Breaking News:

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026



Ind vs Aus : भारत और जीत के बीच बारिश बन सकती है बाधा

सिडनी | चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव के ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पहला मैच खेलते हुए 99 रन देकर पांच विकेट चटकाए जिससे ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 104.5 ओवर में 300 रन पर आउट हो गई। खराब रोशनी के कारण जब चौथे दिन का खेल समाप्त घोषित किया गया तब ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में बिना विकेट खोए छह रन बना लिए थे। पहले ही टेस्ट में पांच विकेट की बदौलत भारत ने मेजबान टीम को चौथे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन पहली पारी में 300 रन पर आउट करके फॉलोऑन के लिए मजबूर किया। मार्कस हैरिस दो जबकि उस्मान ख्वाजा चार रन बनाकर खेल रहे थे। भारत ने 322 रन की बढ़त हासिल करने के बाद ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन करने के लिए कहा। सुबह का सत्र बारिश और खराब रोशनी की भेंट चढ़ने के बाद स्थानीय समयानुसार एक बजकर 50 मिनट पर खेल शुरू हुआ। इसके बाद एक बार फिर मौसम खराब हुआ और निर्धारित समय से जल्दी चायकाल का विश्राम ले लिया गया। बारिश और खराब रोशनी का खेल इसके बाद भी जारी रहा और फिर कोई और गेंद नहीं फेंकी जा सकी। भारत ने सुबह तुरंत ही नई गेंद ले ली। मोहम्मद शमी (58 रन पर दो विकेट) ने खेल शुरू होने पर छठी गेंद पर ही पैट कमिंस (25) को बोल्ड कर दिया। कमिंस शमी की नीची रहती गेंद को बिलकुल भी नहीं समझ पाए और अपने स्टंप गंवा बैठे। जसप्रीत बुमराह (62 रन पर एक विकेट) ने पीटर हैंड्सकॉम्ब (37) की धैर्यपूर्ण पारी का अंत किया। वह बुमराह की गेंद को विकेटों पर खेल गए।

Leave A Comment