Breaking News:

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026

देश प्यार और मोहब्बत से चलेगा, नफरत से नहींः मदनी -

Thursday, June 25, 2026

धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः मुख्यमंत्री धामी -

Thursday, June 25, 2026

जूनून और साहस के आगे झुकी दिव्यांगता -

Thursday, June 25, 2026

आईपीएस अमित सिन्हा को डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ने दी बधाई, जानिए खबर -

Thursday, June 25, 2026

जरा हटके : लैंड-लव-थूक जिहाद के बाद अब विकेश नेगी ने उठाया ‘नौकरी जिहाद’ का मुद्दा -

Sunday, June 21, 2026

हेमकुंड यात्रा से जुड़े प्रकरण को सांप्रदायिक रंग देने वालों पर होगी कार्रवाईः गृह सचिव उत्तराखंड -

Sunday, June 21, 2026

कुलपति द्वारा एक वर्ष में गढ़वाल विवि ने नए आयाम स्थापित किए, जानिए खबर -

Sunday, June 21, 2026

जैन धर्म : श्रुत पंचमी के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित -

Saturday, June 20, 2026

जैन कुल उपनिति संस्कार का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

लोहाघाट में कार खाई में गिरने से लगी आग में दो लोगों की मौत, तीन घायल -

Saturday, June 20, 2026

भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

पहचान : डीआईटी यूनिवर्सिटी की एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने संस्थान और राष्ट्र का नाम किया रोशन -

Wednesday, June 17, 2026

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ -

Wednesday, June 17, 2026

मोदीपुरम से ऋषिकेश तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सपना होने जा रहा सच -

Wednesday, June 17, 2026

दोषियों को कड़ा सबक सिखाए सरकारः अनुप पांडेय -

Monday, June 15, 2026



उत्तराखंड के बच्चों के साथ बीजेपी व कांग्रेस ने किया धोखा :

 

लालकुआं। आम आदमी पार्टी के दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अपने चार दिवसीय दौरे पर कुमाऊं पहुंचे जहां वो दोपहर पंत नगर एयरपोर्ट पर उतरे। यहां से वो हल्द्वानी के लिए निकले जहां लालकुआ के पास वो अचानक एक सरकारी स्कूल के निरीक्षण के लिए पहुंचे। यहां पहुंच कर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय रेलवे लालकुआ स्कूल के अंदर प्रवेश किया जहां के हालात बेहद दयनीय थे। मनीष सिसोदिया के साथ इस दौरान आप प्रभारी दिनेश मोहनिया भी मौजूद रहे। लालकुआं के रेलवे के सरकारी स्कूल पहुंच कर मनीष सिसोदिया ने वहां के हालात पर अफसोस जताते हुए कहा,अगर स्कूलों के हालात ऐसे रहेंगे तो बच्चे कैसे ऐसे स्कूलों में अपना भविष्य बना पाएंगे, पढ़ाई कर पाएंगे। उन्होंने कहा,बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए स्कूलों की स्थिति भी बेहतर होनी चाहिए। उन्होंने कहा ऐसे स्कूलों को देखकर बेहद अफसोस और दुख हो रहा है कि 21 वी सदी में भी ऐसे स्कूलों में बच्चों को पढ़ना पढ़ रहा है। जहां टीन की छत है,बच्चे नीचे बैठ कर पढ़ते  हैं और कमरे बंद हैं।  उन्होंने इस दौरान वहां मौजूद महिलाओं से भी स्कूल के हालात को लेकर बात की , जहां महिलाओं ने बताया,हमारे बच्चों को जमीन पर बैठ कर पढ़ना पड़ता और यहां मिलने वाला मिड डे मील खाने की क्वालिटी भी खराब है,और यहां शौचालय की स्थिति भी बेहद खराब है।महिलाओं ने बताया इस स्कूल में अभी 160 बच्चे पढ़ रहे हैं लेकिन स्कूल के हालात बेहद खराब होने के चलते  वो अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित रहते हैं। इस दौरान उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने वहां मौजूद एक बच्ची से भी बात की जिसने स्कूल के हालातों से उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया।
इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद पत्रकारों से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, मुझे दुख हो रहा ऐसे स्कूल आज भी 21 वी सदी में हैं जहां बच्चों को ऐसे हालातों में पढ़ना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, उत्तराखंड का भविष्य हैं ये बच्चे जो ऐसे स्कूलों में पड़ रहे हैं । उन्होंने कहा बीजेपी कांग्रेस ने यहां के लोगों के साथ धोखा किया है। यहां की जनता ने बीजेपी कांग्रेस पर पिछले 21 सालों में  भरोसा जताया लेकिन उनको धोखे के अलावा कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा,अबकी बार वोट की ताकत से ऐसी सरकारों को उखाड़ फेंको । उन्होंने कहा,पांच साल पहले दिल्ली में भी सरकारी स्कूलों के यही हालात थे। उन्होंने कहा जब दिल्ली में बदलाव हो सकता तो उत्तराखंड में क्यों नहीं हो सकता है।उन्होंने कहा ,यहां की सरकारों ने  स्कूलों और यहां के बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए कभी काम नहीं किया,ऐसे में कैसे यहां के बच्चों का भविष्य बन सकता है। उन्होंने बताया दिल्ली में आज सरकारी स्कूल विश्वस्तरीय बन चुके हैं । हमारे यहां सरकारी स्कूलों से बच्चे आईआईटी, नीट, इंजीनियरिंग में निकल रहे हैं। इसके बाद वो सीधे हल्द्वानी सर्किट हाउस के लिए निकल गए जहां से वो शाम 5 बजे हल्द्वानी के रामलीला मैदान में होने वाली जनसभा में शामिल हुए।

Leave A Comment