Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



हौसले और हुनर की मिसाल – क़्वीन ऑफ केक्स शिल्पी कुकरेती

 

उत्तराखंड(अंकित तिवारी) | शिल्पी कुकरेती, जिन्हें लोग क्राफ्ट क़्वीन , क़्वीन ऑफ केक्स,रिदम क़्वीन आदि नामों से जानते है। देवभूमि उत्तराखंड के देहरादून जिले के जॉलीग्रांट की एक युवती, आज के समय में युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनकर उभरी हैं। जहाँ अधिकांश लोग जीवन की चुनौतियों के सामने हार मान लेते हैं, वहीं शिल्पी ने अपने संघर्ष और हिम्मत से खुद की एक नई पहचान बनाई। 2017 में बीएससी नर्सिंग की शिक्षा प्राप्त कर, कैंसर अनुसंधान संस्थान, हिमालयन अस्पताल में दो साल तक बतौर पंजीकृत नर्स काम करने के बाद, शिल्पी को एसएलई ऑटोइम्यून डिसऑर्डर का सामना करना पड़ा। जिसने उन्हें कोविड प्रकोप के समय अपनी नौकरी छोड़ने पर मजबूर कर दिया, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।जीवन में हर चुनौती एक नए अवसर का द्वार खोलती है, और शिल्पी ने भी इसे सच कर दिखाया। नर्सिंग छोड़ने के बाद, उन्होंने एक नया रास्ता चुना और अपने होम बेकिंग करियर की शुरुआत की। यूट्यूब से केक और कपकेक बनाने की कला सीखी और धीरे-धीरे ऑर्डर मिलने लगे। इस साल 3 जून को उन्होंने “स्वीटस्पॉट बाय शिल्पी” नाम से अपना बेकरी आउटलेट खोला, जो जॉलीग्रांट में स्थित है। शिल्पी की यह पहल न केवल उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक है, बल्कि यह साबित करती है कि कठिन परिस्थितियों में भी इंसान अपनी रचनात्मकता और मेहनत से नयी ऊँचाइयों को छू सकता है।शिल्पी की कहानी सिर्फ बेकिंग तक ही सीमित नहीं है। वे पिछले पांच वर्षों से नृत्य और ज़ुम्बा की ट्रेनर भी हैं, और इसके साथ-साथ एक ऑनलाइन क्राफ्ट स्टोर भी चला रही हैं, जहाँ अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी और आकर्षक चीजें बनाई जाती हैं। यह स्टोर भी उनकी रचनात्मकता और स्वावलंबन की मिसाल है, जो युवाओं को नए रास्ते तलाशने के लिए प्रेरित करता है।

शिल्पी कुकरेती की कहानी देती है एक महत्वपूर्ण संदेश –

जीवन में चुनौतियाँ आती हैं, लेकिन अगर हमारे पास दृढ़ संकल्प और हौसला है, तो कोई भी मुश्किल हमें रोक नहीं सकती। उनकी यह यात्रा उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो किसी न किसी कारणवश अपने सपनों को पूरा करने में झिझकते हैं। शिल्पी की सफलता यह बताती है कि यदि आपमें जुनून है, तो परिस्थितियाँ चाहे कितनी भी विपरीत क्यों न हों, आप अपनी मंज़िल तक पहुँच सकते हैं।शिल्पी कुकरेती न केवल अपने काम से, बल्कि अपने जीवन के हर पहलू से एक मिसाल पेश कर रही हैं। उनके जज्बे और मेहनत ने यह साबित कर दिया है कि यदि मन में ठान लिया जाए, तो असंभव कुछ भी नहीं है।

Leave A Comment