Breaking News:

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026



“आईआईटीटी” ने ऑनलाइन इंटरनेशनल कांफ्रेंस और वेबिनार का किया आयोजन

देहरादून | सर्वे चौक स्थित इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट फॉर टेक्निकल टीचर्स (आई आई टी टी) ने ऑनलाइन इंटरनेशनल कांफ्रेंस और वेबिनार का आयोजन किया। कांफ्रेंस का विषय फ़ूड प्रोडक्शन, सेफ्टी और सिक्योरिटी था। कांफ्रेंस के संयोजक डॉ मनीष पांडे (डायरेक्टर) और प्रस्तुतकर्ता डॉ प्रीति पन्त (एसोसिएट डायरेक्टर) थीं। डॉ पन्त ने फ़ूड प्रोडक्शन, सेफ्टी और सिक्योरिटी मे सरकार और उद्योगों की भूमिका बताई।उन्होंने बताया कि आई आई टी टी फ़ूड सेफ्टी के बारे में जागरूक करने के लिए कई सर्टिफिकेट कोर्स का संचालन सफलतापूर्वक कर रही है। विभिन्न कोर्स जैसे हैकप, इंटरनल ऑडिटर, पेस्ट कंट्रोल मैनेजमेंट, फ़ूड सेफ्टी सुपरवाइजर, लीड ऑडिटर, कोविड 19 मैनेजमेंट आदि हैं।कांफ्रेंस के चेयरपर्सन डॉ हेमंत शर्मा, वैज्ञानिक, अर्गोने नेशनल लेबोरेटरी,शिकागो से थे, जिन्होंने औद्योगिक संस्थानों में कोविड 19 के प्रभाव के बारे में बताया। अन्य विशेषज्ञ अज़ीज़ुल्लाह खान, वाईस प्रेजिडेंट, क्रेमिका इंडस्ट्री; डॉ ओ पी चौहान साइंटिस्ट, डी एफ़ आर एल, मैसूर; डॉ पारुल शर्मा वैज्ञानिक, नेस्टज़ेन इनोवेशन, न्यूयॉर्क; डॉ एस के गोयल प्रोफेसर, पंतनगर यूनिवर्सिटी और  प्रेम चंद्र शर्मा, मास्टर ट्रेनर, फोस्टेक थे।  खान ने बताया क़ि फ़ूड सेफ्टी और हाइजीन (साफ़ सफाई) का ध्यान हमेशा से ही भारतीय परिवारों में रखा जाता है। भारतीय खाने पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। डॉ चौहान ने कहा क़ि कोविड 19 वायरस एक तरह से बायोलॉजिकल युद्ध क़ी तरह ही है और विश्व को अब हमेशा ही सतर्क रहने की आवश्यकता है।डॉ पारुल ने बताया क़ि सरकार खाद्य सुरक्षा पर हमेशा ही काम करती है और कोविड के समय में हम नागरिकों को और भी ध्यान देने की आवश्यकता है। डॉ गोयलने कहा क़ि कोविड 19 के समय भले ही हम लोग ऑफिस नही जा पा रहे, लेक़िन वेबिनार के माध्यम से विचारों का आदान प्रदान कर पा रहे हैं। विभिन्न संस्थानों जैसे क़ि एमिटी यूनिवर्सिटी (नॉएडा), मैसूर यूनिवर्सिटी, दिल्ली यूनिवर्सिटी, स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी (सागर), पंतनगर यूनिवर्सिटी, आई ए आर आई पूसा (दिल्ली), पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, आदि के शिक्षकों और विद्यार्थियों द्वारा रिसर्च पेपर्स और आर्टिकल प्रस्तुत किए गए। शिक्षकों, वैज्ञानिकों और विद्यार्थियों ने कोविड 19 का फ़ूड चेन पर होने वाले विपरीत प्रभावों एवं उनसे बचने के उपायों के बारे मे बताया। फ़ूड सेफ्टी और सिक्योरिटी के बारे में चर्चा हुई। देश और विदेश से लगभग 50 लोगों ने इस ऑनलाइन कांफ्रेंस मे हिस्सा लिया। यंग साइंटिस्ट और बेस्ट पेपर अवार्ड की घोषणा की गई। इसी के साथ आई आई टी टी के वर्ष 2019 और 2020 के विभिन्न अवार्ड्स की घोषणा भी की गई जो क़ि अलग़ अलग़ क्षेत्र के विशेषज्ञों को दिए गए। यंग साइंटिस्ट अवार्ड..डॉ अनीथा सी, स्वराजलक्ष्मी नाईक और प्रभजोत कौर को दिया गया, वहीँ बेस्ट पेपर अवार्ड भास्कर ज्योति, निदा नाज़ और डॉ देवकी सी एस को दिया गया। वेबिनार मे डॉ सुजाता पंडिता, डॉ दिपाली सिंह, डॉ दीपा सैनी, डॉ परा ढोलकिया, डॉ देवकी, डॉ मोनिका ठाकुर, डॉ वेलेन्टीना चौहान, डॉ ट्विंकल सचान, डॉ कमलेश प्रसाद, डॉ डी एन यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave A Comment