Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



अपराध : 10वीं की छात्रा से साथी छात्र ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

 

rep aur rajniti

देहरादून। एक निजी स्कूल की 10वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप स्कूल के ही 12वीं के छात्र पर है। आरोपी का रिश्ते का चाचा भी वहीं पढ़ता है। आरोप है कि उसने भी छात्रा से संबंध बनाने की बात कही और तेजाब से जलाने की धमकी दी। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र की है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी नाबालिग हैं। अभी पीड़िता का मेडिकल नहीं कराया गया है। शिकायर्ता के अनुसार, उनकी बेटी पिछले साल एक निजी स्कूल में 10वीं में पढ़ती थी। 12वीं के एक छात्र के साथ उसकी दोस्ती थी। इसी स्कूल में इस छात्र का रिश्ते का चाचा भी पढ़ता है। पिछले साल जून में एक दिन छात्र का चाचा छात्रा को एक होटल में ले गया। कुछ देर बाद वहां छात्रा का दोस्त आया। उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। झांसा दिया कि वह उससे शादी करेगा। साथ ही धमकी दी कि यदि उसने यह बात किसी को बताई तो शादी नहीं करेगा। इससे छात्रा डर गई और मुंह बंद रखा। छात्रा ने परिजनों को बताया कि दुष्कर्म करने वाले छात्र का चाचा उसके साथ स्कूल में छेड़खानी करता था। संबंध बनाने का दबाव भी डालता था। एक बार डराया कि संबंध नहीं बनाए तो तेजाब से जलाकर मार डालेगा। इंस्पेक्टर विद्याभूषण नेगी ने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी अक्तूबर 2022 में जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश भी कर चुकी है। उस वक्त उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कई दिन इलाज कराने के बाद वह ठीक हो पाई थी। आरोपियों ने धमकी दी थी कि वे उसे स्कूल में पढ़ने नहीं देंगे। इससे उसका भविष्य भी खतरे में है।

Leave A Comment