Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



सीएम त्रिवेंद्र ने लांच किया लर्निंग प्लेटफार्म ‘बैठक’ और एडवांस इंग्लिश किट

देहरादून । उत्तराखंड सरकार और संपर्क फाउंडेशन ने अपने आपसी सहयोग को और मजबूत करने का निर्णय लिया है ताकि संपर्क स्मार्टशाला के गणित और अंग्रेजी कार्यक्रम को राज्य भर के 16,000 से भी अधिक प्राथमिक सरकारी स्कूलों में सुचारु रुप तथा प्रभावी तरीके से क्रियान्वित किया जा सके। यह कार्यक्रम सरकारी प्राथमिक स्कूलों में पढ़ रहे 6 लाख से भी ज्यादा बच्चों की सीखने की क्षमता को विकसित करने और सीखने के बेहतर परिणाम प्राप्त करने मे सहायक होगा। संपर्क फाउंडेशन ने शिक्षकों के लिए भारत के सबसे बड़े डिजीटल शिक्षण और विकास मंच “बैठक” को भी लांच किया। “बैठक” नये संपर्क स्मार्टशाला एप का हिस्सा होगा जो देश के 2,00,000 शिक्षकों को एक साथ लेकर आएगा। यह उन्हें कक्षा के नवाचारों, शिक्षण उपकरण और तकनीकों के साथ-साथ उन तरीकों को साझा करने में सक्षम करेगा, जो वे बच्चों के बीच सीखने के परिणामों को बेहतर बनाने के लिए उपयोग करते हैं। उत्तराखंड में, 28,000 से अधिक शिक्षक अपने ज्ञान को अपडेट (बढ़ाने) करने के लिए इस ऐप का उपयोग करेंगे। शिक्षा की इस नयी सृजनात्मक पद्ति का लक्ष्य बच्चों में सीखने की क्षमता की कमी को दूर करके गणित और अंग्रेजी जैसे जटिल विषयों को सरलता से समझाना और सीखने के परिणामों को बेहतर बनाना है। सम्पर्क फाउंडेशन के लर्निंग प्लेटफार्म “बैठक” को लांच करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह ने कहा कि, मैं विनीत नायर को राज्य में उनके निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। हम राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रतिबद्ध हैं, और ऐसा करने के लिए हमारी तरफ हर संभव सहायता प्रदान की जायेगी। अरविन्द पांडेय, माननीय शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड, ने कहा आभारी हैं कि हमारे राज्य के पास नवाचारों को लागू करने का अवसर है। अब यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम सुनिश्चित करे कि यह नवाचार प्रभावी और सफल रहे।”

Leave A Comment