उत्तराखंड : बंशीधर भगत बने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष
देहरादून । उत्तराखंड भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। प्रांतीय मुख्यालय में हुई बैठक में बंशीधर भगत को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। केंद्रीय पर्यवेक्षक अर्जुन मेघवाल ने उनके की घोषणा की। उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष की दौड़ में कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत पहले से ही अकेले दावेदार के रूप में उभरकर सामने आए थे। इसके बाद गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षक की मौजूदगी में हुई बैठक में उनके नाम पर मुहर भी लग गई है। बंशीधर भगत भाजपा के आठवें प्रदेश…
कार खाई में गिरी, पांच की मौत
टिहरी/देहरादून। ऋषिकेश-बदरीनाथ मोटर मार्ग पर साकणीधार के निकट एक अल्टो कार के खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। घायल को ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। हादसा पूर्वाह्न करीब 11 बजे के करीब हुआ। ऋषिकेश से रुद्रप्रयाग की तरफ से जा रही अल्टो कार का चालक साकणीधार के निकट संतुलन खो बैठा और कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे का पता चलते ही आसपास के ग्रामीण और देवप्रयाग पुलिस मौके पर पहुंची। मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद…
उत्तराखंड: तीन दिन भारी बारिश और ओलावृष्टि की सम्भावना, जानिए खबर
देहरादून| बृहस्पतिवार से अगले तीन दिन प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी होने की सम्भावना हैं। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। इससे अधिक ऊंचाई वाले इलाके शीतलहर की चपेट में आ सकते हैं। देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी और नैनीताल जिलों में भारी संख्या में ओले गिर सकते हैं। वहीं, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है।
राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी एवं सीएम त्रिवेन्द्र ने नवी मुम्बई में ‘‘उत्तराखण्ड भवन‘‘ का किया लोकार्पण
महाराष्ट्र/देहरादून | राज्यपाल महाराष्ट्र भगत सिंह कोश्यारी और मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को नवी मुम्बई में संयुक्त रूप से राज्य अतिथि गृह एवं एम्पोरियम ‘‘उत्तराखण्ड भवन‘‘ का लोकार्पण किया। राज्यपाल महाराष्ट्र भगत सिंह कोश्यारी ने उत्तराखण्ड भवन के निर्माण के लिए उत्तराखण्ड वासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने मकर सक्रांति की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश द्रुत गति से प्रगति कर रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य आत्मनिर्भर बनने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऑल वेदर रोड…
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कसरत तेज , जानिए खबर
देहरादून | उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव 16 जनवरी को होगा। केंद्रीय नेतृत्व की टीम रायशुमारी के लिए इस दिन देहरादून पहुंच रही है। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, सांसद अजय टम्टा, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत प्रबल दावेदारों में माने जा रहे थे, लेकिन अजय भट्ट ने अगले कार्यकाल के लिए अनिच्छा जाहिर कर दी है। हालांकि सूत्रों का यह भी कहना है कि आम सहमति नहीं बनने की सूरत में पार्टी भट्ट को एक और मौका दे सकती है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम के ऐलान से पहले प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव तय माना जा रहा…
घास लेने गई महिला पर गुलदार ने किया हमला
हल्द्वानी । हल्द्वानी में घास लेने गई एक महिला को गुलदार ने हमला कर लहूलुहान कर दिया। हल्द्वानी के कालाढूंगी के वार्ड नं दो निवासी महिला पार्वती देवी अपनी बहू हेमा पांडेय के साथ कनियाबेल जंगल में घास लेने गई थी। दोपहर के समय अचानक उन पर गुलदार ने हमला कर दिया। बहू के शोर मचाने पर गुलदार महिला को घायल कर जंगल में भाग गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया। हमले में महिला के सिर में गंभीर चोट लगी है। खबरे और भी ….. पुलिस कांस्टेबल की मौत हल्द्वानी । भीमताल थाने में…
तीर्थ पुरोहितों के हित पूरी तरह सुरक्षित: सीएम
देहरादून । देवस्थानम विधेयक को राजभवन से मंजूरी मिलने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को मीडिया से वार्ता करते हुए बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और इनके आसपास के मंदिरों का प्रबंधन चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के नियंत्रण में रहेगा लेकिन इनसे जुड़े पुजारी, न्यासी, तीर्थ, पुरोहितों, पंडों और हकहकूकधारियों को वर्तमान में प्रचलित देव दस्तूरात और अधिकार यथावत रहेंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र कहा कि जब हम कोई भी सुधार करते हैं तो उसकी प्रतिक्रिया होती ही है। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में तीर्थ पुरोहितों के हितों को पूरी तरह सुरक्षित रखा जायेगा। उन्होंने कहा प्रदेश के चार…
त्रिवेंद्र सरकार : विभिन्न विभागों का दायित्वधारी बनाया गया
देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा के दस नेताओं को बड़ा तोहफा दिया है। इन सभी को विभिन्न विभागों का दायित्वधारी बनाया गया है। मंगलवार को इसका शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। राजीव सिंह उत्तराखंड राज्य बीज एवं जैविक उत्पाद प्रमाणीकरण संस्था के अध्यक्ष बनाए गए। विश्वास डाबर को उत्तराखंड आवास-विकास परिषद के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बहादुर सिंह बिष्ट को उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया। अतर सिंह असवाल को सिंचाई सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है। अतर सिंह तोमर को सिंचाई सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया…
उत्तराखंड : जल्द शुरू होगा रक्षा उपकरण संस्थान
देहरादून । सैनिक बाहुल्य राज्य उत्तराखंड में सरकार जल्द ही डिफेंस इक्विपमेंट इंडस्ट्रियल पॉलिसी लाने पर विचार कर रही है। इस पॉलिसी के आने के बाद जहां एक ओर प्रदेश में रक्षा उपकरण और शस्त्र निर्माण संस्थानों को बढ़ावा मिलेगा, तो वहीं दूसरी तरफ रोजगार को लेकर भी नए अवसर राज्य में खुल पाएंगे। सेना में उत्तराखंड के बहुमूल्य योगदान को देखते हुए उत्तराखंड में सैनिक धाम के रूप में पांचवें धाम की बात पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर चुके हैं। वहीं अब सरकार इस दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए प्रदेश में रक्षा उपकरण और शस्त्र निर्माण…
सीतोंस्यू में होगा सीता माता मंदिर का निर्माण , जानिए खबर
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में सीतोंस्यू में सीता माता मंदिर बनाये जाने के सबंध में बैठक ली। सीता माता के मन्दिर निर्माण के लिए एक राज्य स्तरीय ट्रस्ट बनाया जायेगा, जिसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री होंगे। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि यह मंदिर धार्मिक संस्थाओं एवं जन सहयोग से बनाया जायेगा। इस मन्दिर के लिए सीता माता से जुड़े सभी स्थानों की शिला, मिट्टी एवं जल लाया जायेगा साथ ही उत्तराखण्ड के सभी 13 जनपदों से कुछ लोगों की कमेटी बनाकर उत्तराखण्ड के मंदिरों की शिला एवं मिट्टी सीता माता मंदिर के लिए लाई जायेगी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र…




























