Breaking News:

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026



उत्कृष्ट कार्य के लिए 18 ग्राम प्रधान हुए सम्मानित, जानिए खबर

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पंचायत प्रतिनिधियों से किया संवाद

टिहरी | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर पालिका परिषद हॉल , नई टिहरी में आयोजित ‘जनसंवाद’  आपका सुझाव हमारा संकल्प कार्यक्रम में प्रतिभाग किया । इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न विकासखण्डों के कुल 18 ग्राम प्रधानों को मनरेगा, एन०आर०एल०एम०, स्वयं सहायता समूहों में कार्यों एवं ग्राम स्तर पर उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों से सीधे तौर पर संवाद किया गया , एवं उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा पंचायत प्रतिनिधि गांव में आम जनता से सीधे तौर पर जुड़े होते हैं, जिसके फलस्वरूप प्रधानों के सुझाव काफी महत्वपूर्ण होते हैं। विभिन्न विकास खंडों से आए करीब 400 प्रधानों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चंद्रबदनी एवं कुंजापुरी की इस धरती को प्रणाम करता हूं। उन्होंने कहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपेक्षा अनुसार तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। केदारनाथ धाम से प्राधनमंत्री ने पूरी दुनिया को संदेश दिया कि 21वी सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का होगा। राज्य जब 25वॉ स्थापना दिवस मना रहा होगा, तब राज्य सभी क्षेत्रों में देश का अग्रणीय एवं आदर्श राज्य होगा। हमारी सरकार प्रत्येक क्षेत्र में विकास का लक्ष्य रख रही है। जिसके अंतर्गत प्रत्येक विभाग को आने वाले 10 साल हेतु रोड मैप तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों की राय एवं संवाद , विकास में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पलायन रोजगार, स्वास्थ्य , शिक्षा जैसे तमाम मुद्दों पर आने वाले सालों में किस तरह सरकार और जनता के बीच समन्वय बनाकर कार्य किया जाए इसके लिए सरकार ने बोधिसत्व विचार श्रृंखला कार्यक्रम की शुरुआत की है। जिसके माध्यम से सरकार विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर चुके अनुभवी लोगों से सुझाव ले रही है, इसके आधार पर विकास की रूपरेखा बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड , हिंदुस्तान का श्रेष्ठ राज्य बने इसके लिए विकल्पों रहित संकल्प के मंत्र के साथ हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है। सरकार प्रत्येक व्यक्ति से आए सुझाव पर कार्य करेगी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड पर जन भावनाओं के अनुरूप फैसला लिया गया। हमारी सरकार जो घोषणा करेगी, उनका शासनादेश भी जारी करेगी। साथ ही हर घोषणा से पहले उनका वित्तीय आकलन भी किया जाता है। हम राजनीति में लोकनीति पर कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा हमारी सरकार ने लंबे समय से चली आ रही मांगों को देखते हुए पी.आर.डी जवानों, उपनल कर्मियों , ग्राम प्रधानों , आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा उत्तराखंड आंदोलनकारियों को मिलने वाली पेंशन को भी हमारी सरकार ने बढ़ाने का कार्य किया है। खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए राज्य में नई खेल नीति लाई गई है। हमारी सरकार युवाओं को रोजगार देने पर कार्य कर रही है। विभिन्न विभागों में रिक्त चल रहे 24000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चालू है। लंबे समय से चली आ रही पुलिस भर्ती की मांग को भी सरकार ने पूरा करने का कार्य किया है। आपदा के दौरान सरकार एवं प्रशासन ने पूरी निष्ठा से कार्य किया जिसके फलस्वरूप हमने बड़े पैमाने पर होने वाले जानमाल के नुकसान से राज्य को बचाया। हाल ही में टिहरी क्षेत्र हेतु हुई 21 योजनाओं का शिलान्यास विकास की राह पर मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा हमारी सरकार सरलीकरण समाधान और निस्तारण के मंत्र के साथ आगे बढ़ने का कार्य कर रही है। इस दौरान उन्होंने सीडीएस जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देते हुए उनके निधन को देश के साथ ही उत्तराखंड के लिए बड़ी क्षति बताया। विभिन्न विकास खंडों से आए ग्राम प्रधानों ने मनरेगा में कार्य दिवस बढ़ाए जाने ,लोक परंपरा के अनुसार होमस्टे योजना का क्रियान्वयन। बंजर भूमि पर स्वरोजगार हेतु अलग से योजना लाए जाने जैसे विभिन्न सुझाव से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। जिस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी सुझावों को गंभीरता से निर्णय लेने की बात कही। इस दौरान टिहरी विधायक धन सिंह नेगी, विधायक घनसाली शक्ति लाल शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवान, जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, जिला अध्यक्ष बीजेपी विनोद रतूड़ी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave A Comment