Breaking News:

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026



उत्तराखंड : “आप” पार्टी ने अपने छह आपराधिक पृष्ठभूमि वाले प्रत्याशियों की सूचना सार्वजनिक की, अन्य पार्टियां कब करेंगे ?

 

chunav

देहरादून। आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत सबसे पहले अपने छह आपराधिक पृष्ठभूमि वाले प्रत्याशियों की सूचना सार्वजनिक की है। यह सूचना आप ने सोशल मीडिया के माध्यम से जारी की है। आयोग के निर्देशों के तहत आप ने इन प्रत्याशियों के चयन की वजह भी बताई है। आम आदमी पार्टी की ओर से सोशल मीडिया में जारी सूचना के मुताबिक, चमोली की थराली सीट से प्रत्याशी गुड्डू राम पर 2021 से चल रहे मुकदमे की जानकारी देते हुए घाट आंदोलन में उनकी सक्रिय भूमिका को चयन की मुख्य वजह बताया है। देहरादून कैंट में रविंद्र सिंह आनंद पर 2017 में दर्ज केस की जानकारी भी उजागर की है। इसकी वजह यह बताई है कि वह किसान हैं और गरीब बेटियों की शादियां कराते हैं। जनता के बीच उन्हें अच्छा काम जारी रखने के लिए टिकट दिया गया है। पौड़ी सीट पर मनोहर लाल पहाड़ी पर 2017 में केस दर्ज हुआ था। हालांकि यह केस आरपी एक्ट में दर्ज है। पौड़ी की कोटद्वार सीट से प्रत्याशी अरविंद कुमार पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे की जानकारी देते हुए पार्टी का कहना है कि कोविड-19 महामारी में जनता के बीच काम करने के दौरान उन पर यह केस दर्ज हुआ है। नैनीताल की रामनगर सीट पर प्रत्याशी शिशुपाल सिंह रावत पर दर्ज मुकदमे की जानकारी दी गई है, जिसमें बताया गया है कि इस पर स्टे है। उनके चयन की वजह यह बताई गई है कि वह स्कूल संचालित करते हैं, जिसमें वंचित वर्ग के बच्चों को वह निशुल्क शिक्षा देते हैं। काशीपुर में दीपक बाली पर दर्ज मुकदमें की जानकारी देते हुए आप ने कहा है कि वह शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम कर रहे हैं, इस वजह से उन्हें चुना गया है। उनके मुकाबले में पार्टी को कोई प्रत्याशी नहीं मिला। चुनाव प्रचार अभियान के दौरान प्रत्याशी को तीन बार अपनी क्रिमिनल केस की जानकारी न्यूज पेपर और टीवी के माध्यम से प्रसारित करनी होगी। प्रत्याशी को नाम वापसी की अंतिम तिथि के अंतिम चार दिनों में जानकारी जारी करनी होगी। इसके बाद अगले पांच से आठ दिन में दोबारा और फिर चुनाव प्रचार के नौंवे दिन से प्रचार के अंतिम दिन तक। दलों को अपने सभी प्रत्याशियों की आपराधिक पृष्ठभूमि की पूरी जानकारी वेबसाइट, सोशल मीडिया व समाचार पत्रों में जारी करनी होगी। दलों को यह भी बताना होगा कि उन्होंने आपराधिक पृष्ठभूमि वाले प्रत्याशी को क्यों चुना? यह भी बताना होगा कि उन्हें अन्य कोई ऐसा व्यक्ति क्यों नहीं मिला, जो कि आपराधिक पृष्ठभूमि वाला न हो।

Leave A Comment