Breaking News:

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026



“आप” ने किया विधानसभा का घेराव, अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता गिरफ्तार

देहरादून । विधानसभा के एक दिवसीय सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी विपक्ष की भूमिका में दिखाई दी। आप के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तीन अलग अलग गेट से विधानसभा घेराव का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने इनको बैरिकेड पर ही रोक दिया जिस कारण इनके बीच जमकर नोक झोंक भी हुई। इस दौरान आप अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। कृषि विधेयक और बेरोजगारी केमुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी के  सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज एकदिवसीय सत्र के दौरान विधानसभा कूच किया। इस बार आम आदमी पार्टी के सैकड़ों  कार्यकर्ताओं ने नई रणनीति के तहत, प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में, अलग अलग  तीन रास्तों जहां पर बैरिकेड लगा था वहां से अंदर जाने की कोशिश की ,इस दौरान पुलिस से उनकी नोक झोंक हुई। एक तरफ डिफेंस कॉलोनी गेट से आप के अध्यक्ष एस एस कलेर,हेमा भंडारी,हिमांशु पुंडीर मोर्चा संभाले थे जिनकी पुलिस से काफी देर तक नौंक झौंक  होने के बाद पुलिस ने उनको गिरफ्तार किया और सुद्धोवाला जेल लेे गए जहां उन पर मुकदमा दर्ज कर रिहा कर दिया। इस दौरान पुलिस ने बलपूर्वक प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को पीछे धकेल जिसमें आप महिला कार्यकर्ता बेहोश हो गई और प्रदेश अध्यक्ष के गले पर डंडा लगा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष  कलेर ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि संसद में पास हुए काले कानून को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने विधानसभा का घेराव किया है, बिल को लेकर बीजेपी और कांग्रेस की सांठगांठ हो चुकी है और जो काम विपक्ष को करना चाहिए था वह काम आम आदमी पार्टी कर रही है,एस एस कलेर ने कहा कि आम आदमी पार्टी भाजपा की दमनकारी नीतियों, लाठी-डंडों से नहीं डरती, और आम आदमी पार्टी आगे भी जनता के हक हकूकों के लिए संघर्ष करती रहेगी, वहीं दूसरी ओर से मोर्चे पर मंसूरी विधानसभा प्रभारी नवीन पृषाली,रायपुर प्रभारी उमा सिसोदिया,डोईवाला प्रभारी  मौजूद रहे जिन्होंने विधानसभा के मुख्य प्रवेश वाली सड़क से अपने कार्यकर्ताओं के साथ अंदर जाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उनको मौके पर रोक दिया जहां उन्होंने धरने पर बैठ कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

Leave A Comment