Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



पर्वतीय क्षेत्रों में छोटे-छोटे उद्योग हो स्थापित : सीएम

अल्मोड़ा | एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर आये प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा में जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्थानीय स्तर पर होने वाले उत्पादों के विपणन की उचित व्यवस्था की जाय। पर्वतीय जिलो में विपणन की सम्भावनायें तलाशी जाने की भी बात उन्होंने कही। इससे उत्पादित सामग्री को स्थानीय बाजार भी उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा एवं स्वास्थ्य की लोगो को बेहतर सुविधायें प्रदान की जाए। बुनियादी सुविधाये प्रदान कर पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन पर लगाम लगायी जा सकेगी। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे उद्योगों को स्थापित कर यहा की आर्थिकी को बढाने के प्रयास किये जाय। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है कि इस वर्ष हरेला पर्व के दिन पूरे प्रदेश में एक साथ वृक्षारोपण किया जायेगा। इसके लिए उन्होंने वन विभाग व सम्बन्धित अन्य विभागों को तैयारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने कोसी पुर्नजनन अभियान के अन्तर्गत किये गये कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि बनाये गये टै्रंच होल की नियमित मानिटरिंग करने व भर गये टै्रंच व होल के स्थान पर लगातार कार्य करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने फलदार वृक्षों को रोपने के कार्य को प्राथमिकता देने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गढ़वाल क्षेत्र में मशरूम की खेती से लोगो की आजीविका में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने मुख्य उद्यान अधिकारी को मशरूम उत्पादन की सम्भवनाओं को भी तलाशने के निर्देश दिये। इसके अलावा उन्होंने व्यवसायिक हैम्प उत्पादन के लिए एक कलस्टर स्थापित करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिये और कहा कि कलस्टर के माध्यम से वहा पर हैम्प प्रोसेसिंग यूनिट राज्य सरकार द्वारा लगा दी जायेगी। इस दौरान उन्होंने तड़ागताल झील निर्माण के सम्बन्ध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। जिस पर अधिकारियों द्वारा बताया गया कि इसकी डी0पी0आर0 तैयार कर दी गयी है। उन्होंने कहा कि जनपद में होने वाले महोत्सवों में बाहर से आने वाले लोगो की संख्या में बढ़ोत्तरी के लिए प्रयास किये जाय जिससे स्थानीय लोगो के साथ-साथ देश-विदेश के लोग भी देखने आयें। बैठक में उन्होंने महिला कल्याण विभाग के अधिकारियों से अनेक विषयों पर जानकारी प्राप्त की और कहा कि निर्धन मेधावी बच्चों को देहरादून स्थित हिम ज्योति फाउण्डेशन विद्यालय हेतु तैयार किया जाय। इस विद्यालय में उच्च स्तरीय सुविधायें बच्चों को दी जाती है। आपदा प्रबन्धन की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिये कि किसी भी आपातकालीन स्थित व दुर्घटना के समय रिस्पांस टाईम कम से कम किया जाय जिससे जान-माल की क्षति से बचा जा सके।

समिति बन जाने के बाद आय में वृद्धि के अलावा अनेक सौन्दर्यकरण कार्य किये गये

 मुख्यमंत्री ने जागेश्वर मन्दिर प्रबन्धन समिति द्वारा प्रबन्धन समिति बनने के बाद हुए परिर्वतन के बारे में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की और उन्हें बताया गया कि समिति बन जाने के बाद आय में वृद्धि के अलावा अनेक सौन्दर्यकरण कार्य किये गये है। उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि अल्मोड़ा के संस्कृति के परिपेक्ष्य में एक लोकगीत तैयार किया जाय जिसमें अल्मोड़ा की संस्कृति व यहा की सभ्यता की झलक हो। बैठक में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया व सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागों से सम्बन्धित किये गये कार्यों के बारे में पॉवर पाइंट के माध्यम से बताया गया। इस दौरान कृषि, उद्यान, जागेश्वर मन्दिर प्रबन्धन समिति, जिला अस्पताल, महिला कल्याण, आपदा प्रबन्धन, जी0आई0एस0, कोसी पुर्नजनन अभियान, रूपान्तरण अभियान के अलावा अन्य विभागों के कार्यों का मा0 मुख्यमंत्री के सम्मुख प्रस्तुतीकरण दिया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान द्वारा बनाये गये विवेक कृषि संदेश सेवा का शुभारम्भ किया। इसके माध्यम से पंजीकृत किसानो को वायस मैसज के जरिये फसलों के समुचित प्रबन्धन व देखरेख की जानकारी मिल सकेगी। 

Leave A Comment