Breaking News:

मिलावट : मिठाई की जाँच, जाँच में 15 फेल, जानिए खबर -

Monday, November 2, 2026

गोरखा समाज केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत का गौरव है :सीएम धामी -

Monday, November 2, 2026

नवोदित रचनाकारों को संबल दे रही साईं सृजन पटल पत्रिका -

Monday, November 2, 2026

जैन भवन : बालक-बालिकाओं का अष्टमूलगुण संस्कार कार्यक्रम संपन्न -

Monday, November 2, 2026

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026



अपराध : तीन युवकों ने घर में घुसकर युवती की गला रेतकर की हत्या

mader

रुड़की । रुड़की में दिनदहाड़े तीन युवकों ने घर घुसकर युवती की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे एक युवक को क्षेत्र वासियों ने घेरकर पकड़ लिया। उसके दो साथी वहां से फरार होने में कामयाब रहे। पकड़े गए युवक से गंगनहर पुलिस पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस हत्याकांड की जानकारी जुटा रही है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की गली नंबर 20 कृष्णानगर निवासी निधि उर्फ हंसी (21) पुत्री बेबी शनिवार दोपहर करीब एक बजे घर में खाना बना रही थी। उस वक्त घर में निधि अकेली थी। घर का गेट खुला था। तभी तीन युवक घर में घुस गए। इस बीच निधि की युवकों से कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि गुस्से में युवकों ने निधि के साथ पहले तो मारपीट की और उसके बाद धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।
वारदात को अंजाम देकर तीनों भाग खड़े हुए। इस बीच क्षेत्र वासियों ने युवकों को भागे हुए देखा तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। जिसके बाद क्षेत्रवासियों ने पीछा कर एक युवक को तो कुछ दूरी पर ही पकड़ लिया। जबकि उसके दो साथी वहां से फरार होने में कामयाब हो गए। घर जाकर देखा तो पूरा घर खून से सना पड़ा है। निधि फर्श पर पड़ी तड़प रही है। हत्या से गुस्साए क्षेत्र वासियों ने पकड़े गए युवक की जमकर धुनाई की। सूचना पाकर परिजन और आसपास के क्षेत्र वासी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजन निधि को रुड़की के एक निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने निधि को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर युवती के शव को कब्जे में लिया। एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि युवती की गला रेत कर हत्या की गई है। एक युवक को क्षेत्र वासियों ने मौके से पकड़ा है। फरार दो युवकों के बारे में जानकारी जुटा रही है। हत्या किन कारणों से की गई है जांच पड़ताल के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।

Leave A Comment