Breaking News:

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026



उत्तराखंड : कर्नल कोठियाल ने भाजपा व कांग्रेस को दी चुनौती, जानिए खबर

देहरादून । आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार और आप पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल ने बीजेपी कांग्रेस दोनों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पहले रोजगार के मुद्दे पर हरीश रावत और बीजेपी के सवालों पर कहा, वो दोनों दलों को खुले मंच पर बहस की चुनौती देते हैं कि वो आए और अपने रोजगार प्लान पर बात करें, हम भी अपने रोजगार प्लान पर बात करेंगे। उन्होंने कहा, अगर वो रोजगार पर बहस करना चाहते हैं, तो वो बहस करने को तैयार हैं और खुले मंच पर वो बताएंगे कि हिमालयी राज्य में आखिर कैसे रोजगार मुहैया कराया जा सकता है। आराघर स्थित कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि देवभूमि को आध्यात्मिक राजधानी बनाने की घोषणा के बाद से ही दोनों दल भयभीत हैं। दोनों दल अब आप पार्टी पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने दोनों दलों के नेताओं से पूछा, इनको हिन्दुओं से तकलीफ है या आध्यात्मिक राजधानी से तकलीफ है जो बीते दिनों से, आध्यात्मिक राजधानी पर बेवजह सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, योग हिमालय से जुडा हुआ है और जब हमारी पार्टी आध्यात्म को पहाड से जोडना चाहती है, तो बीजेपी कांग्रेस के लोगों को तकलीफ होने लगी है। उन्होंने यूथ फाउंडेशन द्वारा सेना में भर्ती युवाओं के बारे में बोलते हुए कहा कि, वो तथ्यों पर बात करते हैं,दोनों ही दल उनसे खुले मंच पर बहस कर लें ,वो तथ्यों के साथ बहस के लिए हमेशा तैयार हैं। उन्होंने आगे कहा कि, वो तो कभी भी सरकार में नहीं रहे ,सरकार का हिस्सा तो कांग्रेस और बीजेपी रही ,लेकिन तब आखिर क्यों वो रोजगार देने के नाम पर चुप रहे। क्यों नहीं इन दोनों दलों ने युवाओं को रोजगार मुहैया नहीं करवाए । उन्होंने दोनों दलों के नेताओं से पूछा आखिर उन्होंने युवाओं के रोजगार,फौज में भर्ती ,गौरव सेनानी,फौजियों और अन्य फोर्सस के लिए अब तक क्या किया। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि, कोई भी खुले मंच पर अपने तथ्य लेकर आए वो बहस करने को तैयार हैं। बिना तथ्यों के आरोप प्रत्यारोप ना करें। उन्होंने कहा केदारनाथ पुननिर्माण से लेकर नंदा राजजात यात्रा तक उनके सानिध्य में कई युवाओं ने इन्हें संचालित किया जो अपने आप में एक मिसाल है। अब आप पार्टी रुकने वाली नहीं है। यूथ फाउंडेशन पर उठे सवाल पर जवाब देते हुए कर्नल कोठियाल ने कहा कि 4 लोगों से शुरु हुआ यूथ फांउडेशन का सफर अब हजारों की संख्या पार कर चुका है ,और कई युवा आज इससे जुडकर रोजगार पा चुके हैं,लेकिन अफसोस कि कुछ लोगों को युवाओं को रोजगार देना गलत नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि, हमारे मन में किसी के लिए भी द्वेष नहीं है और अगर मैं अच्छा काम करता हूं तो हरीश रावत जी को अच्छे काम की तारीफ जरुर करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि, यूथ फाउंडेशन का राजनीति से कोई भी सरोकार नहीं है और यूथ फांउडेशन गुप्काशी में आरएसएस के लोगों को भी डिजास्टर मैनेजमैंट की ट्रेनिंग दे चुका है। उन्होंने कहा कि ,डिजास्टर में यूथ फाउंडेशन ने बहुत बेहतर काम किया और अभी बीते 18 जुलाई में उत्तरकाशी जिले के गांवों में जो आपदा आई उसमें फाउंडेशन के युवाओं ने 15 दिन कैंप कर लोगों की मदद की। उन्होंने आगे कहा कि, यूथ फाउंडेशन के विरोध का मतलब ,रोजगार का विरोध करना है और आज प्रदेश के हर गांव में यूथ फाउंडेशन से जुडे युवा हैं। लेकिन अगर अब भी बीजेपी कांग्रेस के नेताओं के मन में कोई सवाल है तो वो सवाल करते रहें उन्हें इससे और ज्यादा ताकत मिलेगी।

Leave A Comment