Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



अज्ञात बीमारी से एक माह में छह लोगों की हो चुकी मौत,जानिए ख़बर

गोपेश्वर । चमोली जिले के गैरसैंण विकासखंड के मटकोट गांव में बीते एक माह से अज्ञात बीमारी (सिरदर्द, बुखार, कमजोरी) को लेकर ग्रामीण दहशत में हैं। बताया जा रहा हैै कि गांव में अब तक बीमारी से ग्रसित छह लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 50 से अधिक बीमार श्रीनगर और हल्द्वानी के अस्पतालों में भर्ती हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि चिकित्सा विभाग बीमारी की गंभीरता को नजरअंदाज कर रहा है। वहीं, चिकित्सकों का कहना है कि मरीजों में संक्रामक बीमारी के कोई लक्षण नहीं हैं, शिविरों के माध्यम से उपचार किया जा रहा है। गैरसैंण विकासखंड मुख्यालय से मात्र दस किमी दूरी पर स्थित मटकोट गांव में बीते एक माह से सन्नाटा पसरा है। ज्यादातर परिवारों में बीमारी के चलते बच्चे, युवा और बुजुर्ग बिस्तर पर पड़े हैं। गांव के संपन्न परिवार अपने परिजनों का उपचार बेस अस्पताल श्रीनगर और हल्द्वानी में करवा रहे हैं, लेकिन गरीब परिवार गैरसैंण अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होने के बावजूद चिकित्सक और दवाइयों की कमी बनी हुई है। बीते माह में गांव में अज्ञात बीमारी से पीड़ित ज्वाला सिंह, मेहरबान सिंह, पारी देवी, विमला देवी, डुमली देवी सहित छह लोगों की मौत हो गई, जबकि धर्मा देवी हल्द्वानी बेस चिकित्सालय के आइसीयू में भर्ती है। बीमारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह गैर जिम्मेदार नजर आ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि दो हफ्ते पहले गांव में लगाए गए शिविर में कोई चिकित्सक मौजूद नहीं रहा, जबकि शनिवार को लगाया गया शिविर भी खानापूर्ति साबित हुआ। गांव से एक किमी दूर सड़क पर लगाए शिविर में ना ही किसी प्रकार की जांच की व्यवस्था थी और न ही कोई विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित रहा। वर्तमान समय में 500 आबादी वाले गांव में 150 से अधिक बीमार बताए जा रहे हैं, जिन्हें उच्चस्तरीय उपचार की जरूरत है।

Leave A Comment