Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



उत्तराखंड में चार और कोरोना पाॅजीटिव मामले सामने आए, संख्या 26 हुई

देहरादून । उत्तराखंड में आज कोरोना के चार और मामले सामने आए हैं। सुबह नैनीताल के कालाढूंगी निवासी एक युवक में कोरोना पॉजिटिव पाया गया तो शाम को आई रिपोर्ट के अनुसार तीन और संक्रमित मामले सामने आए हैं। युवक को एहतियातन रामनगर के सरकारी अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। डीजी हेल्थ डॉ. अमिता उप्रेती ने युवक के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। वहीं, रामनगर संयुक्त अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीडी जोशी ने बताया कि बेहतर इलाज के लिए युवक को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया है। इसके साथ ही अब प्रदेश में…

Read More

दुःखद : जंगल की आग में जिंदा जली दो महिलाएं

देहरादून/बागेश्वर । बागेश्वर में कपकोट क्षेत्र में घास काटने गई दो महिलाएं शनिवार देर शाम जंगल की आग में जिंदा जल गईं। एक महिला का शव शनिवार को ही बरामद कर लिया गया था। जबकि दूसरी महिला का शव रविवार सुबह बरामद हुआ। कपकोट के चचई गांव की महिला नंदी देवी (40) पत्नी मदन राम, इंदिरा देवी पत्नी तारा राम और गांव की एक अन्य महिला शनिवार शाम पुड़कुनी के जंगल में घास काटने गई थीं। उस वक्त जंगल में आग लगी हुई थी। शाम करीब सात बजे आग की चपेट में आने से नंदी देवी पत्नी मदन राम बुरी…

Read More

आम आदमी की रसोईः जरूरतमंदों को दे रही भोजन और राशन

देहरादून । देश पर आये वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संकट और अचानक देशव्यापी लॉकडाउन के चलते प्रदेश में जगह जगह लोग परेशान हैं। खास तौर पर दिहाड़ी मजदूरी, रोज कमाने-खाने और निम्न आय वर्ग वाली आम जनता जनता पर इसका खासा असर दिखायी पड़ रहा है। ऐसे में अपनी अपनी क्षमतानुसार समाज का हर वर्ग इन जरूरतमंदों की भूख मिटाने व मदद करने का कार्या कर रहा है। आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड भी ’आम आदमी की रसोई’ के अंतर्गत यथाशक्ति ऐसे सभी जरूरतमंद लोगों के लिये पका भोजन और कच्चा राशन उपलब्ध करा रही है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता…

Read More

5 अप्रैल को रात 9 बजे 9 मिनट के लिए अपने घरों में लाईट बंद कर दीपक जलाए : सीएम त्रिवेंद्र

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर  कोरोना वायरस के खिलाफ लङाई में एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए कल दिनाँक 05 अप्रैल 2020 को रात 9 बजे 9 मिनट के लिए अपने घरों में लाईट बंद कर चार दीपक प्रकाशित करने का आग्रह किया है। यदि दीपक न हो तो मोमबत्ती,टार्च या मोबाईल की फ्लैश लाईट भी जला सकते हैं। हम सभी दीपक जलाकर कोरोना वायरस से लङने में अपनी एकजुटता और दृढ़ संकल्प का परिचय दें। परंतु हमें कुछ बातों का भी ध्यान रखना है। प्रधानमन्त्री जी ने केवल घरेलू लाईट…

Read More

लापता व्यक्ति का शव पाषाण देवी के मंदिर पास झील से बरामद हुआ

नैनीताल । लापता एक व्यक्ति का शव पाषाण देवी के मंदिर पास झील से बरामद हुआ। शव की शिनाख्त हरीश के रूप में हुई। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार हरिनगर निवासी खेमचंद्र का बेटा 47 वर्षीय हरीश चंद्र 25 मार्च को लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की और हारकर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। हरीश चंद्र सहारा इंडिया में बतौर एजेंट काम करता था। इसके अलावा वह दुकानों में सामान सप्लाई का काम भी करता था। पुलिस को किसी ने सूचना दी कि पाषाण देवी मंदिर…

