Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की दिशा में अग्रसर : त्रिवेन्द्र सिंह रावत

uk-up

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को महाराणा प्रताप इण्टर कालेज, गोरखपुर में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद, गोरखपुर द्वारा आयोजित 85वें संस्थापक सप्ताह समारोह-2017 के शुभारम्भ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि देश की आजादी से पहले ही संस्कृति की रक्षा व गौरक्षा के उद्देश्य से पीठ की स्थापना की गयी तथा पीठ द्वारा देश की संस्कृति व मान मर्यादा की रक्षा में ऐतिहासिक योगदान रहा है। पीठ के ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ तथा महंत अवैद्यनाथ जी ने देश की आजादी के समय शिक्षण संस्थाओं की स्थापना का महत्व समझा। आज यहां 50,000 से अधिक छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे है। पीठ द्वारा छात्र-छात्राओं को राष्ट्रवाद की शिक्षा के साथ तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, जिसकी वर्तमान में देश को आवश्यकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भी कौशल विकास कार्यक्रमों पर विशेष फोकस किया जा रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि आज कनेक्टिविटी के कारण दुनिया सिमट गयी है। हमें शिक्षा में निरन्तर अपडेट व अपग्रेड होने की आवश्यकता है। शिक्षकों व छात्रों के बीच गैप को तकनीकी ज्ञान के माध्यम से दूर किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गत आठ माह के कार्यकाल की प्रंशसा करते हुए कहा कि आदित्यनाथ जैसे तटस्थ व कर्मठ व्यक्ति, जनता को न्याय, भ्रष्टाचार मुक्त शासन व सुशासन दिला सकते है। उनहोंने कहा कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की दिशा में अग्रसर है। गत आठ माह के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सुशासन स्थापित करने, गुंडाराज समाप्त करने, भ्रष्टाचार मुक्त शासन स्थापित करने में महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल के साथ ही राष्ट्रीय एकात्मकता का केन्द्र भी है। राष्ट्र को एकसूत्र में पिरोने की ताकत उत्तराखण्ड से मिलती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रधर्म का पालन करना प्रत्येक व्यक्ति का अपना दायित्व हैं। हमारी आस्था, विश्वास, धर्म व भाषा अलग हो सकती है, परन्तु राष्ट्रधर्म एक ही है।

Leave A Comment