Breaking News:

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026



उत्तराखंड : अंतर्राज्यीय गिरोह के पाँच डकैत गिरफ्तार

पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 20 हजार का ईनाम देने की घोषणा

पौड़ी/देहरादून । जनपद पौड़ी गढ़वाल में कोटद्वार के सिताबपुर क्षेत्र में हुई डकैती की घटना का पौड़ी गढ़वाल पुलिस ने किया खुलासा। घटना में संलिप्त पांच अभियुक्तों को मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लाखों रुपये की नकदी व जेवरात भी बरामद किये हैं। अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक ने नीरू गर्ग पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र एवं पी0 रेणुका देवी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौड़ी गढ़वाल की विशेष सराहना की है। साथ ही घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 20 हजार का ईनाम देने की घोषणा करते हुए कहा कि पुलिस टीम ने बहुत अच्छा काम किया है, टीम को मेडल प्रदान किये जाने पर भी विचार किया जाएगा। 25 दिसम्बर, 2020 की प्रातः सिताबपुर, कोटद्वार निवासी प्रमोद कुमार प्रजापति के आवास पर पांच हथियार बन्द लोगो  परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर और हथियारों की नोक पर लाखों रुपये की नकदी व जेवरात की लूट की थी। अपराध की गम्भीरता को देखते हुये पुलिस उपमहानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल द्वारा अभियोग के सफल अनवरण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी, कोटद्वार के पर्यवेक्षण में 07 टीमें गठित की गयी। पुलिस टीमों द्वारा तकनीकी सहायता एवं सुरागरसी पतारसी कर 09 दिनों के लगातार अथक प्रयास से कल दिनांक 03 जनवरी, 2021 को अभियोग में संलिप्त अभियुक्त राजकुमार उर्फ छोटा व उसके 04 साथियों को थाना चरथावल क्षेत्र जिला मुजफ्फरनगर (उ0प्र0) से डकैती के माल सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त राजकुमार उर्फ छोटा ने बताया कि प्रवीण प्रजापति, प्रमोद कुमार (वादी) का करीबी रिश्तेदार है उसने ही हमें बताया कि वह काफी धनवान व्यक्ति है और अन्य जानकारियां भी हमें दी जिसके फलस्वरुप मैं, कपिल कुमार उर्फ रावण,सन्दीप कुमार उर्फ पिन्टू,संजीव कुमार उर्फ सोनू,धीरज,अंकित पुण्डीरव प्रवीण प्रजापति ने मिलकर प्रमोद कुमार (वादी) के घर में डकैती करने की रणनीति बनाई  फिर हमने प्रमोद कुमार (वादी) के घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया। इसके अतिरिक्त अभियुक्त राजकुमार व अभियुक्त कपिल कुमार उर्फ रावण उर्फ बड़ा ने अपने साथी अंकित उर्फ बबलू पुत्र प्रदीप निवासी ग्राम बिरालसी थाना चरथावल जिला मुजफ्फनगर (उ0प्र0) के साथ मिलकर दिनांक 13.09.2020 थाना कनखल जनपद हरिद्वार क्षेत्र में 22 लाख लूट की घटना कारित करना भी बताया जिस सम्बन्ध में थाना कनखल जनपद हरिद्वार में अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त गणों द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश व अन्यत्र भी लूट, डकैती की घटना करना प्रकाश में आया है आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अभियुक्तगणों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में भी अभियोग पंजीकृत किये गये है। उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्तगण प्रवीण प्रजापति पुत्र चन्द्रपाल व अंकित पुण्डीर पुत्र प्रदीप की शीघ्र गिरफ्तारी हेतू जनपद पुलिस प्रयासरत है।

Leave A Comment