Breaking News:

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग -

Thursday, October 8, 2026

उत्तराखंड : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान 8 से 10 अक्टूबर -

Thursday, October 8, 2026

जरा हटके : मणिगुह में आंगन मिलन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई -

Thursday, October 8, 2026

हरिद्वार : बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

दून पुलिस ने नेपाली गैंग का सदस्य किया गिरफ्तार, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026



अजब गजब : सात साल में पूरी नहीं हो पाई साढ़े सात किमी सड़क

 

द्वाराहाट। उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में सरकार द्वारा किये गये ग्रामीण विकास के दावे हवा हवाई साबित हो रहे हैं। राज्य में कई ग्रामीण क्षेत्र ऐसे हैं जहां के लोग आज भी सड़क निर्माण कार्यों को लेकर विभागीय कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं ताकि उनके क्षेत्रों में सड़कों, पुलों व कल्मटों के आधे अधूरे निर्माण कार्य पूरे हो सकें। राज्य के इन्हीं सुदूर गांवों में से एक है द्वाराहाट ब्लॉक क्षेत्र के तहसील मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित डोटलगांव जहां बासुलीसेरा से गांव के लिए लगभग 7.5 किलोमीटर की सड़क वर्ष 2015-16 में स्वीकृत की गयी थी। सड़क के निर्माण के लिए 4.55 करोड़ पास भी हुए, और कार्य प्रारंभ भी किया गया। लोक निर्माण विभाग की लेटलतीफी से 7.5 किलोमीटर लंबी रोड़ आज सात वर्ष पूर्ण होने के बाद भी पूरी नहीं हो पायी है। जिसके कारण आज भी डोटल गांव के निवासी इस परेशानी को झेल रहे हैं। आज भी विभाग द्वारा मार्ग में बनाये जा रहे पुलों व कल्मठों का कार्य अधर में लटका है। डोटल गांव के पूर्व प्रधान मदनमोहन सिंह कुमइयां ने संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए बताया कि वह कई बार संबंधित उच्चाधिकारियों से फोन के साथ ही स्वयं जाकर मिल चुके हैं कई शिकायती पत्र भेज चुके हैं। किन्तु आज भी निर्माण कार्यों का सुध लेने वाला भी कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि अभी भी सड़क व पुुल निर्माण कार्यों के लिए सरकार व संबंधित विभाग नहीं जागेगा, तो गांववासी जनांदोलन करने के लिए विवश हो जायेंगे।

Leave A Comment