अपनी लोक संस्कृति व कला को संजोये रखना जरूरी : प्रियंका नेगी
अल्मोड़ा । नेहरू युवा केन्द्र अल्मोड़ा (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भार सरकार) द्वारा जिला स्तरीय युवा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन डायट प्राचार्य राजेन्द्र सिंह द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अल्मोड़ा (डायट) में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवा ही भावी राष्ट्र के निर्माता है। युवाओं को स्वरोजगार के अवसर जुटाकर व सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुॅचाने में अपनी भूमिका निर्धारित करनी होगी।इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा समन्वयक प्रियंका नेगी ने कहा कि जनपद स्तर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उददेश्य अपनी लोक संस्कृति व कला…
ट्रेड यूनियनों की हड़ताल का रहा मिला-जुला असर
देहरादून । ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर श्रमिक विरोधी कानून, वेतन समझौता, पुरानी पेंशन बहाल करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीयकृत बैंक, भारतीय जीवन बीमा निगम समेत अन्य बीमा कंपनियों का काम काफी हद तक प्रभावित रहा। ठेका श्रमिक, संविदा, आउटसोर्स कर्मियों को समान काम का समान वेतन, मजदूरों को न्यूनतम वेतन 21 हजार रुपये देने, वेज एक्ट वापस लिए जाने जैसी दर्जनभर मांगों के समर्थन में देशभर की ट्रेड यूनियनों से जुड़े कर्मचारी आज हड़ताल पर रहे। हड़ताल से बैंकों, बीमा कंपनियों, आयकर, समेत केंद्र व राज्य सरकार के तमाम सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हुआ है। देहरादून…
कांग्रेस पार्षद दल की बैठक : नेता प्रतिपक्ष समेत विभिन्न मुद्दों पर मंथन
देहरादून | नगर निगम देहरादून के पार्षद दल की बैठक प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की उपस्थिति में महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में 9 जनवरी से नगर निगम बोर्ड की बैठक में कांग्रेस पार्षद दल द्वारा उठाये जाने वाले जनहित से सम्बन्धित मुद्दों पर चर्चा हुई। उपरोक्त जानकारी देते हुए महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने बताया कि बैठक में नगर निगम की विभिन्न समितियों के लिए कांग्रेस पार्षदों को नामित किये जाने तथा नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष के पद पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कंाग्रेस…
डीजीपी से की मुलाकात उत्तराखण्ड पुलिस के पदक प्राप्त खिलाड़ी
देहरादून | पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक अनिल के0 रतूड़ी द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस के विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं देते हुये भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत व लगन से अभ्यास करने व स्वर्ण पदक प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया। महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था एवं सचिव उत्तराखण्ड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड अशोक कुमार ने कहा कि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतकर देश और प्रदेश को गौरवान्वित कर रहे हैं, जिन पर हमें गर्व है। इस अवसर पर सभी खिलाडियों ने आश्वस्त किया कि आने वाले प्रतियोगिताओं…
कुमायूं की बिटिया रितु जोशी ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन , जानिए खबर
कूर्मांचल परिषद करेगा सम्मानित खटीमा । फैशन को अपना कैरियर बंनाने वाली रितु का निर्णय सही साबित हो रहा है आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है रितु अब मॉडलिंग की दुनिया में अपना बिखेर रही जलवा | रितु जोशी अब मॉडलिंग में बिखेर रही है जलवा रितु मिस दिल्ली एनसीआर फाइनलिस्ट 2018,मिस उत्तराखंड 2018 ग्रांड फाइनलिस्ट ,मिस मोनाल पिथौरागढ़ 2018,मिस गढ़वाल रनर अप ,मिस राइजिंग नार्थ इंडिया 2019 मिस ग्लोरी आफ उत्तराखंड2019, मिस इंडिया2020 की ग्रांड फाइनलिस्ट , मिस एक्सोटिक इंडिया2020 का खिताब अपने नाम कर काफी शोहरत भी बटोर चुकी हैं। अब वह अब नई मंजिल की तलाश…
