Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



आपदा प्रबंधन के लिए युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएः सीएम

देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को सचिवालय में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों के लोगों विशेषकर युवाओं को आपदा प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित किया जाए। यह प्रशिक्षण नियमित अन्तराल में दिया जाय। रेस्क्यू के समय को और कम कैसे किया जा सकता है, इसके लिए प्रयास किये जाय। आपदा की दृष्टि से अति संवेदनशील स्थानों पर वैकल्पित मार्गों की व्यवस्था की जाय। यह भी सुनिश्चित किया जाय कि जो नयी सड़के बन रही हैं, उनमें रोड कटिंग सही तरीके से हो। आपदा से सबंधित विशेषज्ञों व एसडीआरफ के माध्यम से महिला एवं युवक मंगल दलों को प्रशिक्षित किया जाय। भूकम्प की दृष्टि से सुरक्षित भवन निर्माण के लिए कैसी भवन शैली उपयुक्त हो, इसका भी अध्ययन किया जाय। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिये कि इस मानसून सत्र में कुल कितनी वित्तीय क्षति हुई है, सभी विभाग इसका आकलन कर आपदा प्रबंधन को 05 अक्टूबर तक उपलब्ध करायें, ताकि आपदा से हुई वित्तीय क्षति आकलन कर समय पर भारत सरकार को भेजा जा सके। यह सुनिश्चित किया जाय कि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में फोरेस्ट रूट भी सही स्थिति में हो। फोरेस्ट गार्ड को भी आपदा से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया जाय। स्कूलों में बच्चों को आपदा से निपटने के लिए समान्य जानकारी हो तथा बच्चे छात्र जीवन से ही आपदा के प्रति जागरूक हों, इसके लिए स्कूलों के अध्यापकों को भी आपदा से निपटने के लिए प्रशिक्षण दिया जाय, ताकि वे बच्चों को इसके लिए जागरूक कर सकें।मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण (आपदा प्रबन्धन विभाग) उत्तराखण्ड सरकार को प्रोजेक्ट मैनेजमेंट इन्सटियूट (पी0एम0आई0) द्वारा मध्यम लागत परियोजनाओं में ‘प्रोजेक्ट आफ द ईयर‘ का विजेता घोषित किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने पी0एम0आई0 की 50वीं स्थापना वर्ष के सम्बन्ध में 20-21 सितम्बर को हैदरबाद में आयोजित समारोह में उत्तराखण्ड को यह पुरस्कार दिये जाने पर सम्बन्धित अधिकारी को बधाई भी दी। यू0ई0ए0पी परियोजना के अन्तर्गत 1968 कि0मी0 सड़क, 272 कि0मी0 ट्रेक रूट, 27 हैलीपेड व हैगर, पर्यटन सम्मपत्तियों, 09 शहरों की पेयजल योजनाओं का निर्माण किया गया था।

Leave A Comment