टर्नर रोड का नाम शहीद लेफ्टिनेट धीरेन्द्र सिंह अत्रि हुआ
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरूवार को टर्नर रोड, क्लेमेन्टाउन में शहीदों के सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर टर्नर रोड का नाम शहीद लेफ्टिनेट धीरेन्द्र सिंह अत्रि के नाम पर रखा गया। मुख्यमंत्री ने शहीद ले. धीरेन्द्र सिंह अत्रि, सिपाही बसन्त क्षेत्री, महेश गुरूंग, धर्म सिंह रावत, हवलदार गोविन्द सिंह व भरत सिंह बिष्ट के परिजनों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने शहीद राइफलमैन जसवंत सिंह रावत के स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान व महापुरूषों के अथक प्रयासों से…
सीएम त्रिवेंद्र ने किया परेड ग्राउण्ड में ध्वजारोहण
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देहरादून के परेड ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनके आश्रितों को शाॅल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने थाना मुनस्यारी को सर्वश्रेष्ठ थाना घोषित होने पर एस.ओ मुनस्यारी प्रदीप चैहान को भी सम्मानित किया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में राज्य की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। इस बार स्वतंत्रता दिवस पर परेड ग्राउण्ड एवं सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में प्लास्टिक के उत्पादों को पूर्णतः…
ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए ग्रोथ सेंटर
देहरादून | आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तराखण्ड की प्रति व्यक्ति आय वर्ष 2018-19 में 1,98,738 रूपए है जो कि देश की औसत प्रति व्यक्ति आय से 72,332 रूपए अधिक है। विकास का लाभ दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाने व पलायन को रोकने के लिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और मजबूत करने पर ध्यान दिया जा रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में क्लस्टर आधारित एप्रोच पर ग्रोथ सेंटर विकसित किए जा रहे हैं। 58 ग्रोथ सेंटर को मंजूरी दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए…
अधिक से अधिक युवा राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देंः कर्नल कोठियाल
देहरादून । जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने से देश के कुछ हिस्सों में और पाकिस्तान के साथ तनाव बढ़ा है। केंद्र सरकार द्वारा संसद में यह प्रस्ताव पेश करने से कुछ दिनों पहले ही भारतीय सेना और अन्य सुरक्षाबलों ने कश्मीर में पूरा होमवर्क किया था। सुरक्षाबलों ने हर उस समस्या को अपनी निगाह में रख लिया था जो वहां संकट की स्थिति पैदा कर सकती थी। अभी भी घाटी में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए सेना अपना योगदान दे रही है। यूथ फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक कर्नल अजय कोटियाल ने कहा कि आज हमें सेना व अर्धसैनिक…
सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास से बन रहा नया भारतः मुख्यमंत्री
जम्मू कश्मीर में लिखी जाएगी विकास की नई इबारत कार्य-संस्कृति में सुधार और युवाओं को रोजगार सर्वोच्च प्राथमिकता देहरादून | स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की 72 वीं वर्षगांठ पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों, देश रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सेना के जवानों व उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि सबका साथ, सबका विकास व…
एकजुट प्रयासों से मिली बीसीसीआई से मान्यता: मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड को क्रिकेट जगत में मिलेगी नई पहचान देहरादून | पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट एवं उत्तराखण्ड क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का आभार जताया, मुख्यमंत्री ने भी दी बधाई। उत्तराखण्ड को बीसीसीआई से मान्यता मिलने पर बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट एवं उत्तराखण्ड क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का आभार जताया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भी बिष्ट व एसोसिएशन के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड को बीसीसीआई की मान्यता मिलने से राज्य के युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी…
बिंदाल व रिस्पना नदिया उफान पर , बस्तियों को खतरा
देहरादून । बारिश के चलते नदियां, गदेरे उफान पर हैं। कई जगह बादल फटने जैसी घटनाएं भी सामने आई हैं। देहरादून के बीच से बहने वाली रिस्पना और बिंदाल नदियां भी उफान पर आ गई हैं। इससे इन नदियों के कैचमेंट एरिया में बसी बस्तियों पर खतरा मंडरा रहा हैं। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आम तौर पर कूड़ेदान की तरह इस्तेमाल होने वाली रिस्पना नदी साल के इन चंद दिनों में नदी जैसी जैसी दिखती है। भले ही पानी मटमैला हो लेकिन इसका स्वरूप नदी का ही होता है।…
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई अहम फैसले, जानिए खबर
देहरादून । राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। गंगोत्री राष्ट्रीय उड्डयन को ईको सेंसटिव जोन में संशोधन किया गया है। ईको सेंसटिव जोन से कई गांवों को बाहर निकाला गया। नंधौर ईको सेंसेटिव जोन से डांडा, कठोल सहित तीन गांवों को बाहर किया है। मोटर नियमावली में संशोधन किया गया है। इसकी धारा 52, 135, 179, आदि में संशोधन किया गया है। वीआईपी नंबर 001 और 786 की मिनिमम बोली को बढ़ाकर एक लाख कर दी गई है। उत्तराखंड स्टेट सीड एंड ऑर्गेनिक प्रोडक्शन सर्टिफिकेशन एजेंसी के ढांचे को मंजूरी दी गई है, इसके लिए 171…
180 देश हुए उत्तराखंड की जैव विविधता से रूबरू , जानिए खबर
उत्तराखण्ड के पर्यटन के लिये सीएम त्रिवेंद्र ने बताया सुखद देहरादून | विश्व प्रसिद्ध डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित होने वाले दुनिया के सबसे चर्चित शो ‘‘मैन वर्सेस वाइल्ड’’ के ग्लोबल प्रीमियर के प्रसारण का इन्तजार सोमवार को समाप्त हो गया। बेयर ग्रिल्स द्वारा प्रस्तुत दुनिया के इस प्रसिद्ध साहसिक शो को भारत के साथ ही दुनिया के 180 देशों में देखा गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस कार्यक्रम में जिस साहस एवं जीवटता के साथ जुडे, वह वास्तव में उनके विराट व्यक्तित्व का भी परिचायक है। प्रधानमंत्री मोदी पहले भारतीय हैं जिन्हें बेयर ग्रिल्स के इस महत्वपूर्ण साहसिक शो में…
महिलाएं हुई श्रम कानूनों से रूबरू, जानिए खबर
फिक्की फ्लो, श्रम विभाग एवं त्रिकोण सोसायटी का संयुक्त कार्यशाला आयोजित देहरादून। फिक्की फ्लो, उत्तराखण्ड श्रम विभाग एवं त्रिकोण सोसायटी की संयुक्त तत्वावधान में एक कार्यशाला का आयोजन डबल्यूआईसी राजपुर रोड पर किया गया। इस अवसर पर महिलाओं को श्रम कानूनों की जानकारी ज्वाइंट लेबर कमिश्नर अनिल पेटवाल ने महिला उद्यमियों को दी। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि श्रम मंत्री उत्तराखण्ड श्री हरक सिंह रावत मौजूद थे। श्री हरक सिंह रावत ने कहा कि कोई भी प्रदेश तब तक तरक्की नही ंकर सकता जबतक उस प्रदेश का श्रमिक अपना पूरा सहयोग नहीं करता। आज भले ही बड़ी बड़ी कंपनियों…






























