सीएम त्रिवेन्द्र आमवाला में उत्तराखण्ड अंतरिक्ष भवन का किया लोकार्पण
देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आमवाला देहरादून में उत्तराखण्ड अंतरिक्ष उपयोग केन्द्र के नवनिर्मित उत्तराखण्ड अंतरिक्ष भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य जियोइन्फोर्मेटिक्स मीट 2020 का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड एटलस का भी विमोचन किया गया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यूसैक परिवार को बधाई देते हुए कहा कि आजको अपना भवन मिल गया है। इससे उत्तराखण्ड राज्य को बहुत लाभ होने वाला है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड अपने जल, जंगल, जमीन से जुड़े विषयों में स्पेस टेक्नोलॉजी की सहायता ले सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्पेस…
जनता दर्शन कार्यक्रम में जिलाधिकारी देहरादून ने की सुनवाई
देहरादून । प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाला जनता दर्शन कार्यक्रम आज जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर 23 शिकायतें पंजीकृत की गई जिनमें आरती सुमननगर ने प्लाट में आंगनबाड़ी केन्द्र निर्माण, उमेश ने सेवानिवृत्त सहायक अभियन्ताओं का पैनल बनाने, सुरेन्द्र कुमार ने गांव में बिजली पोल लगाने, कारगीग्रांट के वाशियों ने बंजारावाला में पौराणिक निर्मित सार्वजनिक कुएं की जमीन पर अतिक्रमण करने, सुभाष चन्द्र, अर्चना चैहान ने शस्त्र लाईसेंस देने, छरबा की साजिदा ने पीएमजीएसवाई के तहत् दूसरी किश्त का भुगतान करने, सुंदर सिंह असवाल ने ग्रामसभा द्वारा उपलब्ध…
खुलेआम धूम्रपान पर 200 लोगों चालान, जानिए खबर
ऋषिकेश । थानाध्यक्ष कोतवाली ऋषिकेश नें तीन टीमें गठित की गई त्रिवेणी घाट से र्साइं घाट तक, र्साइं घाट से आवास विकास तक, बैराज पुल से आवास विकास तक टीमों द्वारा चेकिंग अभियान चलाकर खुलेआम घूम्रपान कर रहे 200 व्यक्तियों के चालान कर 20000 रूपये जुर्माना वसूल किया गया। खबरे और भी …… फरार चल रहा वांरटी गिरफ्तार, जेल भेजा देहरादून । ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने काफी समय से फरार चल रहे एक वांरटी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया पकडे़ गया। अभियुक्त की पहचान प्रमोद पुत्र टेक चन्द निवासी नई जाटव…
गढ़वाली फिल्म फ्यूंली के पोस्टर का विमोचन, जानिए खबर
देहरादून। यू ट्यूब पर अब तक 1 लाख 31 हजार लोग गढ़वाली फिल्म हेलो यूके का आनंद ले चुके है। यह फिल्म निर्माता मनीष वर्मा ने बनाई है. इन्हें हाल ही में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मसूरी फिल्म कॉन्क्लेव में राज्य विशिष्ठ के नाम से सम्मानित किया गया है। श्री मनीष वर्मा इससे पहले गढ़वाली फिल्म अंजवाल बना चुके है। जिसने कई कीर्तिमान बनाये और 3 हफ्ते लगातार हाउसफुल रहने वाली पहली गढ़वाली फीचर फिल्म है। किसी गढ़वाली फीचर फिल्म के टिकट पहली बार बुक मई शो पर बिके यह किताब भी मनीष वर्मा की फिल्म (अंजवाल) को…
सुझाव : शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन पर हो अधिक बजट
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आम जनता से फेसबुक पर लाइव संवाद किया। उन्होंने उनके फेसबुक पेज और बजट विभाग के फेसबुक पेज पर उत्तराखंड के 2019-2020 बजट के लिए लोगों के द्वारा दिये सुझावों को सराहनीय बताया। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि जागरुक नागरिक होने के नाते बहुत से लोगों ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपने सुझाव दिए। करीब 1500 सुझाव इसमें मिले जिनमें से ज्यादातर सुझाव किसानों की बेहतरी, पहाड़ों से पलायन रोकने के उपाय, स्वास्थ्य सुविधाओं और रोजगार सृजन से संबंधित हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी कोशिश होगी कि सभी सुझावों…
