Breaking News:

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग -

Thursday, October 8, 2026

उत्तराखंड : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान 8 से 10 अक्टूबर -

Thursday, October 8, 2026

जरा हटके : मणिगुह में आंगन मिलन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई -

Thursday, October 8, 2026

हरिद्वार : बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

दून पुलिस ने नेपाली गैंग का सदस्य किया गिरफ्तार, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026



उत्तराखंड की दो नर्सों को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया, जानिए खबर

नैनीताल। उत्तराखंड की दो नर्सों शशिकला पांडे और गंगा जोशी को फ्लोरेंस नाइटेंगल अवॉर्ड 2021 से नवाजा गया। सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दोनों नर्सों को सम्मानित किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी दोनों नर्सों को ट्वीट करते हुए बधाई दी। शशिकला नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल में तैनात हैं। वहीं, गंगा जोशी खटीमा के उप जिला चिकित्सालय में एएनएम के पद पर तैनात हैं। गंगा जोशी को जागरूकता प्रोग्राम, कोविड-19 में विशेष योगदान, आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की कई ट्रेनिंग में प्रतिभाग करने पर यह पुरस्कार दिया गया है। जबकि, शशिकला पांडे को यह सम्मान उनकी ओर से मरीजों के प्रति समर्पण और निस्वार्थ सेवा के लिए दिया गया है। नर्सिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवॉर्ड पाने वालीं शशिकला पांडे बीडी पांडे अस्पताल की मेट्रन हैं। शशिकला को सम्मान मिलने पर बीडी पांडे अस्पताल में खुशी की लहर है। वह बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में पिछले 16 साल से सेवा दे रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना काल में भी उल्लेखनीय कार्य किए। जिसके चलते वह कोरोना योद्धा प्रमाण पत्र से भी सम्मानित हो चुकी हैं। शशिकला पांडे अपने हंसमुख स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। अस्पताल के सफाई कर्मचारी, चतुर्थ श्रेणी कर्मी, स्टाफ नर्स की ड्यूटी लगाने की जिम्मेदारी इनके ऊपर ही है। घर में 22 वर्षीय दिव्यांग बेटी व पैरालाइज्ड पति की देखभाल के साथ-साथ यह अस्पताल की जिम्मेदारी भी बखूबी निभाती हैं। शशिकला पांडे का कहना है कि उनको अस्पताल प्रबंधन का पूरा सहयोग मिलता है। जिसके चलते वह अपनी ड्यूटी सही से कर पाती हैं। उनको अवॉर्ड मिलने पर अस्पताल के पीएमएस डॉ. एलएमएस रावत ने कहा कि अस्पताल की मेट्रन को यह सम्मान मिलने से अस्पताल का गौरव बढ़ा है। पिछले दिनों नैनीताल पहुंचे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने मेट्रन के परिवार की स्थिति, कार्यों व लगन से प्रभावित होकर उनको 10001 रुपये का इनाम दिया था। बीती 15 जून को राज्यपाल ने बीडी पांडे अस्पताल का निरीक्षण किया था। उस दौरान शशिकला पांडे ने राज्यपाल को अस्पताल का निरीक्षण कराया था। साथ ही अस्पताल के कार्यों की जानकारी दी थी।

Leave A Comment