Breaking News:

प्रियंका जोशी और कल्पना जोशी के सिर सजा “तीज क्वीन” का ताज -

Sunday, September 20, 2026

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान पर कार्यक्रम आयोजित -

Sunday, September 20, 2026

उत्तम सोच धर्म लोभ का त्याग और आत्म-पवित्रता का संदेश देता है : पूर्णमति माताजी -

Sunday, September 20, 2026

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026



उत्तरांचल प्रेस क्लब चुनाव : प्रदीप गुलेरिया अध्यक्ष एवं गिरिधर शर्मा बने महामंत्री

श्रीनिवास पंत,चांद मोहम्मद, भगवती प्रसाद कुकरेती आदि को मिली विजय

देहरादून । उत्तरांचल प्रेस क्लब कार्यकारिणी- 2021 के चुनाव आज चुनाव अधिकारी अभिषेक मिश्रा सहायक चुनाव अधिकारी ओ.पी. बेंजवाल व नागेंद्र नेगी की देखरेख में संपन्न हुए। चुनाव प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक हुआ। अपराह्न 3 बजे से मतगणना आरंभ हुई। चुनाव मतगणना संपन्न होने के उपरांत चुनाव अधिकारी अभिषेक मिश्रा ने कार्यकारिणी-2021 के आठ पदाधिकारियों व सदस्य कार्यकारिणी के नौ पदों के निर्वाचित सदस्यों की घोषणा की। अभिषेक मिश्रा ने बताया कि अध्यक्ष पद पर प्रदीप गुलेरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर देवेन्द्र सिंह नेगी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजकिशोर तिवारी, महामंत्री पद पर गिरिधर शर्मा, संयुक्त मंत्री पद पर राजू पुशोला, संयुक्त मंत्री ( महिला आरक्षित) पद पर लक्ष्मी बिष्ट, कोषाध्यक्ष पद पर विकास गुसाई व सम्प्रेक्षक पद पर शिशिर प्रशांत निर्वाचित हुए । इसी तरह सदस्य कार्यकारिणी के नौ पदों के लिए हुए मतदान में श्रीनिवास पंत 161 मत, चांद मोहम्मद 158 मत, भगवती प्रसाद कुकरेती 155 मत, मनोज सिंह जयाड़ा 142 मत, शैलेन्द्र सेमवाल 141 मत, विनोद पोखरियाल 135 मत, अमित कुमार शर्मा 123 मत, दीपक फरस्वाण 119 मत व अजय राणा 118 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए। इसके साथ ही इंद्रदेव रतूड़ी और सुभाष कुमार को 111 और अनुपम सकलानी को 77 मतों से ही संतोष करना पड़ा। मिश्रा ने बताया कि कुल मत 264 थे, इसमें से 219 सदस्यों ने मत का प्रयोग किया। 3 मत निरस्त किए गए। चुनाव अधिकारी व सहायक चुनाव अधिकारियों ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों को शुभकामनाएं दी। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सदस्यों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्य कार्यकारिणी को फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया और साथ ही जश्न मनाकर खुशी का इजहार किया।

Leave A Comment