Breaking News:

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026



उत्तराखंड : आयोजित होगा अंगूर महोत्सव

 

देहरादून । राज्य सरकार का पर्यटन विभाग 19 से 21 फरवरी तक महाराष्ट्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक, जुन्नर में 3-दिवसीय अंगूर महोत्सव की मेजबानी करेगा। इस महोत्सव का उद्देश्य जुन्नर के अंगूर के बगीचों को राज्य के अत्यधिक लोकप्रिय पर्यटन स्थल बनाना और अंगूर कृषि-पर्यटन को बढ़ावा देना है। महामारी के एक मुश्किल वर्ष के बाद, फिर से पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार महाराष्ट्र, राज्य में घूमने और राज्य भर के उत्सवों में शामिल होने का सुनहरा अवसर प्रदान करता है। मालशेज की खूबसूरत पर्वत श्रृंखलाओं से घिरा जुन्नर, अपने घुमावदार प्राकृतिक घाटों, पुरातन गुफाओं और दो अष्टविनायक मंदिरों के साथ राज्य का एक आदर्श पर्यटन स्थल है। पर्यटन निदेशालय पुणे क्षेत्र की उप निदेशक सुप्रिया करमरकर ने बताया, “महोत्सव में पर्यटक खेत-के-ताजे अंगूरों के विशेष सफर का आनंद उठा सकेंगे, मौके पर ही पेय पदार्थों का उपभोग कर सकेंगे, उन्हें खरीद सकेंगे और वाइन बनाने की पूरी प्रक्रिया देख सकेंगे। यहाँ अंगूरों की विभिन्न किस्में और अंगूर के उत्पाद जैसे कि किशमिश, ब्लैक करंट, ग्रेप जूस आदि होंगे। पर्यटकों को सीधे खेत से ताजा-तोड़े गए अंगूर खरीदने का मौका भी मिलेगा। उन्होंने कहा “अंगूर की फसल उगाने वालों को पर्यटकों, विशेषज्ञों और व्यावसायिक उद्यमों के साथ मिलने और अनुभव का आदान-प्रदान करने के अवसर के साथ, यह उनकी पहुँच का दायरा बढ़ाने में मदद करने का एक उत्कृष्ट तरीका है। उत्सव का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करने के लिए, प्रतिभागियों को 18 फरवरी तक अपना पंजीकरण कराना होगा। वे वेबसाइट पर जा सकते हैं और इसका हिस्सा बनने के लिए फॉर्म भर सकते हैं।”महोत्सव के कुछ प्रमुख आकर्षणों में स्थानीय भोजन और ग्रामीण झांकी, हेरिटेज वॉक और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल होंगे। उनके यात्रा-कार्यक्रम में अंगूर फार्म की यात्रा, जुन्नर हेरिटेज वॉक, वाइनरी की यात्रा, नानेघाट, नौका विहार, ओझर गणपति मंदिर, गिब्सन स्टैचू, लेन्याद्री गणपति मंदिर, तम्हाने संग्रहालय, अंबा-अंबिका गुफाएं और जुन्नर साप्ताहिक बाजार जैसे कम घूमे गए पर्यटक स्थल शामिल होंगे। महोत्सव के दौरान कई सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। यह महोत्सव स्थानीय किसानों, स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय कारीगरों को पर्यटकों के समक्ष अपने कार्य को प्रस्तुत करने का एक बड़ा अवसर प्रदान करेगा।

Leave A Comment