Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



एसजीआरआर विश्वविद्यालय के योग छात्र ने ताड़ासन का बनाया राष्ट्रीय रिकार्ड

 

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ योगिक साइंस एण्ड नैचुरोपैथी के छात्र उत्तम अग्रहरि ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने मंगलवार सुबह ताड़ासन की एक ही मुद्रा में लगातार 3 घण्टे 3 मिनट तक खड़े रहकर यह उपलब्धि हासिल की। इण्डिया बुक ऑफ रिकॉर्डस में उत्तम का यह रिकॉर्ड दर्ज किया गया। इण्डिया बुक ऑफ रिकॉर्डस की प्रतिनिधि डॉॅ श्वेता झा की मॉजूूदगी में राष्ट्रीय रिकार्ड की रिकार्डिंग दर्ज की। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज, कुलपति डॉ (प्रो.) कुमुद सकलानी एवम् कुलसचिव डॉ लोकेश गम्भीर ने उत्तम अग्रहरि को इस उपलब्धि पर बधाई एवम् शुभकामनाएं दीें।
इण्डिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, एशिया बुक ऑफ रिकार्ड्स की अनुवांशिक संस्था है। एशिया बुक ऑफ रिकॉर्डस में 48 एशियन देश सदस्य हैं। एशिया बुक ऑफ रिकार्डस का प्रधान कार्यालय वियतनाम में है। इण्डिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स का प्रधान कार्यालय फरीदाबाद, हरियाणा में है। इण्डिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अब तक 40,000 (चालिस हज़ार) रिकॉर्ड्स दर्ज हो चुके हैं। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ योगिक साइंस एण्ड नैचुरोपैथी के छात्र-छात्राएं पूर्व में भी राष्ट्रीय एवम् अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर इस प्रकार के रिकार्ड्स बना चुके हैं। विश्वविद्यालय प्रबन्धन समय समय पर ऐसे छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करता रहता है।
उत्तम अग्रहरि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय से एमएससी योगिक साइंस एण्ड ऑल्टरनेटिव थेरेपीज़ का कार्से कर रहे हैं। डीन डॉॅ कंचन जोशी ने जानकारी दी कि उत्तम अग्रहरि योग के एक मेधावी छात्र हैं जिसका परिणाम यह राष्ट्रीय रिकॉर्ड है। उत्तम के इस राष्ट्रीय रिकार्ड से श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का नाम देश विदेश में रौशन हुआ है। उत्तम ने अपनी योग साधना से योग के महत्व को देश विदेश में प्रचारित प्रसारित करने का काम किया है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने उत्तम की प्रतिभा को पूर्व में भी सम्मानित किया है। उत्तम अग्रहरि की सम्पूूर्णं उच्च शिक्षा की जिम्मेदारी श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय वहन कर रहा है व साथ उनके रहने व भोजन की व्यवस्था भी विश्वविद्यालय प्रबन्धन लंबे समय से करता आ रहा है। इस अवसर पर डॉ मालिविका सती कांडपाल, डॉ सुरेन्द्र प्रसाद रयाल, डॉ सरस्वती काला, डॉ अनिल थपलियाल, डॉ बिजेन्द्र सिंह, डॉ प्रेरणा, डॉ ओम नारायण तिवारी भी उपस्थित थे।

Leave A Comment