Breaking News:

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026



उत्तराखंड : आम आदमी पार्टी का इस सीट पर मास्टर स्ट्रोक

 

देहरादून। उत्तराखंड तराई के बडे किसान नेता जगतार बाजवा और सुनीता बाजवा ने दिल्ली में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के हाथों आप पार्टी की विधिवत सदस्यता ग्रहण करने के बाद बाजपुर समेत पूरे तराई क्षेत्र में आप पार्टी की जीत को और मजबूत कर दिया है। आप पार्टी के मास्टर स्ट्रोक से जहां सुनीता टम्टा बाजवा ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है तो दूसरी ओर पूरी तराई में अब बीजेपी और कांग्रेस के आगे सियासी संकट भी खडा हो गया है। उन्होंने आप पार्टी के कैंपेन कमेटी अध्यक्ष दीपक बाली के साथ मंगलवार देर शाम दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करते हुए आप पार्टी की सदस्यता ली। आप प्रवक्ता समित टिक्कू ने प्रेस बयान जारी करते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी हमेशा ही महिला विरोधी रही है। उन्होंने कांग्रेस की कर्मठ कार्यकर्ता रही सुनीता बाजवा की भी अनदेखी की है। कांग्रेस ने उन लोकतंत्र के हत्यारों को टिकट देने का काम किया है जिनकी वजह से लोकतंत्र 2016 में शर्मसार हुआ। समित ने बताया कि आप पार्टी हमेशा से ही मातृशक्ति का सम्मान करती आई है। उन्होंने आगे बताया कि डूबता जहाज बन चुकी कांग्रेस ने जहां सुनीता बाजवा की अनदेखी की तो आप ने सुनीता का सम्मान करते हुए उन्हें हाथों हाथ पार्टी में ले लिया है। सुनीता बाजवा 2017 में विधानसभा चुनाव लड चुकी हैं और उन्हें 42329 मत हासिल हुए थे। उनके पति जगतार बाजवा एक किसान नेता हैं और दिल्ली में किसान आंदोलन के दौरान उनकी किसान आंदोलन में बहुत बडी भूमिका रही है। बाजवा परिवार के आप पार्टी में आने से जहां सिख समुदाय आप पार्टी से जुडेगा वहीं लाखों किसानों का सीधा साथ भी आप पार्टी को  मिलने जा रहा है। सुनीता बाजवा और जगतार बाजवा के आने से पूरे यूएस नगर में आप पार्टी काफी मजबूत हुई है। आप पार्टी ने किसान आंदोलन के दौरान किसानों के साथ खडे होकर तीनों बिलों का लगातार विरोध किया था जिस दौरान आप के नेता दिल्ली बॉर्डर समेत प्रदेश के कई किसान सम्मेलनों में किसानों का समर्थन करने पहुंचे। आप पार्टी ने किसानों के लिए अलग से संकल्प पत्र जारी करते हुए पूरे यूएस नगर में दो बार यात्राओं का आगाज किया था। आप के वरिष्ठ नेता भगवंत मान ने यूएस नगर में किसानों के हक में किसान न्याय संकल्प यात्रा भी निकाली थी, जिसमें कई किसान आप पार्टी का समर्थन करते नजर आए। उन्होंने आगे बताया कि हमारे संकल्प पत्र में किसानों के लिए कई गारंटियां मौजूद हैं जिनमें हमने किसानों को आप की सरकार बनने पर गेंहूं धान की फसल पर प्रति क्वींटल 2500 रुपये देने का वादा किया, गन्ना किसानों को 400 रुपये प्रति क्वींटल पैसा दिया जाएगा,किसानों के बिजली के सभी बिल माफ किए जाएंगे,किसानों को फसल बीमा के रुप में दिल्ली की तर्ज पर प्रति हेक्टेयर 50 हजार रुपये समेत एमएसपी,कर्जा माफ जैसे महत्वपूर्ण वादे किए गए हैं। वहीं सुनीता बाजवा ने कहा कि आप पार्टी ने उन्हें उचित सम्मान दिया है और वो आप पार्टी और शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करती हैं। उन्होंने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने दल बदलुओं पर भरोसा जताया है। लेकिन अबकी बार जनता ऐसे नेताओं को माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि अबकी बार प्रदेश में प्रचंड बहुमत से आप की सरकार बनने जा रही है और कांग्रेस और बीजेपी अब आप की आंधी के आगे टिक नहीं पाएंगे।

Leave A Comment