Read More

देहरादून : स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से 9482 भोजन पैकेट वितरित किये गये

देहरादून । विभिन्न स्वंयसेवी संस्थाओं ने जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करते हुए भोजन पैकेट उपलब्ध कराये, जिसमें मुख्यतः राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ देहरादून, राधास्वामी सत्संग व्यास, कालिका मन्दिर समिति, आप्टो इलैक्ट्रानिक फैक्ट्री, अग्रवाल चेरिटेबल ट्रस्ट, लोकायुक्त कार्यालय, गीताभवन, जिनेश सहगल एवं दुर्गा वर्मा, प्रणव गुप्ता, गुरूद्वारा श्री गुरू अंगद देव जी कांवली रोड, अध्यक्ष सर्राफा मण्डलध्मनभावन, राधा स्वामी सत्संग व्यास शाखा ऋषिकेश, वेस्ट वाॅरियर संस्था, हनुमान मन्दिर ट्रस्ट, वेलनेस कैटरिंग, उत्तरांचल पंजाबी महासभा, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर झण्डाबाजार, एल्थम बैकरी, द्वारा भोजन के पैकेट उपलब्ध कराये गये।  जनपद में कुल 9482 भोजन पैकेट वितरित किये गये, जिनमें 1 वरिष्ठ नागरिक,…

Read More

उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या हुई 22

देहरादून । उत्तराखंड में शनिवार को कोरोना संक्रमण के छह नए मामले सामने आए हैं। जिसमें पांच संक्रमित नैनीताल के और एक हरिद्वार जिले के रुकड़ी का बताया जा रहा है। अब राज्य में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। छह और जमातियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। तीन दिनों में राज्य में कोरोना पॉजीटिव जमातियों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने बताया कि शनिवार को हल्द्वानी और एम्स ऋषिकेश की लैब से कुल 59 सैंपल की रिपोर्ट मिली जिसमें से छह मरीजों में कोरोना की पुष्टि…

Read More

सोशियल पॉलीगोन ग्रुप ऑफ कंपनी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख का चेक दिया

देहरादून । कोविड-19 के दृष्टिगत सोशियल पॉलीगोन ग्रुप ऑफ कंपनी ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 5 लाख का चेक दिया है। यह चेक कंपनी के एमडी डी.एस. पंवार ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सौंपा। उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार ने 11 हजार का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दिया। वन विकास निगम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी भी एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे।

Read More

लॉकडाउन : रचायी जा रही शादी पुलिस ने रुकवाई, 15 लोगों पर मुकदमा दर्ज

देहरादून। लॉकडाउन का उल्लंघन कर रचायी जा रही एक शादी पुलिस ने रुकवा दी। पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन, दोनों के पिताओं और ग्रंथी समेत अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले गयी। इस दौरान कुछ लोग फरार हो गये। पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पकड़े गये लोगों को थाने से ही जमानत दे दी गयी, फरार लोगों की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार गत दिवस पुलिस को सूचना मिली कि अजीतपुर गुरुद्वारा में मुरादाबाद के मूढ़ापांडे स्थित ग्राम जगरामपुर निवासी अंशप्रीत पुत्री मंजीत सिंह की शादी बाजपुर के बन्नाखेड़ा निवासी सतनाम सिंह पुत्र…

Read More

उत्तराखंड : त्रिवेन्द्र सरकार ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए जारी किये 85 करोङ रूपए

देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि कोरोना वायरस को रोकने में प्रशासनिक कार्यवाही का विरोध करने वालों पर डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 के तहत कङी कार्रवाई की जाएगी। क्वारेंटाइन किए गए लोग अगर छुपते हैं या कोई उन्हें छुपाते हैं तो छुपने वाले व छुपाने वाले दोनों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी जानकारी मिली है कि कुछ लोगों ने सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया है। उन्हें सख्त हिदायत दी जाती है कि सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने पर चार गुना वसूली की जाएगी। कुछ छिटपुट जगहों पर लोग…

Read More