Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



भालू ने पांच महिलाओं पर किया हमला, दो की हालत गंभीर

देहरादून । गढ़वाल वन प्रभाग की पौड़ी रेंज के कोट ब्लाक के कोटा गांव के पास भालू ने सोमवार को पांच महिलाओं को हमला कर घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसमें से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय ग्रामीणों की मांग पर पौड़ी के डीएम धीरज सिंह गब्र्याल ने घायलों को हायर सेंटर भेजने के लिए एयर लिफ्ट की व्यवस्था की। दोनों गंभीर घायल महिलाओं को हैली की मदद से ऋषिकेश एम्स के लिए रेफर किया जा सका। यह हमला तब हुआ जबकि महिलाएं गांवों के ही पास…

Read More

फुटबॉल खिलाड़ी रोहित नेगी की हादसे में मौत

देहरादून । उत्तराखंड के फुटबॉल खिलाड़ी रोहित नेगी की बाइक हादसे में मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वह अपनी बाइक से पौड़ी से देहरादून आ रहा था। ऋषिकेश के पास शिवपुरी में किसी अज्ञात वाहन से रोहित की बाइक टकरा गई और उसकी मौत हो गई। ऋषिकेश के पास शिवपुरी में किसी अज्ञात वाहन से 7.30 रात में टक्कर लगने से हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रोहित ने उत्तराखंड, दिल्ली, झारखंड में फॉरवर्ड की भूमिका में खेलकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। रोहित देहरादून के महाराणा प्रताप…

Read More

देहरादून : दृष्टि दिव्यांग छात्रों के लिये कोरोना से बचाव को जारी की गयी एडवाइजरी

देहरादून । वर्तमान में चारों ओर बढ़ रहे कोरोना वायरस के प्रभाव को दृष्टिगत करते हुए राष्ट्रीय दृष्टिदिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान देहरादून में भी ऐहतियातन एडवाईजरी जारी की गयी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार तथा प्रदेश सरकार के सचिव डाॅ0 पकंज कुमार पाण्डेय -प्रभारी सचिव द्वारा जारी परामर्शीय निर्देशों केे क्रियान्वयन हेतु संस्थान के निदेशक प्रो0 नचिकेता राउत के निर्देश पर संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी सी0एस0सूरज द्वारा जारी परिपत्र के माध्यम से कोरोना (कोविद-19) जैसे घातक वायरस से बचाव हेतु संस्थान मंे कार्यरत स्टाफ एवं अध्ययनरत् दृष्टिदिव्यांगजन विद्यार्थी/प्रशिक्षार्णिथों हेतु सुरक्षात्मक उपाय की एडवाईजरी जारी की गयी।  संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी…

Read More

भ्रमण कार्यक्रम के लिए एफआरआई 31 मार्च तक बंद रहेगा

FRI

देहरादून । कुल सचिव वन अनुसंधान संस्थान देहरादून ने अवगत कराया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए भारत सरकार एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार तथा सभी के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए वन अनुसंधान संस्थान देहरादून में 16 मार्च से 31 मार्च तक सभी प्रकार के भ्रमण कार्यक्रम के लिए बन्द किया गया है। उन्होंने सभी जनमानस से संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए संस्थान का सहयोग करने का अनुरोध किया है।

Read More

जिम सेंटर, स्वीमिंग-पुल और क्लब 31 मार्च तक बन्द रखने के आदेश

देहरादून । कोरोना वायरस कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी ने कोराना वायरस के संक्रमण के दृष्टिगत रखते हुए जनपद में संचालित समस्त जिम सेन्टर एवं स्वीमिंग-पुल तथा क्लब को 31 मार्च तक बन्द रखने के आदेश दिये हैं। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों, पुलिस क्षेत्राधिकारियों तथा स्वास्थ्य विभाग को जनपद में आदेशों का अनुपालन करवाने के निर्देश दिये हैं। आदेशों के उल्लंघन की स्थिति में इसे गम्भीरता से लिया जाएगा और उत्तरदायित्व निर्धारित कर सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जनपद में संचालित समस्त शासकीय, अर्द्ध-शासकीय, निजी शिक्षण संस्थाओं तथा स्नातक महाविद्यालयों (डिग्री…

