Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



अच्छी खबर : उत्तराखंड में दो दिन में कोई भी पॉजीटिव कोरोना मरीज नही मिला

 

सीएम त्रिवेंद्र ने दिये लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने के संकेत

देहरादून । उत्तराखंड में दो दिन कोई भी पॉजीटिव कोरोना मरीज नही मिला है जो जब तक का बहुत ही राहत देने वाला समाचार है | वही उत्तराखण्ड में लाकडाउन की अवधि बढ़ाई जा सकती है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज इस तरह के संकेत देते हुए कहा कि राज्य में कोरोना को लेकर अभी हम प्रथम स्टेज में है। लेकिन कोरोना का संक्रमण आगे न बढ़ने पर इसे लेकर सर्तक रहने की भी जरूरत है। मुख्यमंत्री का कहना है कि शासन-प्रशासन की अपील के बाद कई तबलीगी जमात के लोग सामने आये है लेकिन अभी कुछ लोगों के छिपे होने की संभावनाएं भी है। उन्होने ऐसे लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह अभी भी सामने आने को तैयार होते है तो फिर उनके खिलाफ हत्या का प्रयास और हत्या के आरोपों में मुकदमें दर्ज किये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक राज्य में जितने भी कोरोना के मामले सामने आये है उनमें से सिर्फ दो ऐसे मामले है जो पर्वतीय जनपद अल्मोड़ा और पौड़ी से है। बाकी सभी 33 मामले चार मैदानी जिलों में सामने आये है। उन्होने कहा कि सरकार का अब पूरा फोकस इन्ही चार जिलों पर है। जिनमें देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंहनगर और नैनीताल है। उन्होने कहा कि इन 35 मामलों में से 28 तबलीगी जमात से जुड़े हुए है। उन्होने कहा कि जरूरत इस बात की है कि हम जाति और धर्म से ऊपर उठकर सोचें और कोरोना से सब मिलकर लड़े तभी इस लड़ाई को जीता जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में लाकडाउन को 16-17 दिन का समय हो गया है। तमाम बुद्धिजीवियों द्वारा सलाह दी जा रही है कि अभी लाकडाउन को हटाया नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों के जीवन की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री के बयान से यह साफ हो गया है कि राज्य में लाकडाउन की अवधि को आगे बढ़ाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वह लाकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शासन-प्रशासन की मदद करें।

Leave A Comment