Breaking News:

पहचान : डीआईटी यूनिवर्सिटी की एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने संस्थान और राष्ट्र का नाम किया रोशन -

Wednesday, June 17, 2026

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ -

Wednesday, June 17, 2026

मोदीपुरम से ऋषिकेश तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सपना होने जा रहा सच -

Wednesday, June 17, 2026

दोषियों को कड़ा सबक सिखाए सरकारः अनुप पांडेय -

Monday, June 15, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा श्रद्धांजलि साइकिल रैली आयोजित -

Sunday, June 14, 2026

शहरी पारिस्थितिकी पुनर्स्थापन की दिशा में युवाओं की पहल, जानिए खबर -

Sunday, June 14, 2026

CANON C50 कैमरे की सभी नई तकनीक की जानकारी दी गयी -

Sunday, June 14, 2026

फुटबाल रेफ्रीयों के लिए फिटनेस और अपडेट वर्कशॉप आयोजक -

Saturday, June 13, 2026

संघर्ष, अनुशासन और आत्मविश्वास की मिसाल बनी बिनीता रावत -

Saturday, June 13, 2026

देहरादून में डेयरी संचालकों का फूटा गुस्सा: आसमान छूते दामों और उत्पीड़न के खिलाफ खोला मोर्चा -

Thursday, June 11, 2026

दागी अधिकारी को MD बनाने के लिए बदले नियम, चयन प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल, जानिए खबर -

Thursday, June 11, 2026

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026



  • पहचान : डीआईटी यूनिवर्सिटी की एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने संस्थान और राष्ट्र का नाम किया रोशन

      देहरादून। डीआईटी यूनिवर्सिटी की एनसीसी गर्ल्स बटालियन ने दो उल्लेखनीय उपलब्धियों के माध्यम से संस्थान और राष्ट्र का गौरव बढ़ाया है। ये उपलब्धियाँ समर्पण, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की उत्कृष्ट मिसाल प्रस्तुत करती हैं। एक प्रतिष्ठित उपलब्धि के तहत, अंडर ऑफिसर (यूओ) वृंदा बोजम्मा एम का चयन अत्यंत प्रतिष्ठित यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम (वाईईपी) के लिए सिंगापुर जाने वाले देशभर के केवल दस कैडेट्स में हुआ है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में पाँच बालिका एवं पाँच बालक कैडेट्स शामिल हैं, जिनका चयन देश के सर्वश्रेष्ठ एनसीसी कैडेट्स में से गहन चयन प्रक्रिया के बाद किया गया। इस प्रक्रिया में कठोर प्रशिक्षण शिविरों में…

  • सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड सचिवालय संघ के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग कर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड सचिवालय संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक जोशी, उपाध्यक्ष राकेश जोशी एवं संजय कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष प्रमिला टम्टा, महासचिव राजेन्द्र रतूड़ी, सचिव अतुल कुमार सिंह, संयुक्त सचिव दिव्यांशु डोभाल एवं सुरेन्द्र सिंह रावत, संप्रेक्षक रीना मखनवाल, कोषाध्यक्ष रमेश सिंह बर्त्वाल तथा प्रचार सचिव दीपक बिष्ट सहित समस्त नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं…

  • मोदीपुरम से ऋषिकेश तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सपना होने जा रहा सच

    देहरादून। मेरठ के मोदीपुरम से ऋषिकेश के पास लक्ष्मणझूला तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन (आरआरटीएस) का सपना सच होने जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से, उत्तराखण्ड, यूपी और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के बीच आरआरटीएस ट्रेन के मौजूदा नेटवर्क को मेरठ से ऋषिकेश तक विस्तार देने पर सहमति बन गई है। परियोजना की डीपीआर के लिए जल्द सर्वे होने जा रहा है। इसी वर्ष फरवरी माह में दिल्ली से मेरठ के मोदीपुरम तक हाईस्पीड नमो भारत ट्रेन का संचालन शुरू हो चुका है। इस हाईस्पीड ट्रेन को मोदीपुरम से ऋषिकेश तक विस्तार देने…

  • दोषियों को कड़ा सबक सिखाए सरकारः अनुप पांडेय

    विकासनगर “विनोद हत्याकांड” मामला विकासनगर | हिंदू संघर्ष समिति के राष्ट्रीय महामंत्री अनूप पांडेय ने विकासनगर क्षेत्र में बैरागी वाले गांव में विनोद कश्यप की हत्या पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है।रविवार को घटनास्थल का दौरा करने के बाद उन्होंने कहा कि वहां चारों तरफ डर और खौफ का माहौल है। देवभूमि मे दानव और मलेच्छ बढ़ते जा रहे हैं। देवभूमि को धीरे-धीरे अशांत क्षेत्र में बदलने का कुचक्र किया जा रहा है। मैं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी से अपील करता हूं ऐसी घटनाओं पर कड़ा से कड़ा प्रहार होना चाहिए। अनूप पांडेय ने कहा कि विनोद को इंसाफ मिलना चाहिए…

  • देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा श्रद्धांजलि साइकिल रैली आयोजित

      जस्‍पाल राणा  की स्मृति में हुआ आयोजन देहरादून | आज 14 जून 2026 देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा आज उत्तराखंड के गौरव एवं देश के महान निशानेबाज स्वर्गीय जस्‍पाल राणा जी की स्मृति में एक विशेष श्रद्धांजलि साइकिल रैली का आयोजन किया गया।रैली में शामिल साइकिल चालक प्रातः 4:50 बजे बल्लूपुर चौक पर एकत्रित हुए। इसके पश्चात रैली प्रेमनगर, नंदा की चौकी एवं पौंधा होते हुए जस्‍पाल राणा शूटिंग रेंज पहुँची।शूटिंग रेंज पहुँचने पर साइक्लिस्टों ने स्वर्गीय जस्‍पाल राणा जी के पिता श्री नारायण सिंह राणा जी से मुलाकात की। अपने पुत्र को श्रद्धांजलि देने के लिए देहरादून से बड़ी…

राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में पढ़ाई कर रहे दो खिलाड़ी भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम में शामिल

May 13, 2025

  देवराज पाल और गंभीर सिंह चौहान के गाँव में ख़ुशी की लहरदे हरादून | दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध 5 टी 20 मैचों की श्रृंखला में करेंगे प्रतिभाग 12 मई से 16 मई 2025 तक कर्नाटक के बेंगलुरु शहर में खेले जाएंगे मैच, दोनों के लिए ये दूसरी बार है कि उनको भारतीय टीम में शामिल किया गया है।कोच नरेश सिंह नयाल के साथ साथ संस्थान में खुशी का माहौल है।साथ ही उत्तराखंड में ब्लाइंड क्रिकेट के बोर्ड सी ए बी यू के के सचिव अमन आर्य ने भी कहा ये हम सभी के लिए गर्व का पल है।दोनों ने…

ज्ञान-संचालित अर्थव्यवस्था में सिद्धांत और व्यवहार के बीच की खाई को पाटना ज़रूरी है: प्रो. कुहाड़

May 13, 2025

  श्रीनगर (गढ़वाल) | अनुसंधान उच्च शिक्षा का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है – यह नया ज्ञान उत्पन्न करता है और अकादमिक नींव को मज़बूत करता है। हालाँकि, इस ज्ञान का वास्तविक प्रभाव होने के लिए, इसे व्यावहारिक रूप से लागू किया जाना चाहिए। सैद्धांतिक ज्ञान और इसके व्यावहारिक अनुप्रयोग के बीच की खाई को पाटना आज की ज्ञान-संचालित अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ज़रूरत है,” एम.डी. यूनिवर्सिटी रोहतक के प्रतिष्ठित प्रोफेसर और हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. रमेश चंद्र कुहाड़ ने कहा। प्रो. कुहाड़ ने यह टिप्पणी हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर (गढ़वाल) के मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण…

कड़ी मेहनत से पहले आईपीएस और फिर बनीं आइएएस

May 9, 2025

  चमोली | यूपीएससी को देश की सबसे मुश्किल परीक्षा में से एक माना जाता है। इस परीक्षा को पास करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। इसी तरह, पूर्व IPS अधिकारी मुद्रा गैरोला जो बाद में आईएएस अफसर बनीं। अपने पिता का सपना पूरा करते हुए सिविल सेवा में अपना करियर बनाने के लिए मेडिकल करियर छोड़ दिया। IAS मुद्रा गैरोला, मूल रूप से उत्तराखंड के चमोली के कर्णप्रयाग की रहने वाली हैं। हालांकि, अब वह अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहती हैं। कम उम्र से ही पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए, उन्होंने लगातार अपनी कक्षा…

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु छात्रों का किया मार्गदर्शन, जानिए खबर

May 9, 2025

देहरादून | आज गुरु नानक अकादमी, रायपुर रोड देहरादून में एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों को शिक्षाविद एवं निवेश सलाहकार जितेंद्र कुमार डंडोना द्वारा उच्च कक्षाओं में विषय चयन,विभिन्न करियर के अवसरों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु मार्गदर्शन किया गया। कार्यक्रम के पश्चात बच्चों के विभिन्न सवाल लिए गए और उनकी शंकाओं का निवारण किया गया। सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक विषयों पर चर्चा की गई और विद्यार्थियों को अच्छा नागरिक बनने हेतु प्रेरित किया गया। खेल, संगीत, नाटक, कला, टाइम मैनेजमेंट, व्यक्तिगत विकास एवं अन्य गतिविधियों में भाग लेने और उनके महत्व पर भी चर्चा…

