Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



उत्तराखंड : राकेश ओबरॉय मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किये 5 लाख रुपये

देहरादून | कोविड-19 के दृष्टिगत मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को राकेश ओबरॉय, रेस कोर्स देहरादून द्वारा अपनी विभिन्न फर्मों की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु पांच लाख रुपए की धनराशि के चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु प्रदान किए गए। जिसमें डिवाइन आटोमोटिव्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से 1 लाख 25 हजार रुपए, डी.डी. कार्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से 1 लाख 25 हजार रुपए, ओबरॉय मोटर्स लिमिटेड की ओर से 1 लाख 25 हजार रुपए तथा ओबेरॉय मोटर्स (यूनिट ऑफ एसएल ओबेरॉय मिनरल प्राइवेट लिमिटेड) की तरफ से 1 लाख 25 हजार रुपए की धनराशि के चेक शामिल हैं।…

Read More

पीआरएसआई देहरादून चैप्टर व सीआईआई ने कोरोना वारियर्स को 200 सैनिटाइजर वितरित किये

देहरादून । पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) देहरादून चैप्टर व सी.आई.आई. द्वारा कोरोना वारियर्स की सुरक्षा के लिये 200 सैनिटाइजर वितरित किये गए। देहरादून में राजपुर रोड पर ड्यूटी में तैनात ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजीव रावत एवं अन्य पुलिस अधिकारियों को पीआरएसआइ देहरादून चैप्टर के सचिव अनिल सती द्वारा 200 सैनिटाइजर उपलब्ध कराये गये। पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के सचिव अनिल सती ने बताया कि पीआरएसआई कोरोना से बचाव के लिये जनजागरूकता कार्यक्रम कर रही है। सोशल मीडिया के माद्यम से भी प्रचार प्रसार किया जा रहा है। बच्चो के लिए ऑनलाइन ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस…

Read More

सांकेतिक मनायें भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सवः ओ.पी. वशिष्ठ’

देहरादून । उत्तराखंड के प्रमुख ब्राह्मण संगठनों के संयुक्त मंच ब्राह्मण समाज महासंघ उत्तराखंड ने विश्वव्यापी महामारी कोरोना व लोकडाउन के चलते भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव एवं भगवान बद्रीनाथ का आह्वान (25 अप्रैल) को प्रतीकात्मक एवं सांकेतिक रूप से मनाने का निर्णय एवं आह्वान किया है।  उक्त जानकारी देते हुए महासंघ के मुख्य संयोजक ओ.पी. वशिष्ठ व महासचिव अरुण शर्मा ने बताया कि भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव व बद्रीनाथ के आह्वान दिवस पर 25 अप्रैल को सायरू काल 7रू30 बजे पाँच-सात मिनट तक सभी सनातन प्रेमी परिवार अपने-अपने घरों पर दरवाजे, बालकनी या छज्जों पर लॉकडाउन का पालन करते…

Read More

हरिद्वार में मिले दो और कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 42

देहरादून । उत्तराखंड में शनिवार को दो और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। संक्रमित मरीजों की संख्या 42 हो गई है। इनमें से नौ मरीज ठीक हो चुके हैं। शनिवार को हरिद्वार जिले में दो और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इनमें एक महिला और एक पुरुष है। सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी और प्रभारी सचिव पंकज कुमार पंाडेय ने इसकी पुष्टि की है। शुक्रवार को तीन और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। प्रदेश में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 40 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के साथ ही पुलिस और प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। पुलिस-प्रशासन द्वारा लगातार…

Read More

उत्तराखंड : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के माध्यम से लगभग 28 लाख की धनराशि सीएम राहत कोष में जमा

देहरादून । कोविड-19 के दृष्टिगत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के माध्यम से उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड रुद्रपुर एवं अन्य संस्थाओं तथा व्यक्तियों द्वारा 27 लाख 99 हजार 723 रूपये की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दी गई है, जिसमें से उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड रुद्रपुर ने 25 लाख रुपए की धनराशि दी है। बदरीनाथ-केदारनाथ समिति के सदस्य, कोटद्वार निवासी अनिल कंसल ने भी 2 लाख 50 हजार रुपए का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सौंपा। इसके इलावा अंबर एंटरप्राइज यूनिवर्सल टुडे टावर्स गुड़गांव के चेयरमैन जसवीर सिंह ने 25 लाख रुपए,…

