Breaking News:

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026



हरिद्वार के किसानों ने किया मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र का सम्मान

haridwar

हरिद्वार | जनपद हरिद्वार में इकबालपुर नहर की स्वीकृति के साथ ही किसानों के हित में लिए गए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के लिए रुड़की, बहादराबाद व भगवानपुर के किसानों द्वारा मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता मिलन हॉल में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में अनेक निर्णय लिए गए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत साल में 6 हजार रूपये प्रदान किए जा रहे हैं इससे देश के 12 करोड़ किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है।…

Read More

गरीबों को मिला आशियाना, मुख्यमंत्री ने सौंपे आवंटन पत्र

cm uk

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने लाॅटरी के माध्यम से चयनित 221 लाभार्थियों को सौपे आवंटन पत्र देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दुर्बल आय वर्ग के लिए ट्रांसपोर्ट नगर फेज-2 में निर्मित आवासीय इकाईयों के आवंटन पत्र चयनित लाभार्थियों को वितरित किए। लाॅटरी के माध्यम से चयनित कुल 221 लाभार्थियों को आवंटन पत्र वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि चयन प्रक्रिया को पूर्ण रूप से पारदर्शी बनाने के लिए लाॅटरी सिस्टम किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाभार्थी जल्द से जल्द अपने आवास में चलें जाएं। इस बार की होली में वे लाभार्थियों…

Read More

मुख्यमंत्री ने किसानों को गेहूं पर प्रति क्विंटल बोनस के दिए निर्देश

uk cm

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गेहूँ की खरीद पर किसानों को 20 रूपए प्रति क्विंटल बोनस के निर्देश दिये हैं। केन्द्र सरकार ने गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1840 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। मुख्यमंत्री ने इसमें 20 रूपए बोनस और देने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री ने भण्डारण क्षमता को बढाने के लिए भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि एक लाख मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम बनाए जाएं। किसानों से क्रय किए जाने वाले गेहूँ का तत्काल भुगतान सुनिश्चित किया जाए। धान की तरह ही गेहूं का भुगतान ऑनलाइन किया जाए। मुख्यमंत्री…

Read More

25 मई को खुलेगा हेमकुंड साहिब के कपाट, जानिए खबर

hemkud sahib

जोशीमठ । हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खोले जाएंगे। इसी के साथ लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी खुलेंगे। कपाट खुलने से पहले सेना के जवान पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का काम शुरू करेंगे। समुद्रतल से 15225 फीट की ऊंचाई पर स्थित सिक्खों का सबसे पवित्र और सबसे ऊंचे तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तिथि तय हो गई है। 25 मई को हेमकुंड और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट खुलेंगे। इस साल भारी बर्फबारी के चलते हेमकुंड साहिब में 20 फीट से ज्यादा बर्फ जमी हुई है। जिसे देखते हुए गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी अप्रैल माह…

Read More

नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसे सरकारः मोर्चा

jansagrs morca

देहरादून । जनसंघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जी0एम0वी0एन0 के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश में अत्याधुनिक किस्म के नशे स्मैक, चरस, हेरोइन, कैप्सूल, ओरल, इंजेक्टिंग, एडेसिव आदि ने युवाओं का भविष्य चैपट कर दिया है। नेगी ने कहा कि आजकल अधिकांश युवा पहले तो इस नशे के कारोबार करने वालों के सम्पर्क में आकर अपना छोटा-मोटा नशे का कारोबार शुरू करते हैं तथा कुछ ही दिन बाद इस चक्रव्यूह में फँसकर नशे को अपनाने लगते हैं, जिस कारण आज प्रदेश में नशेड़ियों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्वि हो रही है तथा परिवार के परिवार उजड़ रहे हैं।…

Read More

सीएम त्रिवेन्द्र अजबपुर रेलवे ओवरब्रिज का किया उद्घाटन

ajabpur railway

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 72 पर 4-लेन अजबपुर रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन किया। इसकी लम्बाई 815 मीटर व चैङाई 19 मीटर है। मुख्यमंत्री ने समय से पूर्व काम पूरा करने के लिए विभागीय अधिकारियों व कार्यदायी संस्था को बधाई देते हुए कहा कि इसी तरह की तेजी अन्य विकास कार्यों में भी देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि रेसकोर्स-भण्डारीबाग फ्लाईओवर को भी मंजूरी दे दी गई है। पिछले दो वर्षों में अनेक प्रोजेक्ट पूरे किए गए हैं। राज्य में सड़कों के निर्माण के लिए 15 हजार से ज्यादा शासनादेश किए…

Read More

वीर नारियों का शौर्य सम्मान समारोह में किया गया सम्मान

cm uk

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने पैर छूकर कर वीर नारियों को किया सम्मानित किया देहरादून | सर्वे आॅडिटाॅरियम में आयोजित शौर्य सम्मान समारोह में देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत व सांसद डाॅ. रमेश पोखरियाल निशंक ने वीर नारियों को सम्मानित किया। रक्षा मंत्री ने वीर नारियों के पैर छूकर देश की ओर से कृतज्ञता प्रकट की। कार्यक्रम के संयोजक विधायक गणेश जोशी थे। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि उत्तराखण्ड की वीर नारियों से मिलकर उन्हें सदैव पे्ररणा मिलती है। उन्होंने कहा कि सैनिक हर परिस्थिति में देश के लिए खड़े होते हैं। देश…

Read More

सीएम “युवा उत्तराखण्ड-उद्यमिता एवं स्वरोजगार की ओर” कार्यक्रम का 6 मार्च को करेंगे शुभारम्भ

uk cm

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने देहरादून में 6 मार्च को आयोजित हो रहे “युवा उत्तराखण्ड-उद्यमिता एवं स्वरोजगार की ओर” कार्यक्रम का लोगो तथा ब्राउसर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने राज्य के युवाओं को केन्द्र में रखकर आयोजित किये जा रहे इस पहल को एतिहासिक शुरूआत बताया। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास राज्य के युवाओं को प्रदेश के विकास में भागीदारी सुनिश्चित कराना है। इस कार्यक्रम का 6 मार्च को एक प्रकार से शुभारम्भ हो रहा है। हमारा युवा आज का नागरिक है राज्य का युवा राज्य के निर्माण की भी जिम्मेदारी निभायें। इसी उद्देश्य से इस कार्यक्रम…

Read More

अब 12 फीसदी मिलेगा कर्मचारियों को महंगाई भत्ता

देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित राज्य कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने से पहले त्रिवेंद्र कैबिनेट ने आखिरी बैठक में कई महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा की। इस दौरान सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केंद्र सरकार की तर्ज पर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को 3 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने के फैसले पर मुहर लगाई। अभी तक कर्मचारियों को यह भत्ता 9 फीसदी मिलता था। अब इसे बढ़ाकर 12 फीसदी कर दिया गया है। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक व मुख्य…

Read More

बाहर से महंगी दवा लिखने वाले डॉक्टरों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

देहरादून । वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि बाहर से महंगी दवा लिखने वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई की जाएगी। इससे सरकार का मरीजों को सस्ता और सुलभ इलाज का संकल्प पूरा हो पाएगा। सरकार के आदेश के विपरीत यदि डॉक्टर बाहरी मेडिकल स्टोर से दवा लिख रहे हैं, तो यह गंभीर मामला है। ऐसे डॉक्टरों को चिह्न्ति कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वित्त मंत्री प्रकाश पंत से लोगों ने डॉक्टरों पर बाहर से महंगी दवा लिखने के आरोप लगाए। मंत्री ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में सभी…

Read More