Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



उत्तराखंड : अलग अलग स्थानों से पुलिस ने दस लाख की स्मैक एवं 16 लाख रु कीमत की अफीम के साथ आरोपियों को किया गिरफ्तार

 

हल्द्वानी। पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार  किया है। आरोपी के कब्जे से 103 ग्राम स्मैक बरामद किया गया है। पकड़ी गई स्मैक की कीमत करीब दस लाख रूपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने बताया त्योहारी सीजन के मद्देनजर शहर में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सूचना के आधार पर पुलिस एवं एसओजी संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए मो मिक्की वारसी को सतवाल पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया गया है। जिसकी तलाशी में उसके पास से 103 ग्राम अवैध स्मैक एवं एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो राजमिस्त्री का काम करता है। अधिक पैसों के लालच में उसने स्मैक तस्करी का काम शुरू किया। वह बहेड़ी बरेली के तस्करों से सस्ते दाम में स्मैक खरीदकर स्वयं के इलेक्ट्रॉनिक तराजू से पुड़िया बनाकर ग्राम के हिसाब से स्मैक बेचता है। पूछताछ में आरोपी ने बताया स्मैक को उत्तर प्रदेश से लाकर हल्द्वानी में बेचने का काम करता था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक बाइक भी बरामद की है। जिससे वह स्मैक की सप्लाई कर रहा था। आरोपी पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के मामले में दो बार जेल जा चुका है। एसएसपी ने बताया पूछताछ में आरोपी ने तीन अन्य नामों का खुलासा किया है। उनकी भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। वही रुद्रपुर पुलिस ने जहां 16 लाख रुपये कीमत की अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, काशीपुर में 28 लाख रुपये कीमत की 225 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी  पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। दोनों ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसके बाद पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। रुद्रपुर में ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने अफीम की खेप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।नआरोपी मूल रूप से बरेली का रहने वाला है और ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में रहकर अफीम का कारोबार कर रहा था। एसपी सिटी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आवास विकास चौकी इंचार्ज नीमा बोहरा मोदी मैदान के पास गश्त कर रही थी। तभी एक युवक संदिग्ध दिखाई दिया। जब युवक को रोककर पूछताछ की तो युवक सकपका गया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास 1.4 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम प्रताप सिंह यादव निवासी आंवला बरेली हाल निवासी आजाद नगर बताया। पुलिस ने आरोपी से एक मोबाइल, 20 हजार की नगदी भी बरामद की है। आरोपी ने बताया कि वह झारखंड निवासी पिंटू उसे कम दाम पर अफीम सप्लाई करता है। जिसे वह आसपास के स्थानों में बेचता था। वहीं, बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय कीमत 16 लाख 18 हजार रुपए आंकी जा रही है। दूसरी ओर काशीपुर आईटीआई थाना पुलिस ने ठाकुरद्वारा जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों के कब्जे से 225 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस की कड़ी पूछताछ के दौरान दोनों तस्करों में से एक ने अपना नाम दीपक यादव बताया। जो उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद का रहने वाला है। वहीं, दूसरे आरोपी ने अपना नाम पवन कुमार बताया जो लौगीखुर्द गांव, मुरादाबाद का रहने वाला है।

Leave A Comment