शिवम सिंह नेगी पर गर्व कर रहा रंसवा गाँव , जानिए ख़बर

May 9, 2025

  देहरादून | शिवम सिंह नेगी पूर्णतः दृष्टि दिव्यांग हैं और अंतरराष्ट्रीय ब्लाइंड फुटबॉल खिलाड़ी हैं | राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में ही अपनी ब्लाइंड फुटबॉल की ट्रेनिंग अपने कोच नरेश सिंह नयाल के साथ करते हैं।यह उनके जीवन का एक सुनहरा अवसर है। वे पहले भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल खिलाड़ी हैं जिनका सिलेक्शन इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल फेडरेशन(IBFF) द्वारा किया गया है।उत्तराखंड और संस्थान के लिए यह बड़े ही हर्ष का विषय है | शिवम सिंह नेगी 4 मई से 10 मई 2025 तक मलेशिया में आयोजित प्रतियोगिता का हिस्सा बने है । शिवम सिंह नेगी पौड़ी गढ़वाल जिले के…

Pahal

शहरी पारिस्थितिकी पुनर्स्थापन की दिशा में युवाओं की पहल, जानिए खबर

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा हुआ आयोजन देहरादून।  रविवार, 14 जून को सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून की शहरी पारिस्थितिकी को बेहतर बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे *Ecological Restoration Initiative* के अंतर्गत *बिंदाल हाइडल कॉलोनी स्थित यूपीसीएल सब-स्टेशन क्षेत्र* में एक सफाई अभियान आयोजित किया गया। *बिंदाल नदी तथा कैंट क्षेत्र* के समीप स्थित यह क्षेत्र प्लास्टिक एवं अन्य ठोस कचरे के प्रदूषण से प्रभावित है, जो स्थानीय पारिस्थितिकी के लिए एक गंभीर चुनौती बना हुआ है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने क्षेत्र में फैले प्लास्टिक कचरे, निर्माण…

संघर्ष, अनुशासन और आत्मविश्वास की मिसाल बनी बिनीता रावत

  गाँव की बेटी बिनीता बनी UKPCS में शिक्षा अधिकारी वर्ग की टॉपर देहरादून (विशेष संवाददाता) |उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPCS) परीक्षा 2026 में शिक्षा अधिकारी (Education Officer) श्रेणी में शीर्ष स्थान प्राप्त कर बिनीता रावत ने प्रदेश की हजारों युवतियों और प्रतियोगी छात्रों के लिए एक नई प्रेरणा प्रस्तुत की है। सीमित संसाधनों, पारिवारिक जिम्मेदारियों और कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच उन्होंने यह साबित कर दिया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत निरंतर हो, तो सफलता अवश्य मिलती है। 10 सितम्बर 1995 को जन्मी बिनीता रावत ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा के बाद B.Sc.-B.Ed. रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, भोपाल से…

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर

“वैश्य मित्र” अभियान को गति देने का आह्वान देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (आईवीएफ) के तत्वावधान में आज सहारनपुर रोड स्थित कैलिस्टा होटल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक अग्रवाल ने उत्तराखंड प्रदेश के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।कार्यक्रम के दौरान सभी पैट्रन सदस्यों को सम्मानित किया गया तथा अधिक से अधिक “वैश्य मित्र” बनाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक सिंघल ने की। इस अवसर पर सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल…

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम

  रुद्रप्रयाग। गौ संरक्षण, सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और भारतीय संस्कृति के संवर्धन का संदेश लेकर गुजरात के सोमनाथ क्षेत्र से निकले दो युवा साइकिल यात्री विश्वविख्यात कार्तिक स्वामी तीर्थ पहुंच गए हैं। करीब 5 हजार किलोमीटर की लंबी और चुनौतीपूर्ण साइकिल यात्रा तय कर हिमालय की गोद में स्थित कार्तिक स्वामी धाम पहुंचने पर दोनों युवाओं का मंदिर समिति, स्थानीय श्रद्धालुओं, व्यापारियों और क्षेत्रीय जनता ने भव्य स्वागत किया। गुजरात के सोमनाथ निवासी 20 वर्षीय सियाल निकुल और जगदीश ने बताया कि उन्होंने 14 फरवरी से अपनी जनजागरण यात्रा प्रारंभ की थी। यात्रा का उद्देश्य गौ माता को राष्ट्र…