उत्तराखंड : ‘‘विकास के तीन साल, बातें कम, काम ज्यादा’’
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राज्य सरकार के कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण होने पर सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तिका ‘‘विकास के तीन साल: बातें कम, काम ज्यादा’’ का विमोचन किया। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री मदन कौशिक, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक हरबंस कपूर, गणेश जोशी, मुन्ना सिंह चौहान, खजानदास, महानिदेशक सूचना डा.मेहरबान सिंह बिष्ट सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने सरकार को सहयोग देने के लिए प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास कर रही…
हरीश रावत बनाए गए मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव पर्यवेक्षक
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल वासनिक को कांग्रेस आलाकमान ने मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वहीं, इससे पहले मध्यप्रदेश के राजनीतिक संकट को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व ने हरीश रावत को मध्यप्रदेश भेजा था। हरीश रावत पर एक बार फिर कांग्रेस आलाकमान ने भरोसा जताया है। हरदा को केंद्रीय नेतृत्व ने मध्यप्रदेश के राज्यसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी है। बहरहाल, मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार पर सियासी संकट बना हुआ है। ऐसे में मध्य प्रदेश के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को…
प्रेस क्लब में ‘कोरोना से मुकाबला’ पर जागरूकता गोष्ठी का हुआ आयोजन
देहरादून।। उत्तरांचल प्रेस क्लब में आज पत्रकारों के लिए ‘कोरोना से मुकाबला’ पर एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के मुख्य वक्ता आरोग्यधाम के एमडी डाॅ. विपुल कंडवाल व सीएमआई अस्पताल की डाॅ. अंशिका जैन थी। इस मौके पर उपस्थित सभी पत्रकारों को कोरोना से बचाव के लिए मास्क व सेनेटाइजन वितरित किए गए। इस अवसर पर आरोग्यधाम के एमडी डाॅ. विपुल कंडवाल ने बताया कि इसमें हर किसी को मास्क जरूरी नहीं है और समय-समय पर साबुन से हाथ धोते रहें साथ ही भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें और सरकार द्वारा जारी संदेंशो का पालन…
अरूण सिंह रावत ने महानिदेशक का पदभार किया ग्रहण
देहरादून । भा.वा.अ.शि.प के महानिदेशक डा. एस.सी. गैरोला के देहरादून से महाराष्ट्र के अपने मूल कैडर में 16 मार्च को प्रत्यावर्तन के उपरांत अरूण सिंह रावतनिदेशक वन अनुसंधान संस्थान देहरादून ने महानिदेशक भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद् देहरादून का पदभार संभाल लिया है। ए.एस. रावत 1986 बैच के झारखंड राज्य कैडर के भारतीय वन सेवा अधिकारी हैं। वर्तमान में रावत निदेशक, वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून के पद पर हैं। रावत भौतिक विज्ञान और वानिकी में स्नातकोत्तर हैं। उन्होंने मानव संसाधन प्रबंध विकास एवं संचालन अनुसंधान में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। उन्होंने कानून में स्नातक उपाधि भी प्राप्त की है।…
तीन साल में 70 फीसदी वायदे किये पूरे : सीएम त्रिवेंद्र
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर सहयोग के लिए प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त किया है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलनकारियों और मातृशक्ति को नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन साल पहले आप सभी के आशीर्वाद से जब हमने सरकार सम्भाली, यहाँ के नीति निर्माण में उत्तराखण्ड राज्य की मूल भावना का अभाव था। हमने आते ही दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा। हाल ही में गैरसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र राज्य के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जायेगा। गैरसैंण को…
