Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



फिल्म में रोल दिलवाने के नाम पर छात्रा से दुष्कर्म

हरिद्वार । फिल्म में रोल दिलवाने के नाम पर कनखल की एक 12वीं की छात्रा से ज्वालापुर के एक युवक ने दुष्कर्म किया। छात्रा का आरोप है कि युवक ने खुद को फिल्म का डायरेक्टर बताया था। यहीं नहीं फिल्म की शूटिंग के दौरान उसने अभिनेत्री तापसी पन्नू से भी मुलाकात करवाई थी। पीड़िता ने एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस को पूरे मामले से अवगत कराते हुए आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कनखल की रहने वाली 12वीं की छात्रा ने एसएसपी को शिकायत करते हुए बताया कि दो माह पूर्व पेंटागन मॉल में आयोजित एक टैलेंट शो में उसकी मुलाकात ज्वालापुर के एक युवक से हुई थी। इसके बाद 26 जनवरी को भी एक टैलेंट शो का आयोजन किया गया था, जहां युवक उसे फिर मिला था। युवक ने उसे भरोसा दिलाया कि वह कलाकारों को फिल्मों में रोल दिलवाता है। उसने बताया कि आजकल ‘हसीन दिलरुबा’ की शूटिंग चल रही है और वह उसे उसमें रोल दिलवा देगा। आरोप है कि 27 जनवरी को युवक ने उसके मोबाइल पर संपर्क कर मोदी भवन आने को कहा, जहां फिल्म की शूटिंग चल रही थी। मोदी भवन पहुंचने पर युवक ने खुद को फिल्म का डायरेक्टर बताते हुए उसकी मुलाकात अभिनेत्री तापसी तन्नू से भी करवाई। उसने वहां भी भरोसा दिलाया कि इस फिल्म में छोटे रोल के बाद अगली फिल्म में मुख्य रोल दिलवा देगा। आरोप है कि युवक उसे रोल समझाने की बात कहकर एक कमरे में ले गया। जहां उसने काफी में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर जब उसने विरोध किया तो युवक ने कहा कि फिल्म लाइन में यह बात सामान्य है। पीड़िता ने एसएसपी से युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने बताया कि हरिद्वार कोतवाली प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Leave A Comment