Breaking News:

प्रियंका जोशी और कल्पना जोशी के सिर सजा “तीज क्वीन” का ताज -

Sunday, September 20, 2026

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान पर कार्यक्रम आयोजित -

Sunday, September 20, 2026

उत्तम सोच धर्म लोभ का त्याग और आत्म-पवित्रता का संदेश देता है : पूर्णमति माताजी -

Sunday, September 20, 2026

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026



मुख्यमंत्री की घोषणा के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करे पूरा : डॉ पंवार

देहरादून । मुख्यमंत्री के सलाहकार (औद्योगिक विकास) डॉ के.एस. पंवार ने मंगलवार को जनपद रुद्रप्रयाग के राजकीय इन्टर कालेज पल्द्वाडी पहुंच कर जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यो की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत किए गए कार्यो की जानकारी लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर सभी कार्य पूरा करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। इससे पूर्व दो दिवसीय भ्रमण के दौरान श्री पंवार ने ऊखीमठ क्षेत्र में जनता की समस्याये भी सुनी। राजकीय इन्टर कालेज पल्द्वाड़ी में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री के सलाहकार पंवार ने स्वास्थय विभाग, समाज कल्याण विभाग, सिचांई विभाग, पेयजल निगम, जल संस्थान शिक्षा आदि विभागों की समीक्षा की। लोक निर्माण विभाग द्वारा जग्गी बगवान मोटर मार्ग का कार्य शुरू कर दिया गया है तथा तोषी गोंडार की सड़क का कार्य अभी लम्बित है। श्री पंवार ने कहा कि जनपद स्तर की शिकायतों का निवारण जनपद स्तर पर किया जाये, तथा शासन से लम्बित मोटर मार्गो की सूची बनाकर शासन को उपलब्ध करायें। उन्होंने बैठक में पर्यटन विभाग से होम्स्टे के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। पेयजल निमग द्वारा बताया गया कि जवाड़ी रोंठिया पेयजल योजना का कार्य मार्च माह तक पूरा कर लिया जायेगा। इस अवसर पर श्रम संविदा सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष शमशेर सिंह, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल रावत, मीडिया कॉर्डिनेटर दर्शन सिंह रावत, प्रोटोकॉल आनन्द सिंह रावत, जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल, मुख्य विकास अधिकारी सरदार सिंह चैहान, जिला विकास अधिकारी मनविन्दर कौर, उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अरूण अग्रवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एस. के. झा, तहसीलदार जयवीर राम बधाणी सहित समस्त जनपदीय स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री के सलाहकार (औद्योगिक विकास) डॉ के.एस. पंवार दिनांक 05 फरवरी, 2020 को जनपद चमोली के अधिकारियों के साथ औपचारिक बैठकध्चर्चा करेंगे। अपराह्न 3ः00 बजे चमोली से कार द्वारा प्रस्थान होकर रात्रि 8ः00 बजे बागेश्वर पहुंचेंगे जहां वह रात्रि विश्राम लो0नि0वि0 विश्राम गृह में करेंगे। दिनांक 06 फरवरी, 2020 को श्री पंवार जनपद बागेश्वर के अधिकारियों के साथ औपचारिक बैठक करेंगे तथा सांय 4ः00 बजे बागेश्वर से प्रस्थान होकर रात्रि 7ः00 बजे अल्मोड़ा पहुंचेंगे जहां वह रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। दिनांक 07 फरवरी, 2020 को पंवार जनपद अल्मोड़ा के अधिकारियों के साथ औपचारिक बैठक करेंगे तथा अपराह्न 4ः00 बजे कार से प्रस्थान होकर रात्रि 7ः00 बजे नैनीताल पहुंचेगे जहां रात्रि विश्राम रा0अ0गृह नैनीताल क्लब में करेंगे। दिनांक 08 फरवरी, 2020 को प्रातः 10ः00 बजे कार से प्रस्थान होकर प्रातः 11ः00 बजे सर्किट हाउस, हल्द्वान पहुंचकर पंवार जनपद नैनीताल के अधिकारियो के साथ औपचारिक बैठक करेंगे तथा अपराह्न 4ः00 बजे कार से प्रस्थान होकर सांय 5ः00 बजे रूद्रपुर, ऊधमसिंहनगर पहुंचेंगे जहां रात्रि विश्राम लो0नि0वि0 विश्राम गृह में करेंगे। दिनांक 09 फरवरी, 2020 को पंवार जनपद ऊधमसिंहनगर के अधिकारियों के साथ औपचारिक, अनौपचारिक चर्चा एवं बैठक करेंगे तथा अपराह्न 2ः00 बजे कार से प्रस्थान होकर रात्रि 10ः00 बजे देहरादून पहुंचेंगे।

Leave A Comment