Breaking News:

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026

देश प्यार और मोहब्बत से चलेगा, नफरत से नहींः मदनी -

Thursday, June 25, 2026

धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः मुख्यमंत्री धामी -

Thursday, June 25, 2026

जूनून और साहस के आगे झुकी दिव्यांगता -

Thursday, June 25, 2026

आईपीएस अमित सिन्हा को डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ने दी बधाई, जानिए खबर -

Thursday, June 25, 2026

जरा हटके : लैंड-लव-थूक जिहाद के बाद अब विकेश नेगी ने उठाया ‘नौकरी जिहाद’ का मुद्दा -

Sunday, June 21, 2026

हेमकुंड यात्रा से जुड़े प्रकरण को सांप्रदायिक रंग देने वालों पर होगी कार्रवाईः गृह सचिव उत्तराखंड -

Sunday, June 21, 2026

कुलपति द्वारा एक वर्ष में गढ़वाल विवि ने नए आयाम स्थापित किए, जानिए खबर -

Sunday, June 21, 2026

जैन धर्म : श्रुत पंचमी के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित -

Saturday, June 20, 2026

जैन कुल उपनिति संस्कार का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

लोहाघाट में कार खाई में गिरने से लगी आग में दो लोगों की मौत, तीन घायल -

Saturday, June 20, 2026

भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

पहचान : डीआईटी यूनिवर्सिटी की एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने संस्थान और राष्ट्र का नाम किया रोशन -

Wednesday, June 17, 2026

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ -

Wednesday, June 17, 2026

मोदीपुरम से ऋषिकेश तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सपना होने जा रहा सच -

Wednesday, June 17, 2026

दोषियों को कड़ा सबक सिखाए सरकारः अनुप पांडेय -

Monday, June 15, 2026



उत्तराखंड : इस बहुउद्देशीय परियोजना को केन्द्रीय कैबिनेट की मंजूरी पर सीएम ने जताया आभार, जानिए खबर

 

देहरादून | मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय कैबिनेट द्वारा लखवाङ बहुद्देशीय परियोजना की स्वीकृति दिये जाने पर प्रधानमन्त्री  नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री  गजेन्द्र सिंह शेखावत व केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि  प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय महत्व की परियोजना जल्द पूरी होगी। वर्षों से लम्बित परियोजना पर प्रधानमन्त्री  की इच्छा शक्ति से राष्ट्र हित में निर्णय लिया गया है। 90 प्रतिशत केन्द्रीय वित्त पोषण की इस परियोजना से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली व राजस्थान राज्य लाभान्वित होंगे। इससे इन राज्यों को जलापूर्ति होगी।  परियोजना के जल घटक का लाभ 6 राज्यों को मिलेगा तथा विद्युत घटक का लाभ उत्तराखंड को मिलेगा। जलघटक का 90% केन्द्र सरकार द्वारा अनुदान सहायता के रूप में दिया जाएगा। उत्तराखण्ड के विपुल जलसंसाधन का उपयोग राज्य को देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में किया जा रहा है।  लखवाड़ परियोजना आरंभ होने पर उत्तराखण्ड ऊर्जा राज्य बनने की दिशा में एक और छलांग लगाने जा रहा है, जिसमें राज्य ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के साथ ही देश के अन्य पांच राज्यों को जल आपूर्ति कर सकेगा। लखवाड परियोजना के जलाशय मे 330 एमसीएम संचित जल से  दिल्ली ,हिमाचल प्रदेश उत्तरप्रदेश, हरियाणा और राजस्थान को सिंचाई एवं पीने के पानी की जलापूर्ति होगी तथा यमुना जी के पुनरुद्धिकरण की दिशा में प्रगति होगी। लखवाड़ बांध में संचित जल से वर्तमान पूर्वी एवं पश्चिमी यमुना नहर के नेटवर्क से लगभग 34 हजार हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि की सिंचाई होगी। परियोजना पर लगभग 5747 करोड़ का व्यय होगा। जिसमे जलघटक लगभग 4673 करोड़ तथा ऊर्जा घटक  लगभग 1074 करोड़ है।

. 204 मीटर ऊँचा कोंक्रीट ग्रेविटी बांध

• 3×100 MW (मैगावाट) क्षमता का भूमिगत विद्युत् गृह

• कटापत्थर ग्राम के समीप  बैराज

लखवाड़ परियोजना  से 475 मिलियन यूनिट का उत्पादन होगा। इसके अतिरिक्त लखवाड़ बांध में संचित जल की नियमित निकासी से  व्यासी, ढकरानी, ढालीपुर एवं कुल्हाल विद्युत गृहों से लगभग 115 मिलियन यूनिट का अतिरिक्त वार्षिक विद्युत उत्पादन भी प्राप्त होगा।

Leave A Comment