Breaking News:

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026



पहचान : देहरादून की अल्प दृष्टि दिव्यांग शेफाली रावत ने किया नाग टिब्बा ट्रैक फतह

देहरादून | जब बात साहसिक खेलों की आती है तो ज्यादातर बार दिव्यांगों को उनसे ज्यादा रूबरू नहीं करवाया जाता और जब वे करते हैं तो फिर कुछ भी मुश्किल नहीं बल्कि सब मुमकिन कर देते हैं।ऐसे बहुत सारे उदाहरण हमारे समाज में तलाशने पर मिल जाया करते हैं।ऐसे ही एक साहसिक प्रयास में देहरादून की शेफाली रावत एडवेंथरिल के संस्थापक विजय प्रताप सिंह के साथ 6 सितंबर को देहरादून से पंतवाड़ी के लिए निकली जहां पर बैकपैकर्स के होम स्टे में ठहरे।मौसम जरा खराब था और आजकल बारिश के कारण रास्ते भी टूटे फूटे हैं।लेकिन शेफाली जो कि अंतरराष्ट्रीय ब्लाइंड फुटबॉल खिलाड़ी हैं उनके इरादे मजबूत थे और उन्होंने विजय प्रताप से कहा “सर हम कल ट्रैक करेंगे”।विजय ने मौसम और रास्तों की दिक्कतों को समझते हुए खुद ही ट्रैक लीडर बनना ज्यादा सही समझा।हालाकि उनके लिए भी यह पहला अनुभव था पर शेफाली के कोच नरेश सिंह नयाल ने विजय प्रताप सिंह को सारी बातें और बारीकियां बता दी थी।अब सुबह का इंतजार था।यह ट्रैक पंतवाड़ी से नाग टिब्बा पूरा पैदल काम से काम दस से बारह किलोमीटर का है।लगभग पूरे रास्ते भर पगडंडियां और जंगल हैं।अगले दिन यानी 7 सितंबर को सुबह सात बजे शुरू कर के शाम छह बजे तक वापस पहुंच गए थे।शेफाली ने बताया “रास्ते में दिक्कतें तो आ रही थी पर मुझे करना था और विजय सर काफी आराम से करवा रहे थे क्योंकि मेरी दृष्टि दिव्यांग होने कोई कोच ने उनको बता दिया था।ऊपर चढ़ने की बजाय नीचे उतरने में ज्यादा मुश्किल हो रहा था।पर टॉप पर जाकर एक सुकून और जीत का अहसास था।”इस ट्रैक में पूरा सहयोग एडवेंथरिल का था।अब शायद शेफाली के इस प्रयास से और भी दृष्टि दिव्यांग लड़कियां साहसिक खेलों में आगे आएंगी।नाग टिब्बा फतह करने वाली शेफाली रावत पहली दिव्यांग लड़की हैं।वे अपनी इस सफलता से बहुत खुस हैं और आगे भी नए नए प्रयास करते रहना चाहती हैं।उनके परिवारजनों और कोच ने उसको इस सफलता के लिए ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं दी।

Leave A Comment