Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



अमेरिका-ब्रिटेन-रूस की सेनाओं की तर्ज पर है अग्निपथ योजनाः अजय भट्ट

 

नैनीताल। केंद्र सरकार ने एक बड़ी महत्वाकांक्षी योजना अग्निपथ लॉन्च की, लेकिन देशभर के साथ ही उत्तराखंड में भी इसका जोरदार विरोध हो रहा है। युवा सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच सेना के ढांचे में बदलाव के मामले पर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने इसे युवाओं के हित में बताया है। साथ ही कहा कि अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, और चीन की तर्ज पर अब भारत में भी सेना में बदलाव किया जा रहा है। जिससे आने वाले समय में एक मजबूत सेना उभर कर खड़ी होगी। इन सभी देशों के सैन्य अधिकारियों के साथ मिलकर किए अभ्यास के बाद लिए गए सर्वोत्तम फैसलों को भारत में प्रयोग किया जा रहा है। नैनीताल पहुंचे सांसद और केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि अग्निपथ योजना में सैनिकों के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ नहीं होगा। पूर्व की भांति सभी सैनिकों को पेंशन व अन्य सुविधा सरकार की ओर से दी जाएगी। सरकार के इस फैसले से देश में तेजी से बढ़ रही बेरोजगारी पर लगाम लगेगी और पहले से अधिक कुशल सेना का गठन होगा। अजय भट्ट ने कहा कि केंद्र सरकार गुरिल्लाओं के लिए भी विशेष योजना बना रही है। जिससे गुरिल्ला युद्ध में सम्मिलित लोगों को भी फायदा मिलेगा। सांसद अजय भट्ट उन्होंने कहा कि देश में विपक्ष की ओर से भ्रम फैलाया जा रहा है। जिस वजह से आज देश में आंदोलन की स्थिति बनी है। युवा भ्रमित होकर सार्वजनिक व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। विपक्ष की घबराहट के चलते इस तरह का प्रोपेगेंडा खड़ा किया गया है। विपक्ष की ओर से सरकार को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। विपक्ष पर जुबानी हमला करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक मित्र पहले सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक, सीएए पर सवाल खड़े कर रहे थे तो अब सेना में किए जा रहे बदलाव पर सवाल खड़े करते हुए सरकार के कामों में खामियां निकालते हुए देश में दरार डालने का काम कर रहे हैं। विपक्षी देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को बदनाम करने में लगे हैं। विपक्ष राजनीति के अलावा कोई काम नहीं कर रहा।

Leave A Comment