महिला ने पंखे से लटक कर दी जान, जानिए खबर
ऋषिकेश। बुल्लावाला की महिला ने पंखे से लटक कर आत्महत्या की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरादून भेजा। डोईवाला कोतवाली पुलिस के मुताबिक मारखम ग्रांट के बुल्लावाला निवासी डॉली 26 वर्ष पत्नी अमित गुसाईं सोमवार को घर पर अकेली थी। पति और बच्चे घर से बाहर थे। इसी दौरान उसने कमरे के अंदर पंखे के हुक में रस्सी लटका कर खुदकुशी कर ली। घटना का पता तब चला कि जब कुछ देर बाद परिजनों ने उसे आवाज लगाई। मगर कोई आहट न होने पर कमरे में पहुंचे तो वह पंखे से लटकी मिली। घटना से आस पास पड़ोस…
देहरादून : दर्जनों ग्रामीणों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन
देहरादून । ग्राम पंचायत भीमावाला में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैठक आयोजित की। इसमें आगामी 2022 के चुनाव पर चर्चा हुई। इस दौरान दर्जनों ग्रामीणों ने पार्टी का दामन भी थामा। सोमवार सुबह गांव में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के वरिष्ठ नेता नवीन पिरसाली ने शिरकत की। कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान नवीन पिरसाली ने पार्टी की नीतियों पर प्रकाश डाला। कहा कि आम आदमी तक उनके अधिकारों को पहुंचाने और आम आदमी के विकास को पार्टी काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से डोर-टू-डोर लोगों से संपर्क…
भालू ने पांच महिलाओं पर किया हमला, दो की हालत गंभीर
देहरादून । गढ़वाल वन प्रभाग की पौड़ी रेंज के कोट ब्लाक के कोटा गांव के पास भालू ने सोमवार को पांच महिलाओं को हमला कर घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसमें से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय ग्रामीणों की मांग पर पौड़ी के डीएम धीरज सिंह गब्र्याल ने घायलों को हायर सेंटर भेजने के लिए एयर लिफ्ट की व्यवस्था की। दोनों गंभीर घायल महिलाओं को हैली की मदद से ऋषिकेश एम्स के लिए रेफर किया जा सका। यह हमला तब हुआ जबकि महिलाएं गांवों के ही पास…
फुटबॉल खिलाड़ी रोहित नेगी की हादसे में मौत
देहरादून । उत्तराखंड के फुटबॉल खिलाड़ी रोहित नेगी की बाइक हादसे में मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वह अपनी बाइक से पौड़ी से देहरादून आ रहा था। ऋषिकेश के पास शिवपुरी में किसी अज्ञात वाहन से रोहित की बाइक टकरा गई और उसकी मौत हो गई। ऋषिकेश के पास शिवपुरी में किसी अज्ञात वाहन से 7.30 रात में टक्कर लगने से हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रोहित ने उत्तराखंड, दिल्ली, झारखंड में फॉरवर्ड की भूमिका में खेलकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। रोहित देहरादून के महाराणा प्रताप…
देहरादून : दृष्टि दिव्यांग छात्रों के लिये कोरोना से बचाव को जारी की गयी एडवाइजरी
देहरादून । वर्तमान में चारों ओर बढ़ रहे कोरोना वायरस के प्रभाव को दृष्टिगत करते हुए राष्ट्रीय दृष्टिदिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान देहरादून में भी ऐहतियातन एडवाईजरी जारी की गयी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार तथा प्रदेश सरकार के सचिव डाॅ0 पकंज कुमार पाण्डेय -प्रभारी सचिव द्वारा जारी परामर्शीय निर्देशों केे क्रियान्वयन हेतु संस्थान के निदेशक प्रो0 नचिकेता राउत के निर्देश पर संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी सी0एस0सूरज द्वारा जारी परिपत्र के माध्यम से कोरोना (कोविद-19) जैसे घातक वायरस से बचाव हेतु संस्थान मंे कार्यरत स्टाफ एवं अध्ययनरत् दृष्टिदिव्यांगजन विद्यार्थी/प्रशिक्षार्णिथों हेतु सुरक्षात्मक उपाय की एडवाईजरी जारी की गयी। संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी…






























