Breaking News:

खेल : तुलाज इंटरनेशनल स्कूल और द एशियन स्कूल ने जीती एस.डी. जैन मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप -

Wednesday, August 26, 2026

हरिद्वार : अपनी दो सगी बहनों को मौत के घाट उतारने वाला भाई गिरफ्तार -

Wednesday, August 26, 2026

उत्तराखंड में एक सितंबर तक बारिश का अलर्ट -

Wednesday, August 26, 2026

सीएम धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया -

Wednesday, August 26, 2026

बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर प्रगति पन्त को साईं सृजन पटल ने किया सम्मानित -

Wednesday, August 26, 2026

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026



अश्वमेघ यज्ञ स्थल को पर्यटन स्थल के तौर पर किया जाए विकसित

देहरादून । ‘ऐतिहासिक सांस्कृतिक महत्व के अश्वमेघ यज्ञ स्थल को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित किया जायेगा। यह बात पूर्व राज्यसभा सांसद तरूण विजय और जिलाधिकारी सी रविशंकर द्वारा विकासनगर के समीप स्थित बाड़वाला (ऐतिहासिक जगतपुर) के संयुक्त भ्रमण के दौरान कही। पूर्व सांसद ने इतने व्यापक महत्व के तथा यहां की आर्थिकी के लिए मील का पत्थर साबित होने वाले ऐतिहासिक यद्य वेदिका स्थल के अभी तक राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय परिदृश्य के साथ ही पर्यटकों से ओझल होने पर आश्चर्य व्यक्त किया। उन्होंने इस स्थल को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल करवाने और इसके विकास में हर संभव प्रयास करने को कहा। उन्होंने कहा कि पुरातत्व विभाग द्वारा इस स्थान से उत्खनित सभी सामग्री को सामने लाकर उसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा। भ्रमण के दौरान उन्होंने कहा कि इसकी ब्राण्डिंग  ‘‘ गरूण-अश्व’’ के संयुक्त डिजाईन वाले लोगो को दर्शाते हुए करने की जरूरत है।जिलाधिकारी सी रविशंकर ने इस दौरान राजस्व विभाग, पर्यटन विभाग, लोक निर्माण विभाग, पुरातत्व सर्वेक्षण और स्थानीय प्रधान को आपसी समन्वय से यद्य वेदिका स्थल के सुगम आवागमन, स्थल का संरक्षण, पर्यटकों के आवागमन, बैठने और निरीक्षण करने के लिए स्थल पर पेयजल, शौचालय, पार्किंग इत्यादि जरूरी बेसिक सुविधाओं को विकसित करने के साथ ही प्रचार-प्रसार, ब्राण्डिंग करने के सम्बन्ध में संयुक्त निरीक्षण करते हुए एक व्यापक कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि स्थल तक सड़क निर्माण के लिए भूमि स्वामी से व्यक्तिगत पहल करके समाधान तलाशें और सड़क निर्माण के साथ ही रेलिंग, संरक्षण व डिजाईन कार्य इस तरह से करें कि स्थल की ऐतिहासिक और नैसर्गिक वाताकरण पर कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े। उन्होंने कहा कि जो भी निर्माण कार्य करें वे प्राकृतिक तरीके से ही करें, जिससे उसकी मौलिक पहचान भी बरकरार रहे।जिलाधिकारी ने इस ऐतिहासिक स्थल को पर्यटकों से जोड़ने के लिए गरूड और घोड़े (अश्व) के लोगो वाले आकर्षण साइनबोर्ड बेहतर तरीके से डिजाईन करते हुए उसको हर्बटपुर-पाउण्टा मार्ग, यमुनोत्री मार्ग, कालसी-चकराता मार्ग सहित विकासनगर के महत्वपूर्ण स्थानों पर चस्पा करने के निर्देश दिये। उन्होंने यद्य वेदिका स्थल पर पर्यटक को फल पर्यटक से संयुक्त करते हुए आम  के फल की प्रतियोगिता स्थल पर करवाने के नजरिये से भी कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद अभी तक पर्यटकों की दृष्टि से ओझल इस स्थल का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करते हुए पर्यटन को बढावा देकर इस क्षेत्र के लोगों की आजीविका को बढाना है। उन्होंने कहा कि लोग यहां से ऐतिहासिक और सांस्कृतिक अनुभव के साथ ही हरे-भरे पर्यावरण का भी खुशनुमा अहसास लेकर जायेंगे। साथ ही कहा कि इस स्थल को 13 जनपद-13 पर्यटन स्थल से भी जोड़ने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने पर्यटन स्थल पर पर्यटकों की सहायता के लिए कार्मिकों की जरूरत पूर्ति हेतु  स्थानीय  ग्राम प्रधान से भी स्थानीय स्तर पर लोगों का समूह गठित करने के लिए कहा तथा इस हेतु रखे जाने वाले कार्मिकों को प्रशिक्षण-लोनिंग इत्यादि हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस दौरान उप जिलाधिकारी विकासनगर सौरभ असवाल, जिला पर्यटन अधिकारी जसपाल चैहान, तहसीलदार विकासनगर  प्रकाश आर्य, सहायक अधीक्षण पुरातात्विक अभियंता रणजीत सिंह व संरक्षण सहायक एम.एस रावत, ग्राम प्रधान अरूण खत्री सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Leave A Comment