उत्तराखंड : सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद प्रमोशन का रास्ता साफ
देहरादून | प्रमोशन में आरक्षण के मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद प्रदेश में अब प्रमोशन का रास्ता साफ हो गया है। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद प्रदेश सरकार ने प्रमोशन पर रोक लगा रखी है। सुप्रीम फैसले के बाद अब प्रमोशन पर लगी रोक न सिर्फ हटेगी, बल्कि वरिष्ठता के आधार पर प्रमोशन का मार्ग भी खुल जाएगा। प्रदेश के विभिन्न विभागों में हजारों की संख्या में पदोन्नति के मामले अटके हैं। प्रमोशन पर लगी रोक हटाने के लिए कर्मचारी संगठन भी आंदोलन कर रहे हैं। एक अप्रैल 2019 को ज्ञानचंद बनाम राज्य सरकार व…
दुःखद : कार दुर्घटना में एसएसबी जवान सहित दो लोगों की मौत
देहरादून । पिथौरागढ़-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सतगढ़ के पास कार दुर्घटना में एसएसबी जवान सहित दो लोगों की मौत हो गई। दोनों पांच फरवरी से लापता थे और शनिवार को चैथे दिन दोनों के शव खाई में बरामद हुई। कार के गहरी खाई में चले जाने से किसी को दुर्घटना का पता नहीं चल सका। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। बलुवाकोट निवासी एसएसबी में जवान संतोष कुमार (28) पुत्र विष्णु कुमार और महेंद्र कुमार (35) पुत्र पनी राम पांच फरवरी को कार (यूके 05सी-6961) से पिथौरागढ़ आए थे। पिथौरागढ़ से लौटने के बाद…
ऋषिकेश : एम्स में महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म
ऋषिकेश । ऋषिकेश एम्स अस्पताल में उत्तरकाशी की महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। डॉक्टरों का कहना है कि चारों बच्चे सुरक्षित हैं। एम्स ऋषिकेश के गाइनी डिपार्टमेंट में भर्ती उत्तरकाशी निवासी महिला ने आज चार बच्चों को जन्म दिया है। महिला को उत्तरकाशी जिला अस्पताल से दून अस्पताल रेफर किया गया था। हाई रिस्क केस होने की वजह से महिला को बीते रविवार को एम्स रेफर किया गया था। गाइनी विभाग की डा. अनुपमा बहादुर के अनुसार महिला का हिमोग्लोबिन काफी कम था। टीएसएच 13 था। लिहाजा ऐसी स्थिति में डिलीवरी में नवजात शिशु आईसीयू…
उत्तराखंड : सहस्त्रधारा हैलीपैड से गौचर एवं चिन्यालीसौड़ हैली सेवा का शुभारंभ
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने किया शुभारंभ देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को उड़ान योजना के अन्तर्गत सहस्त्रधारा हैलीपैड से गौचर एवं चिन्यालीसौड़ के लिए हैली सेवा का फ्लैग ऑफ कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हैली सेवा शुरू होने से दूरस्थ क्षेत्रों को अत्यधिक लाभ पहुंचेगा। यह राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पर्वतीय क्षेत्रों में इमरजेंसी सेवाओं के समय यह सेवा बहुत ही लाभप्रद होगी। राज्य सरकार की कोशिश है कि और जनपदों को भी हैली सेवा के माध्यम से जोड़ा जाए। हैली सेवाओं के शुरू होने से राज्य के पर्यटन को भी…
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हादसे में बाल बाल बचे
देहरादून । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के उत्तरकाशी जाते समय आज प्रातः 10 बजे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। कल हुई बर्फबारी के कारण उनकी कार का सन्तुलन बिगड़ जाने के कारण कार मुख्य मार्ग से खाई की ओर मुड़ गई। बड़ी मुश्किल से कार चालक द्वारा पेड़ के माध्यम से कार को रोका गया। सुरक्षाकर्मी व स्थानीय विधायक गोपाल रावत ने अपनी गाड़ी में अध्यक्ष जी को सुरक्षित उत्तरकाशी तक पहुँचाया। जहाँ कार्यक्रम पूर्व के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सम्पन्न हुआ।






