ई-कैबिनेट : कागज की जगह अब ऑनलाइन प्रस्ताव , जानिए खबर
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को सचिवालय में ई-मंत्रिमण्डल प्रणाली का शुभारम्भ किया। ई-कैबिनेट का उद्देश्य समयबद्ध ढंग से कार्रवाई करना, लेस पेपर व्यवस्था को प्रोत्साहित करना एवं संस्थागत मेमोरी को विकसित करना है। इसके प्रयोग से जहाँ पर्यावरण मित्र के माध्यम से कागज की बचत होगी वहीं संस्थागत मेमोरी द्वारा पूर्व की कैबिनेट जानकारी को प्राप्त करना भी आसान होगा। ई-कैबिनेट, ई-गवर्नेंस और पारदर्शिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रदेश में आज से कैबिनेट की बैठकों के लिए ई मंत्रिमंडल प्रणाली लागू हो गई है। भविष्य में होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में कागज…
महेन्द्र सिंह धोनी चार दिन मसूरी में बिताने के बाद वापस लौटे, जानिए खबर
देहरादून । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद सिंह धोनी चार दिन मसूरी में बिताने के बाद वापस लौट गये। मंगलवार को महेंद्र सिंह धोनी साढे नौ बजे करीब सड़क मार्ग से पत्नी व बेटी व साथ में आये दोस्तों के साथ वापस लौट गये। मसूरी में धोनी के होने की सूचना के बाद पिछले तीन चार दिनों से लालटिब्बा, सिस्टर बाजार में काफी भीड़ जुटी रही, हंलाकि धोनी से कोई मिल नहीं पाया। मंगलवार को लालटिब्बा में बर्फ व धोनी की एक झलक पाने के लिए उनके प्रसंसक बेताब नजर आये। इस दौरान उनके कई प्रसंसक दुकानों व…
विधानसभा क्षेत्रों का परिसीमन क्षेत्रफल के आधार पर हो: उक्रांद
देहरादून । राज्य की विधानसभाओं का परिसीमन क्षेत्रफल के आधार पर करने समेत अन्य मुद्दों को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा कूच कर उपवास रखा। कूच करते हुए पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रिस्पना पुल से पहले बेरीकेडिंग लगाकर रोक दिया। ऐसे में कार्यकर्ताओं ने बारिश के बीच नारेबाजी करते हुए सरकार पर राज्य के मुद्दों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। मंगलवार दोपहर में उत्तराखंड क्रान्ति दल के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा कूच किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने उन्हें रिस्पना पुल से पहले ही रोक दिया। कार्यकर्ता ने नारेबाजी करनी शुरू कर दी। लगातार बारिश के बीच…
सर्वे भवन्तु सुखिन की प्रार्थना के साथ गायत्री अश्वमेध महायज्ञ का हुआ समापन्न
हरिद्वार । गायत्री तीर्थ शांतिकुंज के तत्त्वावधान में हैदराबाद में 3 जनवरी से चल रहे गायत्री अश्वमेध महायज्ञ सम्पन्न हो गया। इस अवसर पर देश-विदेश से पहुंचे लाखों याजकों ने विशिष्ट वैदिक कर्मकाण्ड के साथ ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ की प्रार्थना की। पांच दिन तक चले इस महायज्ञ में भारत के अलावा रुस, अमेरिका सहित विभिन्न देशों के हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महायज्ञ के दौरान भारत की सांस्कृतिक की विरासत को अक्षुण्य बनाये रखने, विश्व की खुशहाली एवं विकास के लिए विशेष आध्यात्मिक अनुष्ठान किये गये। इस दौरान विशिष्ट वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना व हवन भी किया गया।गायत्री परिवार…
एससी व एसटी के कुछ अभी भी सामाजिक एवं आर्थिक रूप से पिछड़े, मुख्यधारा से जोड़ना जरूरी: सीएम
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विधानसभा में मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि पिछले 70 वर्षों से अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों ने काफी प्रगति की है। किन्तु अनुसूचित जाति एवं जनजाति के कुछ लोग अभी भी सामाजिक एवं आर्थिक रूप से पिछड़े हैं। इनको भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। जिससे अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से भी मजबूती मिल सके। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि संविधान के निर्माताओं द्वारा परिकल्पित समावेशी स्वरूप को बनाये रखने की दृष्टि से अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए स्थानों के आरक्षण को अन्य…






