Read More

ट्राइबल उत्तराखंड और पतंजलि के मध्य एमओयू पर हुए हस्ताक्षर

देहरादून | पतंजलि रिसर्च इन्स्टीट्यूट को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तौर पर विकसित करने के लिए ट्राइबल रिसर्च इन्स्टीट्यूट उत्तराखंड और पतंजलि रिसर्च इन्स्टीट्यूट के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की उपस्थिति में सीएम आवास में सम्पादित एमओयू पर निदेशक जनजाति कल्याण उत्तराखंड सुरेश जोशी और पतंजलि की ओर से आचार्य बालकृष्ण ने हस्ताक्षर किए। यह प्रोजेक्ट भारत सरकार के जनजाति मामलों के मंत्रालय के सहयोग से चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत मुख्यतः उत्तराखंड के जनजाति क्षेत्रों में पाए जाने वाले औषधिय पौधों और वहां प्रचलित परम्परागत ईलाज पद्धतियों पर शोध कर उनका डाक्यूमेंटेशन किया जाएगा।…

Read More

सीएम अरविन्द केजरीवाल ने राष्ट्र निर्माण के लिए आप से जुड़ने का किया आह्वान

हरिद्वार।। आम आदमी पार्टी  को अभी हाल में ही सम्पन्न हुए दिल्ली विधान सभा के चुनाव में दूसरी बार प्रचंड बहुमत मिलने के बाद पूरे देश में एक अलग तरह की राजनीति की शुरुआत दिखाई दे रही है । ये नयी राजनीति राष्ट्र निर्माण और अच्छे काम के आधार पर जनमत प्राप्त करने की राजनीति है।  नफरत और सांप्रदायिकता की राजनीति को दिल्ली वालों ने पराजित कर दिया । भारत के इतिहास में आम आदमी पार्टी ने ये कर के दिखाया है कि ईमानदारी से जनता से जुड़े मुद्दे पर काम करके भी चुनाव जीता जा सकता है। यही वो…

Read More

पेड़ पौधों के बीच रहने व साफ सफाई रखने से दूर होगा कोरोना वाइरस

हरिद्वार । बीइंग भगीरथ टीम के स्वयंसेवियों ने कनखल स्थित गंगा वाटिका में साफ सफाई व पौधारोपण कर कोरोना उन्मूलन का संदेश दिया। संस्थापक शिखर पालीवाल ने बताया कि वृहद स्तर से गंगा वाटिका में पंच पल्लव पौधारोपण किया गया है। नीम पीपल पान पौधों के संरक्षण व संवर्द्धन में टीम पूरी निष्ठा के साथ अपने कार्यो को अंजाम दे रही है।  वाटिका को हरा भरा बनाने के प्रयास वृहद स्तर से किए जा रहे हैं। शिखर पालीवाल ने लोगों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक पौधारोपण कर प्रदूषण को नियंत्रित करने और कोरोना को जड़ से खघ्त्म करने…

Read More

उत्तराखंड: देहरादून में कोरोना वायरस का पहला मरीज मिला, जानिए खबर

देहरादून। दुनियाभर में कोरोनावायरस सिरदर्द बना हुआ है वही भारत मे कुछ राज्यो के बाद अब देवभूमि उत्तराखंड में भी दस्तक दे दी है। इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी देहरादून से सामने आ रही प्राप्त हुई है जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में रविवार को कोरोनावायरस का पहला मामला सामने आया है। देहरादून में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अनुसंधान के ट्रेनी आईएफएस में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। ये प्रशिक्षु कुछ दिन पहले एक दल के साथ कई देशों के भ्रमण कर लौटा है। सीएमओ डॉ. मीनाक्षी जोशी ने ट्रेनी आईएफएस को कोरोना वायरस होने की पुष्टि की है।…

Read More

देहरादून : कोरोना वायरस के कारण प्रसिद्ध झण्डा मेला आज ही समाप्त

देहरादून | इस वर्ष का झण्डा मेला आज ही समाप्त हो गया है आयोजन समिति और प्रशासन के साथ बैठक में यह फैसला लिया गया इस वर्ष के झण्डे मेले के समापन की घोषणा कर दी है। श्री दरबार साहिब परिसर के अंदर होने वाले धार्मिक अनुष्ठान, श्री झण्डा आरोहण व नगर परिक्रमा के बाद रविवार शाम को मेला सम्पन्न करने का निर्णय लिया गया है। देश भर मे कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता व बचाव कारणों के मद्देनज़र रविवार शाम को मेला सम्पन्न किए जाने की घोषणा की गई।

Read More