Breaking News:

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026



महाविद्यालयों में एक भी रुपये की फीस वृद्धि नहीं होगी : उच्च शिक्षा राज्यमंत्री

देहरदून । प्रदेश के उच्च शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ0 धन सिंह रावत ने विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में उच्च शिक्षा विभाग के संबंध में बैठक किया। डाॅ. बी.एस. बिष्ट की अध्यक्षता में बनायी गयी फीस कमेटी ने अपनी रिपोर्ट बैठक में प्रस्तुत किया। बैठक में कहा गया कि सरकार एक भी रूपये फीस वृद्धि नहीं करेगी। पूर्व में ली जा रही फीस ही बरकरार रहेगी। यह भी कहा गया कि फीस संरचना ढांचा को तार्किक कर 31 मदों की जगह लगभग 11 मदों में शामिल कर लिया जायेगा। फरवरी माह में अभिभावक संघ, छात्र संघ और प्राचार्यों के साथ एक बैठक की जायेगी। जिसमें कई मदों को मिलाकर काॅलेज विकास निधि बनाये जाने पर विचार किया जायेगा। प्रत्येक काॅलेज को वार्षिक पत्रिका का प्रकाशन, आॅडिट कराना एवं राजकीय एवं राष्ट्रीय आयोजन, महापुरूष दिवस को आयोजित करना अनिवार्य होगा। डाॅ0 धन सिंह रावत ने कहा रोजगार वर्ष में 225 शिक्षणेत्तर पदों, प्रयोगशाला सहायक, लिपिक वर्ग, लाईब्रेरियन इत्यादि का अधियाचन भेजा जायेगा। इसके पूर्व 877 असिस्टेंट प्रोफेसर का अधियाचन भेजा गया था, जिसमें से 350 असिस्टेंट प्रोफेसर प्राप्त हो गये हैं एवं 54 काॅलेजों को 2 से 5 करोड़ रू. विश्वविद्यालय को 20 से 40 करोड़ रू. पुस्तकों, लैब, भवन, स्मार्ट क्लास, खेल सामाग्री, ई-लाईब्रेरी, खेल मैदान, स्थापना विकास अन्य सुविधाओं के विकास हेतु दिया जा रहा है। रूसा के अतिरिक्त अन्य 50 डिग्री काॅलेज के प्राचार्यों के मांग के अनुरूप छात्रों के अनुपात में 100 प्रतिशत पुस्तकें प्रदान की गई हैं। 1 लाख रू. महाविद्यालय अमोड़ी, हल्दूचैड़, अगरोड़ा, कमान्द, पोखरी क्वीली, पावकी देवी, मरगूबपुर, चुड़ियाला, पाबौ, बड़कोट, लम्बगड़ा, मालधन चैड़, रानीखेत, सीतलाखेत, पोखड़ा, ब्रह्मखाल, तल्ला सल्ट, गरूड़, मांसी, देवप्रयाग, चन्द्रबदनी, गैरसैंण, नन्दासैण, पौखाल, खानपुर, वेदीखाल, मुआनी, घाट, वेतालघाट, किच्छा, अगस्तमुनी, विथ्याणी एवं महाविद्यालय पाटी को पुस्तकों के क्रय हेतु दिया गया है। 1 लाख 50 हजार रू. महाविद्यालय रायपुर, मंगलौर, पतलोट, जोशीमठ, लक्सर एवं महाविद्यालय बनवसा को पुस्तकों के क्रय हेतु दिया गया है। 2 लाख रू. महाविद्यालय नई टिहरी को पुस्तकों के क्रय हेतु दिया गया है। 2 लाख 50 हजार रू. महाविद्यालय जैती, कर्णप्रयाग, खटीमा, जखोली, लम्बगांव को पुस्तकों के क्रय हेतु दिया गया है। 2 लाख 60 हजार रू. महाविद्यालय सितारगंज को पुस्तकों के क्रय हेतु दिया गया है। 3 लाख 50 हजार रू. महाविद्यालय कोटद्वार भाबर को पुस्तकों के क्रय हेतु दिया गया है। बैठक में कहा गया कि 2022 तक प्रत्येक काॅलेज का भवन निर्माण कर दिया जायेगा एवं 2020 तक 100 प्रतिशत पुस्तक दान अभियान से प्रत्येक काॅलेज को जोड़ दिया जायेगा। इस अवसर पर निदेशक उच्च शिक्षा प्रो0 एनपी माहेश्वरी, अपर निदेशक उच्च शिक्षा रचना नौटियाल और डी.सी. गोस्वामी, संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा कुमकुम रौतेला, सलाहकार रूसा प्रो. एम.एस. रावत और प्रो. के.डी. पुरोहित, अध्यक्ष फीस कमेटी डाॅ.बी.एस.बिष्ट, सदस्य फीस कमेटी प्राचार्य डाॅ.बी.एन.शर्मा और डाॅ.पी.के.पाठक आदि मौजूद रहे।

Leave A Comment