Breaking News:

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026



Ind vs Aus: चेतेश्वर पुजारा ने तोड़ा 90 साल पुराना रेकॉर्ड

भारत के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा सिडनी में खेले जा रहे सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में दोहरे शतक से चूक गए थे लेकिन उन्होंने एक बड़ा रेकॉर्ड अपने नाम कर लिया है | सिडनी टेस्ट में खेली अपनी 193 रन की पारी के दौरान उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। अब पुजारा ऑस्ट्रेलिया में किसी सीरीज के दौरान सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले मेहमान बल्लेबाज बन गए हैं (सीरीज में चार या उससे कम मैच खेलने वाले खिलाड़ी)। उन्होंने 90 साल पुराने रेकॉर्ड को तोड़ा। वह अभी तक इस दौरे पर 1258 गेंदें खेल चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा बॉल खेलने वाले मेहमान बल्लेबाज की बात करें, तो पुजारा ने इंग्लैंड के हर्बट सटक्लिफ के रेकॉर्ड को तोड़ा। सटक्लिफ ने 1928 की एशेज सीरीज के दौरान 4 मैचों की 7 पारियों में 1237 गेंदों का सामना किया था। उन्होंने इस सीरीज में 50.71 की औसत से एक सेंचुरी और दो हाफ सेंचरी की मदद से 355 रन बनाए थे। इंग्लैंड ने यह सीरीज 4-1 से जीती थी। चार मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना चुकी टीम इंडिया को पुजारा की पारी ने मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। वह इस सीरीज में तीन शतक लगा चुके हैं। इस सीरीज में वह 30 घंटे से ज्यादा का समय क्रीज पर बिता चुके हैं जो 10 टी20 इंटरनैशनल मैचों के बराबर है। अब तक इस सीरीज में 521 रन बना चुके पुजारा सीरीज के टॉप स्कोरर हैं। अगर विदेशी दौरे पर एक सीरीज में सबसे ज्यादा गेंदें खेलने के रेकॉर्ड (सीरीज में चार या उससे कम मैच खेलने वाले खिलाड़ी) की बात करें तो भारत के राहुल द्रविड़ इस लिस्ट में टॉप पर हैं। उन्होंने 2002 के इंग्लैंड दौरे पर 4 मैचों की 6 पारियों में 1336 गेंदें खेली थीं। इस दौरान उन्होंने 602 रन बनाए थे। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक ने 2012-13 के भारत दौरे पर 4 टेस्ट मैचों की 8 पारियों में 1285 गेंद खेलकर 562 रन बनाए थे। पुजारा इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। सटक्लिफ चौथे नंबर पर हैं। वेस्ट इंडीज के ब्रायन लारा ने 2001-02 में श्री लंका दौरे पर तीन टेस्ट मैचों में 1226 गेंदों का सामना करते हुए 688 रन बनाए थे।

Leave A Comment