Breaking News:

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026



अब जनता सिखाएगी दल-बदलुओं को सबकः आप प्रवक्ता

 

देहरादून। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन प्रशाली ने आज आम आदमी प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर भूचाल आ चुका है जिसे उत्तराखंड की जनता भली-भांति समझ चुकी है उन्होंने कहा कि अब उत्तराखंड की जनता यहां की घटिया राजनीति को भलीभांति समझ और जान चुकी है। उन्होंने कहा कि जनता अब नेताओं का कुर्सी लोभ देख रही है कि, कैसे इन नेताओं का एक सूत्रीय कार्यक्रम है कि किसी भी प्रकार से सत्ता हासिल की जाए और सत्ता का दोहन कैसे किया जाए।  जिसमें उत्तराखंड के नेता पारंगत हो चुके हैं। यहां के नेता दल बदल को अब व्यवसाय समझते हैं। यह दलबदलू नेता कभी कांग्रेस में जाते हैं तो कभी भारतीय जनता पार्टी में जाते हैं इन नेताओं का कोई ईमान धर्म नहीं है। उन्होंने हरक सिंह रावत पर निशाना साधते हुए कहा कि हरक सिंह रावत का जो नाटकीय प्रकरण चल रहा था वह अब जनता के सामने आ चुका है कि बीजेपी और कांग्रेस की जनता को सिर्फ धोखा देने की राजनीति है। उन्होंने कहा कि हरक सिंह रावत इस बात का जीता जागता प्रमाण और आईना है उन्होंने कहा कि हरक सिंह रावत जैसे लोग ही उत्तराखंड की 21 सालों की बर्बादी के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि हरक सिंह रावत जैसे लोगों ने उत्तराखंड की राजनीति को जहां एक और बर्बाद किया है वही शहीदों के सपनों को साकार करने के बदले उन सपनों को चकनाचूर करने का भी काम किया है। इस अवसर बाद की राजनीति की वजह से हमारे शहीदों और मातृ शक्तियों द्वारा जो बलिदान और कुर्बानियां दी गई थी वह अब काफी पीछे छूट चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी से प्रदेश में सत्ता हासिल करना चाहते हैं उनके भाषणों में इनके कार्यक्रमों में ने जो तू तू मैं मैं की राजनीति और आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति होती है उसमें जनता के मुद्दे कहीं भी नजर नहीं आते। उन्होंने आगे कहा कि कल तक जो नेता हरक सिंह रावत को भद्दी भद्दी गालियां देते थे आज वह उन्हें आदरणीय कहकर संबोधित कर रहे हैं और जो कल तक उन्हें आदरणीय कहते थे वह आज उन्हें गालियां दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक जनहित में नहीं हो रही बल्कि नेताओं के हित में हो रही है। निजी स्वार्थ की राजनीति करने वाले नेताओं की राजनीति पर अब लगाम लगाने का समय आ चुका है। कांग्रेस और बीजेपी जिन्होंने दोनों दलों के दलबदलू नेताओं को पाला है यह दोनों ही पार्टियां इस प्रदेश की बर्बादी के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता के पास अब एक सुनहरा अवसर है कि ऐसे नेताओं को इस देवभूमि की सरजमी से उखाड़ फेंक दें। आम आदमी पार्टी लगातार जनता के मुद्दों को आगे बढ़ा रही है और जनता में आम आदमी पार्टी को लेकर उत्साह है। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी ने प्रचंड जनादेश का अपमान किया है उन्होंने इस पर सरकार कहते हुए 3 मुख्यमंत्री बदलने का कार्य किया। और अब भारतीय जनता पार्टी में अंदरूनी कलह साफ तौर पर देखने को नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा ही हाल डूबते जहाज कांग्रेस का भी है जो दलबदल का खेल कर रही है और जनता एक बार फिर से इस  डूबते जहाज को पूरी तरह डुबाने का काम करेगी और 2022 में जनता एक ऐतिहासिक मैंडेट देने जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता ईमानदारी के लिए जानी जाती है यहां के लोग अच्छे स्वभाव के लिए जाने जाते हैं लेकिन जिस समाज में उत्तराखंडी रह रहे हैं ऐसे समाज में ऐसे नेताओं का रहना एक कलंक समान है। उन्होंने कहा कि दलबदलू नेता और हरक सिंह जैसे लोग इस प्रदेश के लिए एक कलंक है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसी राजनीति को छोड़कर अब जनता को अपना जनादेश देना होगा और ऐसे नेताओं का बहिष्कार करना होगा जो दलबदल की राजनीति को अंजाम देते हैं।

Leave A Comment