Breaking News:

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026



अग्निवीर में भर्ती होने के लिए गए केदार भंडारी का आज तक कोई अता-पता नहीं

देहरादून। जनपद उत्तरकाशी का 22 वर्षीय युवा केदार भण्डारी अग्निवीर में भर्ती होने के लिए कोटद्वार गया था। घर लौटते समय लक्ष्मण झूला पुलिस उसे चोरी के आरोप में गिरफतार कर कोतवाली ले गई। उसके बाद आज तक केदार भण्डारी का कोई भी अता-पता नही चल पाया और ना ही आज तक उसकी गुमशुदीगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। अपने पुत्र केदार भण्डारी को शीघ्र अतिशीघ्र न्याय दिलाये जाने हेतु उनके माता पिता आज जैसे ही देहरादून के गांधी पार्क में धरने पर बैठे उसी वक्त पुलिस उनको जबरन उठाने का प्रयास करने लगी। जब इसकी सूचना उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष करन माहरा को मिली तो वह अपने समर्थकों संग धरनारत परिजनों को समर्थन देने पहॅुच गये। करन माहरा ने कहा कि केदार भण्डारी अग्निवीर में भर्ती होने के लिए कोटद्वार गया था परन्तु पुलिस प्रशासन द्वारा उसके साथ इस तरह का कृत्य किया गया जो माफी के लायक नही है। उन्होंने राज्य सरकार पर अरोप लगाते हुए कहा कि आखिर पुलिस किसके इशारे पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि उस परिवार की पीडा कितनी बडी होगी जिसके 22 वर्ष के जवान पुत्र का पता नही चल पा रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से अंकिता भण्डारी, केदार भण्डारी वह राज्य के जघन्य मामलों में सीबीआई से जॉच करवाये जाने की मांग की है। उन्होंने राज्य सरकार पर जनभावनाओें का सम्मान ना करने का आरोप भी लगाया।  करन माहरा ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार की घटनायें लगातार बढती जा रही हैं। उन्होंने कहा बेटियों की हत्या की जा रही है और सरकार के कानू पर जूॅ तक नही रैंग रही है।  उन्होंने कहा भाजपा सरकार अपराधियों को खुला संरक्षण देेने का काम कर रही है। जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नही करेगी और जन सरोकारों के लिए लड़ती रहेगी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा, केदार भण्डारी के माता डमरी देवी, पिता लक्ष्मण सिंह भण्डारी, उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी, महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, नवीन जोशी, मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, महानरगर कांग्रेस कमेटी के कार्य. अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर ंिसंह गोगी, अमरजीत सिंह, प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मी अग्रवाल, राजेश चमोली, पंकज क्षेत्री हेमा पुरोहित, जयेंन्द्र रमोला, दर्शन लाल, कुवंर सिह सजवाण, नवनीत सती, नीरज त्यागी, अंकित बिष्ट, दिनेश चौहान, संतोष चौहान, विशाल मौर्य आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment