Breaking News:

साइबर गैंग का भंडाफोड़, 5 शातिर गिरफ्तार -

Thursday, August 27, 2026

उत्तराखंड : आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के 6 अधिकारियों के प्रभार बदले -

Thursday, August 27, 2026

सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन -

Thursday, August 27, 2026

खेल : तुलाज इंटरनेशनल स्कूल और द एशियन स्कूल ने जीती एस.डी. जैन मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप -

Wednesday, August 26, 2026

हरिद्वार : अपनी दो सगी बहनों को मौत के घाट उतारने वाला भाई गिरफ्तार -

Wednesday, August 26, 2026

उत्तराखंड में एक सितंबर तक बारिश का अलर्ट -

Wednesday, August 26, 2026

सीएम धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया -

Wednesday, August 26, 2026

बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर प्रगति पन्त को साईं सृजन पटल ने किया सम्मानित -

Wednesday, August 26, 2026

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026



आरटीआई कार्यकर्ता सैफअली सिद्दीकी ने राज्य सूचना आयोग को लिखा पत्र , जानिए खबर

rti

हल्द्वानी। हल्द्वानी शहर के आरटीआई कार्यकर्ता सैफअली सिद्दीकी ने राज्य सूचना आयोग को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने गफूर बस्ती वार्ड नंबर 24 में हुए नागर निकाय चुनाव 18 नवंबर 2018 में स्थानीय निकाय निर्वाचन नामावली मतदाता सूची सर्वेक्षण के कार्य में हुई त्रुटि के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों अधिकारियों की जांच न करने और उन पर कार्रवाई न करने की शिकायत की गई है। सैफ ने बताया कि उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग से 22 नवंबर 2018 को सूचना अधिकार अधिनियम के तहत नागर निकाय चुनाव में मतदाता सूची सर्वेक्षण के कार्य में लगे कर्मचारियों अधिकारियों के नाम की सूची मांगी थी। उन्होंने यह भी जानकारी मांगी थी कि उनका और उनके पूरे परिवार का नाम वोटर लिस्ट में नही है। इसके अलावा क्षेत्र के लगभग 400 लोगो का नाम वोटर लिस्ट में नही है। उन्होंने बताया कि इसके उपरांत उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग के प्रथम विभागीय अपीलीय अधिकारी हिमाली जोशी पेटवाल उप सचिव राज्य निर्वाचन आयोग के समक्ष प्रथम अपील की। उन्होंने बताया कि 5 सितंबर 2019 को प्रथम विभागीय अपीलीय अधिकारी ने अपील सुनने के उपरांत उन्होंने यह निष्कर्ष निकाला कि निर्वाचक नामावली मतदाता सूची जनपद स्तर पर तैयार की जाती है। और निर्वाचक नामावली मतदाता सूची के सर्वेक्षण के कार्य में लगे कर्मचारियों अधिकारियों की ड्यूटी भी जनपद स्तर से लगायी जाती है उन्होंने जिलाधिकारी नैनीताल को पुनः अपील सुनने के निर्देश दिए थे। उन्होन बताया कि इसके उपरांत उन्होंने पुनः प्रथम अपील जिलाधिकारी नैनीताल को की। प्रथम विभागीय अपीलीय अधिकारी ने 25 अक्टुबर 2019 को लोक सूचना अधिकारी बीएस कार्की पंचस्थानि चुनावालय नैनीताल और डीम्ड लोक सूचना अधिकारी विजेन्द्र सिंह चौहान सहायक नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी को फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि सूचना अपीलार्थी को तत्काल दी जाये।

मुख्य सूचना आयु्क्त शत्रुघ्न सिंह के समक्ष दूसरी बार अपील

उन्होंने यह भी बताया कि सूचना का सही जवाब न मिलने पर उन्होंने राज्य सूचना आयोग देहरादून में मुख्य सूचना आयु्क्त शत्रुघ्न सिंह के समक्ष दूसरी बार अपील की। जिसकी सुनवाई राज्य सूचना आयोग में 23 अगस्त 2020 को हुई। जिसको सुनने के उपरांत राज्य सूचना आयोग ने मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल और नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी को तत्काल जांच कर दोषी कर्मचारियों अधिकारियों को दण्डित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि आज 2 माह बीत जाने के बाद भी दोषी कर्मचारियों और अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नही की गई है उन्होंने राज्य सूचना आयोग से तत्काल दोषी कर्मचारियों और अधिकारियों पर कार्रवाई करने की शिकायत की है।

Leave A Comment