Read More

सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल

देहरादून । राजधानी देहरादून में फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट के पास बीती रात एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक की मौत हुई है और एक घायल है। परिजनों ने पूछताछ में बताया कि दोनों देर रात्रि तक घर पर ही थे और लूडो खेल रहे थे। उसके बाद जब परिजन सो गए तो यह दोनों चुपके से बिना बताए निकल गए, उनके निकलने का कोई भी कारण नहीं पता है। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात करीब एक बजकर…

Read More

गेहूं की कटाई शुरू, अच्छी पैदावार न होने से किसान नाखुश

ऋषिकेश । इस साल प्रदेश के किसानों पर दोहरी मार पड़ी है। एक ओर जहां कोरोना की वजह से पूरा देश परेशान है, वहीं गेंहू की फसल अच्छी न होने के कारण किसानों को चिंता सताने लगी है। किसानों का कहना है कि बेमौसम बरसात ने गेंहू की फसल को बर्बाद कर दिया है। अब किसानों को सरकार से मदद की आस है। प्रदेश में बैसाखी के दिन से गेंहू की फसल की कटाई शुरू हो जाती है। किसान खेतों में अपना खून-पसीना बहाकर फसल की पैदावार करता है। ऐसे किसानों को उम्मीद रहती है कि फसल अच्छी होगी और…

Read More

उत्तराखंड : सीएम और शिक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया एकाउंट पर बदली प्रोफाइल फोटो, मुंह ढकने के लिये किया प्रेरित

देहरादून । कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी को मास्क पहनने या मुंह ढकने के लिये प्रेरित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी गमछे से मुंह ढककर देश की जनता से बात की। इसके बाद उन्होंने अपनी वही फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स प्रोफाइल पर भी लगाई है। पीएम की इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए उत्तराखंड सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी अपने फेसबुक पेज की प्रोफाइल फोटो को बदलकर, गमछे से मुंह ढके हुये नया फोटो लगाया है। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने का एक महत्वपूर्ण उपाय मुंह-नाक को ढककर रखना भी है।  लोगों…

Read More

कोरोना संकट : सीएस उत्तराखंड ने जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ की बैठक

देहरादून | मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने शुक्रवार को सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जनपदों के जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला स्तर पर पीपीई किट का क्रय ना किया जाए। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अपनी आवश्यकता के अनुसार पीपीई किट्स की मांग चिकित्सा महानिदेशालय से की जाए। चिकित्सा महानिदेशालय भारत सरकार को अपनी रिक्वायरमेंट भेजेगा। भारत सरकार द्वारा उच्च गुणवत्ता वाले पीपीई किट उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्य सचिव ने कहा कि आईसीएमआर के दिशा – निर्देशों को पालन करते…

Read More

कोरोना संकट : इंटरनेशनल जर्नलिज्म सेंटर को पत्रकारों पर हुआ गर्व

देहरादून । आज देश की परिस्थिति को देखते हुए हर इंसान दिल से दुआ कर रहा है की कोविड 19 जड़ से ख़त्म हो जाये ताकि पूरी दुनिया को शांति व् सुकून मिले और मै दिल से दुआ करता हु की भारत पूरी तरह इस से मुक्त हो जाये क्योंकि जिस तरह से यह फैल रहा है वो देश के लिए सही नहीं है, ये कहना है इंटरनेशनल जर्नलिज्म सेंटर के अध्यक्ष संदीप मारवाह का जिन्होंने इंटरनेशनल जर्नलिज्म सेंटर द्वारा भारत को कई ऐसे पत्रकार दिए जो अपनी जान जोखिम में डालकर अपनी ड्यूटी पूरी कर रहे है। उन्होंने मीडिया…

Read More