उत्तराखंड सरकार : लापता जवान राजेंद्र सिंह की पत्नी को आर्थिक सहायता प्रदान किया गया
देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के विशेषकार्याधिकारी धीरेन्द्र पंवार एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद् के उपाध्यक्ष खेमसिंह पाल ने शनिवार को 11वीं गढ़वाल राइफल्स के लापता जवान हवलदार राजेंद्र सिंह के आवास पर जाकर उनके परिवार की कुशल क्षेम पूछी। विशेषकार्याधिकारी श्री पंवार ने लापता जवान हवलदार राजेन्द्र सिंह की पत्नी को आर्थिक सहायता का चैक देते हुए कहा कि सरकार हवलदार राजेंद्र सिंह के परिवार की हरसंभव मदद करेगी। ज्ञातव्य हो कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत 11 फरवरी को देहरादून स्थित सैन्य अस्पताल में भर्ती 11वीं गढ़वाल राइफल्स के लापता जवान हवलदार राजेंद्र सिंह की पत्नी की कुशल…
सीएम त्रिवेन्द्र ने उद्यमियों के सुझावों पर त्वारित कार्यवाही हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश
देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उद्यमियों से मेरा सामाजिक दायित्व (माई सोसियल रिस्पांसिबिलिटी) के तहत प्रदेश में शिक्षा एवं स्वास्थ्य की बेहतरी के लिये सहयोगी बनने की अपेक्षा की है। उन्होंने प्रदेश में उद्योगों को सुविधायुक्त वातावरण प्रदान करने, उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिये भी सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं। शुक्रवार को सचिवालय में इंडस्टस्ट्रीज एशोसियेशन ऑफ उत्तराखण्ड (आई.ए.यू) के प्रतिनिधियों एवं शासन के उच्चाधिकारियों के साथ एशोसियेशन की समस्याओं एवं सुझावों पर कार्यवाही किये जाने सम्बन्धी बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में उद्योगों के अनुकूल नीतियां निर्धारित किये जाने…
उत्तराखंड : किसानों के लिए मंडी में फसल पहुंचाने की अनिवार्यता होगी खत्म
देहरादून । त्रिवेंद्र कैबिनेट की बैठक में कई अहं फैसले लिए गए। बैठक में सरकारी कर्मचारियों को राज्य आयुष्मान योजना के दायरे में लाने के फैसले पर मुहर लगी। किसानों के लिए मंडी में फसल पहुंचाने के लिए अनिवार्यता खत्म होगी। किसान अपने दामों पर कहीं भी फसल बेच सकेंगे। एसडीआरएफ में पुलिस के जवानों की प्रतिनियुक्ति पांच साल से बढ़ाकर सात साल की गई है। बैठक में 14 प्रस्ताव पेश किए गए जिनमें से सभी पर मुहर लगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य में भारत सरकार के द्वारा…
निपवेड के आदर्श विद्यालय में मनाया गया साइंस डे
देहरादून | राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में साइंस डे बड़े ही धूमधाम और जोश के साथ मनाया गया। जिसकी सभी व्यवस्था साइंस विषय के अध्यापक राकेश अंथवाल व संदीप कुमार ने की ।कार्यक्रम में विज्ञान विषय पर व्याख्यान,साइंस क्विज तथा साइंस गेम का आयोजन किया गया।इसमें दृष्टदिव्यांग बच्चों ने खूब रुचि दिखाई। साइंस पढ़ रहे दृष्टि दिव्यांग बच्चों ने अपने व्याख्यान में रोज़मर्रा की जिन्दगी में विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला साथ ही साथ शिक्षकों ने भी विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कई विषयों पर अवेरनेस भी जगाई। प्रकृति और पर्यावरण को लेकर भी…
सहसपुर : छात्रों ने जाना पुलिस कार्यप्रणाली के बारे में
विकासनगर। स्कूली छात्र-छात्राओं को थाना भ्रमण करवाकर सहसपुर पुलिस ने पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी दी। इस दौरान पुलिस ने एमवी एक्ट के साथ-साथ नशे की प्रवृति पर अंकुश लगाने पर जोर दिया। थाना सहसपुर जनपद में थानाध्यक्ष सहसपुर के नेतृत्व में छात्र व छात्राओं को पुलिस कार्य प्रणाली व जनसहभागिता से पुलिस की छवि को उत्कृष्ट बनाए जाने हेतु सड़क सुरक्षा व यातायात सुचारू रखने के दृष्टिगत जन-जागरुकता, एमवी एक्ट के अधीन नियमो/मानको की जानकारी, सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने, यातायात नियन्त्राण एवं वर्तमान मंे विद्यार्थियांेे में बढ़ रही नशे की प्रवृति पर अंकुश लगाने व रोकथाम करने हेतु…
