Breaking News:

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026

देश प्यार और मोहब्बत से चलेगा, नफरत से नहींः मदनी -

Thursday, June 25, 2026

धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः मुख्यमंत्री धामी -

Thursday, June 25, 2026

जूनून और साहस के आगे झुकी दिव्यांगता -

Thursday, June 25, 2026

आईपीएस अमित सिन्हा को डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ने दी बधाई, जानिए खबर -

Thursday, June 25, 2026

जरा हटके : लैंड-लव-थूक जिहाद के बाद अब विकेश नेगी ने उठाया ‘नौकरी जिहाद’ का मुद्दा -

Sunday, June 21, 2026

हेमकुंड यात्रा से जुड़े प्रकरण को सांप्रदायिक रंग देने वालों पर होगी कार्रवाईः गृह सचिव उत्तराखंड -

Sunday, June 21, 2026

कुलपति द्वारा एक वर्ष में गढ़वाल विवि ने नए आयाम स्थापित किए, जानिए खबर -

Sunday, June 21, 2026

जैन धर्म : श्रुत पंचमी के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित -

Saturday, June 20, 2026

जैन कुल उपनिति संस्कार का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

लोहाघाट में कार खाई में गिरने से लगी आग में दो लोगों की मौत, तीन घायल -

Saturday, June 20, 2026

भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

पहचान : डीआईटी यूनिवर्सिटी की एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने संस्थान और राष्ट्र का नाम किया रोशन -

Wednesday, June 17, 2026

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ -

Wednesday, June 17, 2026

मोदीपुरम से ऋषिकेश तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सपना होने जा रहा सच -

Wednesday, June 17, 2026

दोषियों को कड़ा सबक सिखाए सरकारः अनुप पांडेय -

Monday, June 15, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा श्रद्धांजलि साइकिल रैली आयोजित -

Sunday, June 14, 2026



आप की सरकार बनते ही उत्तराखंड नवनिर्माण और नवपरिवर्तन होगाः कर्नल कोठियाल

 

देहरादून/उत्तरकाशी। आम आदमी पार्टी के सीएम प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल पिछले कई दिनों से लगातार गंगोत्री विधानसभा के दूरस्थ गांवों में जाकर डोर टू डोर कैंपेन कर रहे हैं। इस दौरान गांवों में उनका स्वागत स्थानीय लोग कर रहे हैं और आप की नीतियों को समझ रहे हैं। आज सीएम उम्मीदवार कर्नल कोठियाल ने गंगोत्री विधानसभा के कई  गांवों और इलाको में पुहंचकर डोर टू डोर प्रचार करते हुए लोगों से मुलाकात की जिस दौरान लागों ने कर्नल कोठियाल का जोरदार स्वागत किया। कर्नल कोठियाल ने सबसे पहले गणेशपुर का दौरान किया । यहां पहुंचकर लोगों से मुलाकात के बाद उन्होंने कई युवाओं और लोगों को आप पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके बाद उन्होंने पूर्व फौजियों से मुलाकात करते हुए उनके हाल चाल जाने और युवाओं से भी मुलाकात की। इसके बाउ उन्होंने वहां मौजूद लोगों को कहा, आप पार्टी आज एक मजबूत विकल्प बनकर उभर चुकी है। आप पार्टी से जनता को बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि आज हम स्वास्थ,रोजगार,शिक्षा जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। जो काम सरकारों को करना चाहिए था वो काम आज तक सरकारों ने 21 सालों में भी नहीं किया लेकिन अब वक्त आ गया है दोनों दलों की विदााई का। अबकी बार उत्तराखंड का  युवा आप पार्टी के साथ है और आप पार्टी ने जो वादे किए हैं और शहीदों ने जो सपने देखे थे पार्टी उन सभी सपनों को साकार करने का काम करेगी।
उन्होंने गणेशपुर में लोगों को संबोधित करने के बाद डोर टू डोर प्रचार किया और हर किसी को आप पार्टी को वोट देने की अपील की । यहां से वो गरम पानी ग्राम सभा पहुंचे जहां उनका महिलाओं ने हाथ जोडकर अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि 1997 के बाद वो पहली बार इस क्षेत्र में आए हैं और लोगों से मिलकर उन्हें बेहद खुशी हुई। उन्होंने यहां की महिलाओं से मिलकर उनकी कई समस्याओं पर चर्चा की और इसके बाद उन्होंने इस ग्राम सभा में भी डोर टू डोर प्रचार किया ।इसके साथ ही उन्होंने पोखरी में भी जाकर डोर टू डोर प्रचार किया ।उन्होंने लोगों को बताया कि आप पार्टी जो कहती है वो करके दिखाती है। आज दिल्ली में आप की सरकार अच्छा काम कर रही है और उत्तराखंड में आप की सरकार बनने पर यहां भी आप पार्टी अच्छा काम करेगी। उन्होंने लोगो को विश्वास दिलाया कि जो विश्वास जनता उनपर और आप पार्टी पर कर रही है वो विश्वास कभी नहीं टूटेगा। आप पार्टी को जनता एक बदलाव के रुप में देख रही है और आप पार्टी ही जनता को दोनों दलों के कुशासन से मुक्ति दिलाने का काम करेगी।

Leave A Comment