Breaking News:

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026



धर्मगुरूओं ने दिया संदेश घर में रहें सुरक्षित रहें

ऋषिकेश । ग्लोबल इंटरफेथ वाश एलायंस द्वारा यूनिसेफ के तकनीकी सहयोग से इन्टरफेथ वेबिनार अद्भुत कान्फ्रेंस का आयोजन किया गया। आज के वेबिनार में वैश्विक स्तर के धर्मगुरू यथा परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज, साध्वी भगवती सरस्वती जी, आर्चबिशप कैपटाउन थाबो मगोबा, तंजानिया के एंग्लिकन चर्च के आर्चबिशप मैम्बो मांडोलवा, तंजानिया के आर्चबिशप फ्र्रेडरिक शू, महासचिव ईसाई परिषद् तंजानिया, कैनेन मोसेस मतांया, महासचिव तंजानिया धर्माध्यक्ष सम्मेलन, बिशप चाल्र्स कीतिमा, यूनिसेफ चीफ आफ कम्युनिकेशन ईस्ट एंउ साउथ अफ्रीका, जेम्स एल्डर ने विश्वव्यापी महामारी कोविड -19 के प्रकोप के समय धैर्य बनाये रखने, सोशल डिसटेेंसिग का पालन करने, स्वच्छता रखते हुये अपनी-अपनी सरकारों को सहयोग करने की अपील की। स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी ने भारतवासियों के लिये सही समय पर सही फैसला लिया जिसका परिणाम आज हम सभी देख रहे हंै कि भारत जैसे विशाल जनसंख्या वाले राष्ट्र में हम कोरोना पर विजय प्राप्त करने में सफल हो रहे हंै। भारत के प्रधानमंत्री जी ने सम्पूर्ण लाॅकडाउन का फैसला लिया और भारत के धर्मगुरूओं ने उनके इस फैसले को अपने अनुयायियों तक तथा भारत की जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
स्वामी जी ने कहा कि भारत का सौभाग्य है कि माननीय नरेन्द्र मोदी जी जैसे दूरगामी फैसले लेने वाले ऊर्जावान प्रधानमंत्री हमारा नेतृत्व कर रहे हंै। इस वैश्विक संकट के समय में अपने देशवासियों का विश्वास बनाये रखना और संयम के साथ कठोर फैसले लेना भारत और भारतवासियों के प्रति उनके समर्पण को दिखाता है। विश्व के अनेक देश अब इस राह पर चल रहे हंै। स्वामी जी ने कहा कि भारत ने एक बार फिर दिखा दिया कि विपदा चाहे कितनी भी बड़ी हो उसका सामना हम सब मिलकर कर सकते हैं। अब इस समय थोड़े से धैर्य, संयम, समझदारी, और सहयोग की जरूरत है। स्वामी जी ने चिंता व्यक्त करते हुये कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण पर भारत की पकड़ मजबूत थी परन्तु एक धार्मिक आयोजन के कारण अब देश के हालात कुछ अलग हैं। उन्होने अपील की कि हम सभी सरकार के नीति निर्देशों का पालन करें और सोशल डिसंटेंसिग को बनाये रखंे। इस संकट के समय में एक ही मूल मंत्र है ’’घर में रहंे और सुरक्षित रहंे’’। कोरोना वायरस किसी धर्म और सम्प्रदाय को देखकर नहीं आता बल्कि सोशल डिसटेंसिग का पालन न करने के कारण फैल रहा है अतः इसमें सभी अपना सहयोग प्रदान करें और अपने चैकीदार खुद बनें। स्वामी जी ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से औरों को भी सोशल डिसंटेंसिग बनाये रखने की अपील करंे इसी तरह ’ह्मूमन, कल्चर, नेचर और फ्यूचर’ को सुरक्षित रखा जा सकता है। आईये सभी भारतवासी संकल्प करें कि ’’अपने चैकीदार खुद बनें और घर से बाहर न निकलें।’’ साध्वी भगवती सरस्वती जी ने कहा कि समस्या कितनी भी बड़ी हो परन्तु संयम, धैर्य और मिलकर समाधान करने से सब समस्याओं का हल निकल आता है। इस समय धैर्य और संयम का परिचय दें और यह विश्वास रखें कि हम सभी का अच्छा समय फिर से वापस आयेगा। उन्होेने कहा कि दुनिया के लोगों ने इसके पहले भी अनेक समस्याओं का सामना किया है प्रथम विश्व युद्ध, द्वितीय विश्व युद्ध जैसे भयावह संकटों से उबर कर दुनिया के लोग आगे बढ़े, विकास किया और खुशी के साथ रहे।

Leave A Comment