Breaking News:

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026



अपार प्राकृतिक सुंदरता का उपहार उत्तराखंड को मिला है : सतपाल महाराज

देहरादून/दुबई। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि उत्तराखंड को अपार प्राकृतिक सुंदरता का उपहार मिला है, जो सदियों से देश-दुनिया के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। दुबई में आयोजित चार दिवसीय अरेबियन ट्रैवल मार्केट (एटीएम) के दूसरे दिन आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए श्री महाराज ने कहा कि प्रदेश सरकार ऐतिहासिक महत्व के कई पर्यटक स्थलों को पर्यटकों के लिए खोल रही है। इनमें से गरतांग गली की सीढ़ियों को पहले ही खोला जा चुका है। सतपाल महाराज ने कहा कि करीब दो साल बाद कोरोना से सामान्य हुई स्थिति को देखते हुए एक बार फिर से उत्तराखण्ड में सभी पर्यटन गतिविधियों को संचालित किया जा रहा है। तीन मई से शुरू हुई विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा में इस साल बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों की आने की उम्मीद है। इसके लिए सरकार की ओर से सभी तैयारियां की गई हैं। उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी जिले में गरतांग गली का विशेष रूप से जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत-तिब्बत व्यापार की गवाह रही नेलांग घाटी में स्थित ऐतिहासिक गरतांग गली की सीढ़ियों का देश दुनिया के पर्यटक दीदार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माताओं को भी राज्य में विभिन्न दर्शनीय स्थलों की फिल्म शूटिंग क्षमता का पता लगाने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। ऋषिकेश के बीटल्स आश्रम की बात करते हुए उन्होंने कहा कि बीटल्स ने उत्तराखंड के ऋषिकेश में बीटल्स आश्रम में कुछ सबसे प्रतिष्ठित गीतों की रचना की, जिसमें देहरादून पर एक गीत भी शामिल है। रुद्रप्रयाग जिले के चोपता का जिक्र करते हुए पर्यटन मंत्री ने कहा कि चोपता अद्वितीय सौंदर्य से भरपूर है। प्रदेश में पर्यटन से संबंधित बुनियादी सुविधाओं के विकास को लेकर महाराज ने बताया कि हरिद्वार में एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा विकसित किया जा रहा है और वह दिन दूर नहीं जब हरिद्वार से चारधाम, योग और गंगा दर्शन के लिए उड़ाने भरी जाएंगी। पर्यटकों के बीच होमस्टे और स्थानीय व्यंजनों को बढ़ावा देने की दिशा में उत्तराखंड सरकार के प्रयासों की भी उन्होंने विस्तार से जानकारी दी। पर्यटन मंत्री ने कहा कि हम दीनदयाल होमस्टे योजना के तहत स्थानीय लोगों को होमस्टे स्थापित करने के लिए प्रोत्साहन दे रहे हैं। प्रेस वार्ता के दौरान रूपिंदर बराड़ अपर महानिदेशक केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय, रकुल प्रीत फिल्म अभिनेत्री, के. कालीमथू सांस्कृतिक सचिव भारतीय दूतावास, दुबई, प्रशांत रंजन, निदेशक केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय, उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड के अपर निदेशक विवेक सिंह चौहान और नैनीताल जिला पर्यटन अधिकारी बृजेंद्र पांडे मौजूद रहे।

Leave A Comment