओं को आने की इजाजत नहीं दी जाएगी। रविनाथ रमन ने कहा कि चार धाम यात्रा पर जो श्रद्धालुओं नहीं आ सकेंगे, उनके लिए उत्तराखंड सरकार तमाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर चार धाम का ऑनलाइन दर्शन करवाएगी। इसके साथ ही रावल को भी ऑनलाइन जोड़ने की तैयारी की जा रही है। वहीं श्रद्धालु सुबह-शाम की आरती के अलावा विशेष…
लाॅकडाउन का उल्लंघन करने पर 64 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 307 गिरफ्तार
देहरादून । महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि प्रशासन और पुलिस के सामने प्रस्तुत न होने पर हरिद्वार में 01 और व्यक्ति के विरुद्ध हत्या के प्रयास के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अब तक प्रदेश में कुल 08 व्यक्तियों पर हत्या के प्रयास के अन्तर्गत 07 अभियोग पंजीकृत किय गए हैं। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु प्रदेश में लागू लॉकडाउन के उल्लंघन करने पर आज 14 अप्रैल को प्रदेश में कुल 64 अभियोग पंजीकृत किये गये, जिसमें 307 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। प्रदेश में अभी तक कुल 1534 अभियोगों 6109 अभियुक्तों को…
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र अपने मंत्रिपरिषद् के साथ लॉक डाउन से उत्पन्न परिस्थितियों पर की चर्चा
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में अपने मंत्रिपरिषद् के साथ देश में लॉक डाउन से उत्पन्न परिस्थितियों पर चर्चा की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, सतपाल महाराज, डॉ हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल, राज्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत एवं रेखा आर्या उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य हल्द्वानी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसमें सम्मिलित हुए। राज्य की वर्तमान हालातों पर सभी मंत्रीगणों द्वारा अपने विचार एवं सुझाव रखे गए। बदलते हालात में अर्थव्यवस्था को किस प्रकार किया जाए मजबूती इसपर हुई चर्चा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि इस आपदा को अवसर…






