सीएम त्रिवेन्द्र ने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भवन का किया शिलान्यास
देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आईटी पार्क देहरादून मेंउत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भवन के निर्माण के लिए आधुनिकतम तकनीक का इस्तेमाल किया जायेगा। उत्तराखण्ड भूकम्प के दृष्टि से संवेदनशील राज्य है। इससे आपदा की चुनौतियों से निपटने के लिए सुविधा होगी। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के इस भवन को ग्रीन बिल्डिंग कन्सेप्ट पर बनाया जाएगा। यह देश का इस तरह का आपदा प्रबंधन के लिए दूसरा भवन होगा। इस भवन में 06 फ्लोर बनाए जायेंगे। जिनमें प्रशिक्षण हॉल, कांफ्रेंस हॉल, स्टेट ऑपरेशन इमरजेंसी…
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव पद पर छह लोगों ने किया नामांकन
देहरादून।। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के सचिव पद के लिए आठ मार्च को होेनेे जा रहे चुनाव को बृहस्पतिवार को बीसीसीआई उपाध्यक्ष महिम वर्मा ने भी नामांकन पत्र भर दिया है। इनके मैदान में उतरते ही चुनाव दिलचस्प हो गया है। इनकी मौजूदगी से सारे समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। इस पद के लिए छह लोगों ने नामांकन किया है। शुक्रवार को नामांकन की स्क्रूटनी होगी। कॉन्वेंट रोड स्थित सीएयू कार्यालय में बृहस्पतिवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। पहला नामांकन संजय गुसाईं ने भरा। उसके बाद दोपहर करीब एक बजे महिम वर्मा नामांकन करने पहुंचे। इसकी जानकारी मिलते…
जरा हटके : हिमोत्थान सोसाइटी ने आजीविका वृद्धि के बारे में दी जानकारी
देहरादून । सचिवालय सभागार में हिमोत्थान सोसाईटी (टाटा ट्रस्ट) द्वारा आयोजित 13वीं राज्य स्तरीय संचालन समिति की बैठक मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें हिमोत्थान परियोजना के विषय विशेषज्ञों ने महिला स्वंय सहायता समूहों की संगठित सदस्यों द्वारा संचालित पशुपालन, कृषि, पर्यटन, शिक्षा एवं खेलकूद, पेयजल आदि कार्यक्रमों से की जा रही आजीविका वृद्धि के बारे मे विस्तार से प्रस्तुतीकरण दिया। मुख्य सचिव ने सोसाईटी द्वारा संचालित जल जीवन मिशन, स्प्रिंग शेड मैनेजमेंट कार्यक्रम में टिहरी एवं पिथौरागढ़ जनपद में समन्वय कर कार्य किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने विभिन्न स्वंय सहायता समूहों द्वारा…
हल्द्वानी : सीएम त्रिवेन्द्र ने किया 1 अरब 13 करोड 42 लाख की 78 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
हल्द्वानी/देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हल्द्वानी में 1 अरब 13 करोड 42 लाख की 78 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 48 करोड 52 लाख, 68 हजार की 24 योजनाओं का लोकार्पण व 64 करोड, 89 लाख, 43 हजार की 54 योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने महानगर हल्द्वानी की आन्तरिक सडकों हेतु 20 करोड़ रूपये की घोषणा भी की। समारोह में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत ने वर्ग-4, वर्ग-1ख काबिज काश्तकारों को पट्टे, दीनदयाल आवास, आयुष्मती योजना के कार्ड लाभार्थियों को मुख्य मंच से ज्वाला दत्त, विशना देवी, धीरेन्द्र कुमार, दयाकिशन, कमला देवी, देवकी देवी, चम्पा, दीपा…
मेरा थैला मेरी शान’, प्रकृति के प्रति हो प्यार : स्वामी चिदानन्द सरस्वती
ऋषिकेश | परमार्थ निकेतन में जिओ टीवी प्रतिनिधि बालाजी अय्यर और विशाल तथा थैला आन्दोलन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रहे स्वामी सहजानन्द जी दर्शनार्थ आये। परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज से भेंट वार्ता कर दिव्य गंगा आरती में सहभाग किया। स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने थैला आन्दोलन को विस्तार देने हेतु विस्तृत चर्चा करते हुये कहा कि लोग आजकल अपनी फटी पैंट को फैशन समझते हैं परन्तु अब समय आ गया है कि पर्यावरण संरक्षण के लिये थैला हाथ में पकड़ने को फैशन बनायें। जिस दिन लोग ‘मेरा थैला मेरी…






























